जालौन: नगर पालिका पर गंभीर आरोप, कूड़ा डंपिंग से लोगों का जीना हुआ मुश्किल जालौन नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार और उनके करीबी ठेकेदार की मिलीभगत से शहर की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस ठेकेदार द्वारा पूर्व में बनाया गया नाला निर्माण के तुरंत बाद ही ढह गया था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उसी ठेकेदार को लगातार नए ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला अब लौना रोड का है, जहां पूरे नगर का कूड़ा डलवाकर भराव किया जा रहा है। इस कूड़ा डंपिंग से इलाके में भयंकर बदबू फैल गई है, जिससे राहगीरों और आसपास के मोहल्ले के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जो इस गंदगी और बदबू के कारण बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की मिट्टी हटाकर उसकी जगह कूड़ा डाला जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार भी संबंधित ठेकेदार को ईओ का संरक्षण मिलता रहेगा या फिर नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा। जनता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात व भोजनालय का बारीकी से जायजा लिया गया। एएसपी ने अभिलेखों के सही रखरखाव व अद्यतन करने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्राधिकारी कोंच व पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर आम जनता से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- वायरल वीडियो। जालौन नगर पालिका वार्ड नंबर 17 में बदहाली चरम पर: नाले जाम, सड़कें टूटी, बीमारियों का खतरा बढ़ा जालौन। नगर पालिका जालौन के वार्ड नंबर 17, मोहल्ला नया भवानीराम (लोना रोड गैस एजेंसी के पास) में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र में नालों की सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था ठप होने से मोहल्ला वासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले कचरे से पूरी तरह पट चुके हैं और नालियों में मिट्टी भरी पड़ी है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और कई जगह लोगों के मकानों तक पहुंच रहा है। इंटरलॉक सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, पुलिया टूटी पड़ी हैं और जगह-जगह घास उग आई है, जिससे आवागमन भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि सभासद सरला देवी (पति लक्ष्मीकांत दोहरे) और संबंधित अधिकारी कभी भी क्षेत्र का निरीक्षण करने नहीं आते। वहीं, सरकारी हैंडपंप और रमेश बाबा के प्लॉट में लगी पानी की टंकी भी लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने सवाल उठाया है कि "स्वच्छ भारत, सुंदर जालौन" का नारा आखिर कब जमीन पर उतरेगा। मोहल्ला वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। वाइट मोहल्ला वासी मानसिंह कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, सुभाष , अरविंद (राजू), अन्य मोहल्ला वासी आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन1
- *संवाददाता आदिल एजाज, कानपुर देहात* कानपुर देहात, 29 अप्रैल 2026: जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत पुखरायां के अल्लापुर स्थित बी.के. एस.डी. विद्यालय में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज अंतिम दिन चरणबद्ध तरीके से सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 तक चल रहा है। ट्रेनिंग में शिक्षकों को डिजिटल जनगणना की पूरी प्रक्रिया सिखाई जा रही है, ताकि आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी हों। तीन दिवसीय प्रशिक्षण 27 अप्रैल से शुरू हुआ है। चार्ज स्तरीय पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को घर-घर जाकर मकान सूचीकरण, नक्शा तैयार करना, भवन विवरण दर्ज करना और परिवार सदस्यों का डेटा संकलित करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण ने बताया, "शिक्षकों को तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण होगा, जबकि द्वितीय चरण में परिवार विवरण एकत्र किया जाएगा।" मोबाइल ऐप से डेटा अपलोड की पूरी ट्रेनिंग कार्यक्रम में विशेष जोर मोबाइल एप्लिकेशन पर दिया जा रहा है। शिक्षकों को सर्वेक्षण करना, जानकारी दर्ज करना, सत्यापन करना और तुरंत डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। अधिकारियों ने सभी को जिम्मेदारीपूर्ण और सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल माध्यम से इस बार जनगणना तेज और विश्वसनीय होगी।1
- #राजस्थान , #जालोर में शादी समारोह के दौरान डांस कर रही महिला की अचानक गिरकर हुई मौ,त ✍️ महिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया #Rajasthan #Jalore1
- Post by UttarPradeski takat newspaper1
- एसपी डॉ. ईशान सोनी ने कोतवाली कोंच का किया सरप्राइज निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिये सख्त निर्देश कोंच, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बुधवार को कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और भोजनालय का बारीकी से अवलोकन किया। डॉ. सोनी ने अभिलेखों के रखरखाव व अद्यतन, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी कोंच व कोतवाली पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त की तथा आमजन से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581