ब्लॉक रोड़ में गो ग्रीन स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटी एंड सोलर लाइफ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन। रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड ओवरब्रिज के समीप इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर उपकरणों की सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत गो ग्रीन स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटी एंड सोलर लाइफ प्रतिष्ठान का गुरुवार दोपहर क़रीब एक बजे भव्य उद्घाटन किया गया। गुरुवार को मो जमशेद आलम, डॉ अब्दुल रशीद, तबरेज़ आलम,परवेज आलम, सदाम आलम ,विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा , मो सुहैल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक एम. एस. हुसैन एवं शम्स परवेज ने बताया कि यहां ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ-साथ स्कूटी एक्सेसरीज एवं सर्विस सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा सोलर सिस्टम, इन्वर्टर, बैटरी, सोलर स्ट्रक्चर, सोलर इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और अन्य सोलर उपकरण भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों के लिए आसान ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। संचालकों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं सौर ऊर्जा से जुड़े उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमे इरफान आलम, पूर्व मुखिया आलमगीर आलम सहित अन्य शामिल हुए ।
ब्लॉक रोड़ में गो ग्रीन स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटी एंड सोलर लाइफ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन। रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड ओवरब्रिज के समीप इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर उपकरणों की सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत गो ग्रीन स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटी एंड सोलर लाइफ प्रतिष्ठान का गुरुवार दोपहर क़रीब एक बजे भव्य उद्घाटन किया गया। गुरुवार को मो जमशेद आलम, डॉ अब्दुल रशीद, तबरेज़ आलम,परवेज आलम, सदाम आलम ,विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा , मो सुहैल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक एम. एस. हुसैन एवं शम्स परवेज ने बताया कि यहां ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ-साथ स्कूटी एक्सेसरीज एवं सर्विस सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा सोलर सिस्टम, इन्वर्टर, बैटरी, सोलर स्ट्रक्चर, सोलर इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस और अन्य सोलर उपकरण भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों के लिए आसान ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। संचालकों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं सौर ऊर्जा से जुड़े उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमे इरफान आलम, पूर्व मुखिया आलमगीर आलम सहित अन्य शामिल हुए ।
- मा मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम भारत सरकार जीतन राम मांझी द्वारा अपने विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप आनंद पैलेस टिकारी में आगमन के समय का दृश्य l1
- भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।1
- सभी भी तूफान आ गया है चीन के तूफान नेपाल को बहुत अच्छा से बेकार कर दिया बहुत आदमी मारा चैन बहुत कोई तो बोल नहीं कि मैं पानी को रहा हूं कि पानी आ रहा है नेपाल सब डूब गया बहुत आदमी मारा धन्यवाद1
- जहानाबाद : राखी बांध बच्चों ने दिया सम्मान का संदेश, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह। जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं।जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है।बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।1
- 28 पशुओं के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मदनपुर थाना काण्ड संख्या 343/26 में बीएनएस एवं Bihar Preservation and Improvement of Animals Act, 1955 की धारा 414(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू खान, पिता मो. वजीर खान, निवासी योना, थाना मांगरा, जिला गया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को बरामद किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #Madanpur #Aurangabad #AurangabadPolice #BiharPolice #AnimalRescue #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews1
- सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l1
- नेपाल में कुदरत का ऐसा तांडव मचा कि देखते ही देखते सब कुछ तबाह हो गया ! नेपाल-तिब्बत सीमा के पास एक हिमनद (ग्लेशियर) के ध्वस्त होने से अचानक बाढ़ और मलबे का विशाल प्रवाह आया। इससे नेपाल के कई पहाड़ी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए। बड़ी जनहानि: ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार 360 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1,400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कई विदेशी पर्यटक और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं। बचाव अभियान: नेपाल सेना, पुलिस और राहत एजेंसियाँ हेलीकॉप्टर, ड्रोन और ज़मीनी टीमों की मदद से लगातार खोज और बचाव कार्य चला रही हैं, लेकिन टूटी सड़कों और खराब मौसम के कारण अभियान कठिन बना हुआ है। भारत की सहायता: भारत ने नेपाल को राहत सामग्री और मानवीय सहायता भेजनी शुरू कर दी है तथा प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए सहयोग का आश्वासन दिया है। सरकारी कार्रवाई: नेपाल सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्य तेज कर दिए हैं तथा सभी दलों की बैठक बुलाकर आपदा से निपटने की रणनीति पर चर्चा की है। यदि आप चाहें, तो मैं नेपाल की: राजनीतिक स्थिति, आर्थिक हालात, भारत–नेपाल संबंध, या इस बाढ़ के कारण और प्रभाव के बारे में भी विस्तार से बता सकता हूँ।1
- रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल। रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- रसुवा में अचानक बाढ़ | नेपाल26 अगस्त 2026 को रसुवा के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से तिमुरे, स्याब्रुबेसी और आसपास के इलाकों में नुकसान की खबर है। सड़कें, पुल, घर और अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। 26 अगस्त 2026 को रसुवा के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से तिमुरे, स्याब्रुबेसी और आसपास के इलाकों में नुकसान की खबर है। सड़कें, पुल, घर और अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। स्थानीय लोगों से नदी किनारे के क्षेत्रों में सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। कृपया प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल विश्वसनीय/आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी साझा करें।1