*ट्रकों का ‘डाउन मारना’ बना हादसों की वजह, लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन मौन* तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, करीब डेढ़ घंटे तक वाहन में फंसा रहा अर्जुन मर्रापे{संवाददाता} मो.9407116408 परासिया। छिंदा पुल स्थित पुराने घंटाघर के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छिंदा निवासी राम गणेश माधुरे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल करीब एक से डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार राम गणेश माधुरे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और राम गणेश भी ट्रक के नीचे फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन बाइक और घायल के फंसे होने के कारण उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी और बुलडोजर की सहायता से घायल को बाहर निकाला गया। इसके बाद 112 वाहन से उन्हें उपचार के लिए छिंदवाड़ा अस्पताल भेजा गया। *ढलान वाले मार्गों पर तेज रफ्तार भारी वाहन चिंता का कारण* स्थानीय लोगों के अनुसार शिवपुरी से बीजी साइडिंग परासिया तक कई स्थानों पर ढलान है। इन मार्गों पर भारी वाहनों द्वारा तेज गति से डाउन मारने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद भारी वाहनों की गति और आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की नियमित चेकिंग, दुर्घटना संभावित स्थानों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने और ढलान वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। *चेकिंग व्यवस्था पर भी उठे सवाल* स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आई है कि चेकिंग के दौरान कथित रूप से प्रभावशाली लोगों के फोन आने के कारण कार्रवाई प्रभावित होती है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की चर्चाओं की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और प्रभावी निगरानी नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं।

- छिंदवाड़ा तहसील परिसर के सामने स्थित नागदेव मंदिर के चबूतरे और त्रिशूल को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अतिक्रमण दल ने कार्रवाई जारी रखते हुए चबूतरे और त्रिशूल को हटाकर स्थल को साफ कर दिया। तस्वीरें छिंदवाड़ा तहसील परिसर के सामने की हैं, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने नागदेव मंदिर के चबूतरे और वहां स्थापित त्रिशूल को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध जताया। हालांकि, अतिक्रमण दल ने कार्रवाई जारी रखते हुए चबूतरे और त्रिशूल को हटाकर परिसर के सामने का स्थान साफ कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा रही।4
- लोकेशन/बिछुआ *प्रतिबंधित कोर एरिया में घुसकर मछली का शिकार, एक टन मछलियों से भरा वाहन पकड़ा* *प्रतिबंधित कोर एरिया में घुसकर मछली का शिकार, एक टन मछलियों से भरा वाहन पकड़ा* *एक आरोपी पकड़ाया, तीन फरार, सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व टीम की कार्रवाई* बिछुआ। पेंच टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर एरिया में घुसकर बड़े पैमाने पर मछली के शिकार का मामला सामने आया है। तोतलाडोह बांध के कोर क्षेत्र से मछली पकडक़र उसकी तस्करी करने के मामले में कार्रवाई की गई है। पेंच की टीम ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक टन मछलियों से भरे वाहन को जब्त किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन फरार हैं। कोर एरिया आमजन के प्रवेश के लिए प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां बड़ी संख्या में नाव और मछुआरों की मौजूदगी ने पेंच प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। *ये है मामला* जानकारी के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी परिक्षेत्र अंतर्गत गश्ती दल को तोतलाडोह बांध में करीब 30 से 40 नाव और मछुआरे दिखाई दिए थे। कर्माझिरी, खिडक़ी और कुरई परिक्षेत्र की तीन अलग-अलग टीमों ने गुमतरा से सिवनी मार्ग पर निगरानी शुरू की। टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया जिसे सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में पकड़ा। वाहन क्रमांक एमएच 02 एयू 7721 में 26 कैरेट, दो बड़े थैले और एक बड़े बोरे में मछलियां भरी मिलीं। मछलियों का कुल वजन 1044.700 किलो मिला। *पहले भी हो चुकी है कार्रवाई* पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार अवैध मत्स्याखेट के खिलाफ चलाए गए अभियानों में 461 नाव और 28039 जाल जब्त कर नष्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा 25 वाहन जब्त किए गए हैं। पिछले वर्षों में अवैध मत्स्याखेट के 57 प्रकरण दर्ज कर 111 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि नौ मामलों में 27 आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी करार देकर दंडित किया जा चुका है। *संवेदनशील मुद्दा* प्रतिबंधित कोर एरिया में प्रवेश कर इतनी बड़ी मात्रा में मछली का शिकार किया जाना केवल अवैध मत्स्याखेट का मामला नहीं, बल्कि पेंच के संवेदनशील वन्यजीव क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। *आरोपी को भेजा गया जेल, तीन की तलाश* ग्राम गुमतरा निवासी संजय टेकाम के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया है जबकि उसके तीन साथी फरार हैं। विभाग अब इस अवैध मत्स्याखेट से जुड़े नेटवर्क की पहचान के लिए जांच कर रहा है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तोलतलाडोह बांध का कोर एरिया आमजन के लिए प्रतिबंधित है, तो वहां 30 से 40 नाव और बड़ी संख्या में मछुआरे कैसे पहुंचे। चाँद से सुजीत श्रीवास1
- जय श्री राम के जयघोष से गूंजा चौरई, साप्ताहिक मिलन केंद्र में जुटे सनातनी चौरई : नगर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन केंद्र का आयोजन उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया। मिलन केंद्र में बड़ी संख्या में सनातनी समाज के युवक, वरिष्ठ नागरिक एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। मिलन केंद्र के दौरान माता श्री कार्यालय में एकत्रीकरण होकर बस स्टैंड से लेकर तुलसीदास जी चौराहे में तुलसीदास जी महाराज की वंदना कर आगे बढ़ते हुए जैन स्तंभ में महावीर स्वामी जी की अर्चना कर भारत माता चौक पहुंचकर । बजरंग दल की प्रार्थना, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भारत माता की आरती की गई। धार्मिक आयोजनों के साथ कार्यकर्ताओं ने समाज में एकता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। युवाओं में दिखा उत्साह साप्ताहिक मिलन केंद्र में युवाओं की बढ़ती सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। बड़ी संख्या में युवा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते नजर आए। वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी ने भी आयोजन को मजबूती प्रदान की। अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ना समाज के लिए आवश्यक है। हर मंगलवार बढ़ रहा सहभागिता का दायरा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रत्येक मंगलवार आयोजित किए जा रहे इस मिलन केंद्र में लगातार लोगों की सहभागिता बढ़ती दिखाई दे रही है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार, मिलन केंद्र का उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को संस्कारों से जोड़ना और सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। आयोजन के दौरान ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। मुख्य रूप से नरेश (गुड्डा) रघुवंशी व समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। मिलन केंद्र में उपस्थित सनातनी समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर में युवाओं और वरिष्ठजनों की एक साथ बढ़ती भागीदारी को सनातनी एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- अमरवाड़ा बाईपास में तेज रफ्तार ट्रक और टू व्हीलर बाइक चालक की हुई जबरदस्त टक्कर दो युवक को घायल अमरवाड़ा बाईपास में तेज रफ्तार ट्रक और टू व्हीलर बाइक चालक की हुई जबरदस्त टक्कर दो युवक को घायल1
- छिंदवाड़ा जिले में चोरों के हौसले बुलंद एक ही रात में किराना दुकान का माल और बकरा बकरी ले उड़े चोर छिंदवाड़ा जिले में चोरों के हौसले बुलंद एक ही रात में किराना दुकान का माल और बकरा बकरी ले उड़े चोर पीड़ित ने सीएसपी से लगाई गुहार तीन दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई1
- काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है। *काजू चोरी का फरार आरोपी चला रहा फर्जीवाड़ा: काजू चोरी का दागी आरोपी रजत साहू 'रजत यादव' का फर्जी नाम और मुखौटा बनाकर 181 सीएम हेल्पलाइन व तहसील प्रशासन को गुमराह कर रहा है।* *चार महीने से कुंभकर्णी नींद में सो रहा प्रशासन: फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बावजूद नगर परिषद और तहसील चांद के अफसरों ने 4 महीने से फाइल पर कुंडली मार रखी है और कार्रवाई शून्य है।* *सरकारी मशीनरी का सरेआम मज़ाक: पुलिस की फाइलों में नामजद आरोपी बेखौफ होकर झूठी शिकायतों का ताना-बाना बुन रहा है, जबकि चांद का पूरा प्रशासनिक अमला लाचार तमाशबीन बना हुआ है।* *धोखाधड़ी पर FIR दर्ज कराने से पीछे क्यों हटे जिम्मेदार?: सरकारी समय की बर्बादी और फर्जी दस्तावेज के खेल पर नगर परिषद चांद आखिरकार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से क्यों भाग रही है?* *भ्रष्ट तंत्र की शह या सफेदपोशों का हाथ?: सवाल उठता है कि क्या एक अपराधी अकेले पूरे अमले को नचा रहा है, या फिर तहसील और नगर परिषद के अंदर बैठे आस्तीन के सांप उसे शह दे रहे हैं?* *क्या कलेक्टर महोदय करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक?: अब सीधी नज़रें छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर पर टिकी हैं—क्या इस प्रशासनिक नकारापन पर गाज गिरेगी और आरोपी पर सख्त एफआईआर दर्ज होगी?* #ChhindwaraNews #ChandTehsil #NagarPalikaChand #ChandPolice #CMHelpline181 #ChhindwaraCollector #FraudAlert #PoliceAdministration #DistrictChhindwara #NewsNation81 #AdministrativeCorruption @CollectorChhindwara @SPChhindwara @ChandPolice @TehsildarChand @CMOCityChand @CMHelplineMP @DMPRChhindwara1
- छिंदवाड़ा राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के राजनीतिक जीवन, आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और युवाओं के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकाते, शहर अध्यक्ष सोनू मांगो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला सिसोदिया, महिला शहर अध्यक्ष दीपा यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।4
- मरकावाड़ा मैं हुई चोरी का पुलिस ने किया बरामद qतीन आरोपियों को पकड़ा चोरी हुई जेवर और नदी रुके हुए बरामद मरकावाड़ा मैं हुई चोरी का पुलिस ने किया बरामद qतीन आरोपियों को पकड़ा चोरी हुई जेवर और नदी रुके हुए बरामद1
- Seoni News: भक्ति, सुर और मानस पाठ का संगम… बाँकी मंडल ने फिर जीता खिताब1