logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : गेहूं अधिप्राप्ति की शुरुआत, सहकारिता मंत्री ने किसानों को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने की अपील। जहानाबाद : बिहार में कॉपरेटिव के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य समाप्त होते ही अब रबी सीजन की तैयारी के तहत गेहूं अधिप्राप्ति की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने जिले के किनारी पैक्स पहुंचकर कॉपरेटिव व्यवस्था के जरिए गेहूं खरीद प्रक्रिया का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही अपनी उपज पैक्स के माध्यम से बेचें, ताकि उन्हें उचित कीमत और समय पर भुगतान मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और तौल व भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार ने पंचायत स्तर पर पैक्स के जरिए गेहूं खरीद की व्यवस्था की है, जिससे किसानों को बिचौलियों से राहत मिले और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा सके। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बिहार से करीब साढ़े चार हजार किसानों ने धान बिक्री के लिए आवेदन किया था। वहीं, इस वर्ष राज्य में लगभग 18 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में पैक्स अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
3 hrs ago

जहानाबाद : गेहूं अधिप्राप्ति की शुरुआत, सहकारिता मंत्री ने किसानों को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने की अपील। जहानाबाद : बिहार में कॉपरेटिव के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य समाप्त होते ही अब रबी सीजन की तैयारी के तहत गेहूं अधिप्राप्ति की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने जिले के किनारी पैक्स पहुंचकर कॉपरेटिव व्यवस्था के जरिए गेहूं खरीद प्रक्रिया का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही अपनी उपज पैक्स के माध्यम से बेचें, ताकि उन्हें उचित कीमत और समय पर भुगतान मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और तौल व भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार ने पंचायत स्तर पर पैक्स के जरिए गेहूं खरीद की व्यवस्था की है, जिससे किसानों को बिचौलियों से राहत मिले और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा सके। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बिहार से करीब साढ़े चार हजार किसानों ने धान बिक्री के लिए आवेदन किया था। वहीं, इस वर्ष राज्य में लगभग 18 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में पैक्स अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • जहानाबाद : बिहार में कॉपरेटिव के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य समाप्त होते ही अब रबी सीजन की तैयारी के तहत गेहूं अधिप्राप्ति की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने जिले के किनारी पैक्स पहुंचकर कॉपरेटिव व्यवस्था के जरिए गेहूं खरीद प्रक्रिया का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही अपनी उपज पैक्स के माध्यम से बेचें, ताकि उन्हें उचित कीमत और समय पर भुगतान मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और तौल व भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार ने पंचायत स्तर पर पैक्स के जरिए गेहूं खरीद की व्यवस्था की है, जिससे किसानों को बिचौलियों से राहत मिले और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा सके। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बिहार से करीब साढ़े चार हजार किसानों ने धान बिक्री के लिए आवेदन किया था। वहीं, इस वर्ष राज्य में लगभग 18 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में पैक्स अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
    1
    जहानाबाद : बिहार में कॉपरेटिव के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का कार्य समाप्त होते ही अब रबी सीजन की तैयारी के तहत गेहूं अधिप्राप्ति की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने  जिले के किनारी पैक्स पहुंचकर कॉपरेटिव व्यवस्था के जरिए गेहूं खरीद प्रक्रिया का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही अपनी उपज पैक्स के माध्यम से बेचें, ताकि उन्हें उचित कीमत और समय पर भुगतान मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और तौल व भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार ने पंचायत स्तर पर पैक्स के जरिए गेहूं खरीद की व्यवस्था की है, जिससे किसानों को बिचौलियों से राहत मिले और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा सके। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे बिहार से करीब साढ़े चार हजार किसानों ने धान बिक्री के लिए आवेदन किया था। वहीं, इस वर्ष राज्य में लगभग 18 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में पैक्स अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • br01pm. 1434 gadi wala manmani Karta Hai pessenger se Paisa bhi jyada leta hai ladiss ka sir per gents bhi kha deta hai ladiss har rahata hai
    1
    br01pm. 1434 gadi wala manmani Karta Hai pessenger se Paisa bhi jyada leta hai ladiss ka sir per gents bhi kha deta hai ladiss har rahata hai
    user_Sudama Yadav sampadak
    Sudama Yadav sampadak
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • नेशनल_दस्तक | शंभू सिंह के Facebook Page Suspend होने की खबर और मुकेश मोहन पर 50 करोड़ मानहानि आरोप पर बड़ी चर्चा। पूरा मामला क्या है? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    1
    नेशनल_दस्तक | शंभू सिंह के Facebook Page Suspend होने की खबर और मुकेश मोहन पर 50 करोड़ मानहानि आरोप पर बड़ी चर्चा।
पूरा मामला क्या है? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    user_Kanchankumar Biharwala
    Kanchankumar Biharwala
    Media and information sciences faculty सोनभद्र बंशी सूर्यपुर, अरवल, बिहार•
    6 hrs ago
  • नालंदा मे बड़ा हादसा ! शीतला मंदिर मे भगदड़, 8 की मौत, गर्मी या भगदड़ ? पुलिस और लोगों के बयान अलग-अलग,, नालंदा
    1
    नालंदा मे बड़ा हादसा ! शीतला मंदिर मे भगदड़, 8 की मौत, गर्मी या भगदड़ ? पुलिस और लोगों के बयान अलग-अलग,, नालंदा
    user_Bihar dastak news
    Bihar dastak news
    एकंगरसराय, नालंदा, बिहार•
    8 hrs ago
  • अरवल जिला के शहर तेलपा बाजार से हाई स्कूल के खेल मैदान में पप्पू वर्मा द्वारा फीता काटकर दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया! दोनों कलाकार एक से बढ़कर एक अपनी कला और रामायण महाभारत की कथा सुनाते हुए प्रोग्राम को सफल बनाएं महिला कलाकार जो कि उत्तर प्रदेश से आई निर्मला यादव एवं आरा से सुदर्शन यादव को केला के साथ धमाकेदार मुकाबला हुआ
    1
    अरवल जिला के शहर तेलपा बाजार से हाई स्कूल के खेल मैदान में पप्पू वर्मा द्वारा फीता काटकर दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया! दोनों कलाकार एक से बढ़कर एक अपनी कला और रामायण महाभारत की कथा सुनाते हुए प्रोग्राम को सफल बनाएं महिला कलाकार जो कि उत्तर प्रदेश से आई निर्मला यादव एवं आरा से सुदर्शन यादव को केला के साथ धमाकेदार मुकाबला हुआ
    user_रिपोर्टर गौरव कुमार
    रिपोर्टर गौरव कुमार
    अरवल, अरवल, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।
    1
    बिहटा के यमुनापुर में ‘मिशन सिविक सेंस’ के तहत जागरूकता एवं सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में आईआईटी पटना के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के जरिए स्थानीय लोगों को स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना और कानून व नियमों के पालन की भावना विकसित करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में सिविक सेंस को अपनाकर समाज को बेहतर बनाने में योगदान दें।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    19 hrs ago
  • जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धाना डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते समय तालाब में गिरने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, पल्लवी कुमारी अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चली गई। साथ खेल रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।बच्चों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पल्लवी को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    1
    जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धाना डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते समय तालाब में गिरने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, पल्लवी कुमारी अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गए। इसी दौरान अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चली गई। साथ खेल रहे बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।बच्चों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद पल्लवी को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.