Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
Hasmat Husain Khan
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधा रक्षासूत्र भिनगा श्रावस्ती। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडें, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट,अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।1
- जिलाधिकारी ने दी जानकारी जनपद के हालात सामान्य*जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।* *जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन की बाइट।* *नेपाल में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का जनपद बलरामपुर पर नहीं पड़ेगा प्रभाव, स्थिति पूरी तरह सामान्य।* *राप्ती नदी खतरे के निशान से करीब 02 मीटर नीचे, जिला प्रशासन की सतत निगरानी।*1
- ब्रेकिंग न्यूज़ नेपाल देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ #किस तरह लोग भाग रहे हैं जान बचाने के लिए1
- DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। DM ने कहा- नेपाल में बनी स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन बलरामपुर में फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।1
- सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन ,नानपारा-बहराइच-गोंडा-बनारस रेल सेवा बहाल करने की मांग बहराइच। नानपारा, बहराइच और गोंडा के रास्ते बनारस तक रेल सेवा तत्काल शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा है। पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा नसीबुन निशां व शाइस्ता परवीन के नेतृत्व में दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया । इस दौरान रेल सेवा बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानियों का हवाला देते हुए शीघ्र संचालन शुरू कराने की मांग की गई है। नानपारा-बहराइच-गोंडा रेल सेवा करीब दो वर्षों से बंद है। सेवा बहाली को लेकर दो बार ट्रायल भी हो चुका है। नसीबुन निशां ने बताया कि उन्होंने 13 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र देकर 15 अगस्त तक रेल संचालन शुरू नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद निर्धारित तिथि तक संचालन शुरू नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों में निराशा और आक्रोश है।उन्होंने कहा कि रेल सेवा बंद होने के कारण गरीब मजदूर, विद्यार्थी, व्यापारी, मरीज और आम यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए रेल सेवा शीघ्र बहाल की जाए। नसीबुन निशां ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर समाजवादी पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान सपा योजन सभा मयंक व नेत्री शाहिस्ता परवीन,समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मन्नू देवी जिलाध्यक्ष सुमन शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे1
- नेपाल में आए भयंकर बाढ़ मे सैकड़ों घरों के सामान बहाओ में बह गए। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों घर नदी की तेज धारा में बह गए और हजारों परिवारों का जीवनभर का सामान पलभर में उजड़ गया। कई लोग अभी भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बाढ़ के पानी में बहकर आए गैस सिलेंडरों को कुछ लोग उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपदा की इस घड़ी में भी कुछ लोग राहत की बजाय गैस सिलेंडर लूटने में जुट गए। हालांकि वायरल वीडियो के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।1
- जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान कई फरियादियों द्वारा भूमि कब्जा, राशन, पारिवारिक विवाद जैसी अन्य 11 शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन द्वारा त्वरित और प्रभावी समाधान के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक ढंग से किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।1
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार1