Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से खींचा हाई वोल्टेज तार, हो सकती है बड़ी अनहोनी मेजा प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से खींचा हाई वोल्टेज तार बड़ी अनहोनी को दावत दे रहा है। मामला पकरी सेवार स्थित प्राथमिक विद्यालय का है जहां विद्यालय भवन के उपर से 11000 हाई वोल्टेज का तार गुजारा है कभी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। विभाग की लापरवाही व शिक्षकों द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। जबकि देखा जाए तो महज छत से 1 मीटर की दूरी पर से गुजर रहे तार की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बिजली विभाग के अधिकारियों से की जानी चाहिए। इस लापरवाही का खामियाजा कभी न कभी किसी के साथ अप्रिय घटना में बदल सकती है साफ तौर पर इस वीडियो में देखा जा सकता है।
Dhananjay Prajapati
प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से खींचा हाई वोल्टेज तार, हो सकती है बड़ी अनहोनी मेजा प्रयागराज। प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से खींचा हाई वोल्टेज तार बड़ी अनहोनी को दावत दे रहा है। मामला पकरी सेवार स्थित प्राथमिक विद्यालय का है जहां विद्यालय भवन के उपर से 11000 हाई वोल्टेज का तार गुजारा है कभी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। विभाग की लापरवाही व शिक्षकों द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। जबकि देखा जाए तो महज छत से 1 मीटर की दूरी पर से गुजर रहे तार की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बिजली विभाग के अधिकारियों से की जानी चाहिए। इस लापरवाही का खामियाजा कभी न कभी किसी के साथ अप्रिय घटना में बदल सकती है साफ तौर पर इस वीडियो में देखा जा सकता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस पर अनियमितता का आरोप, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी मेजा (प्रयागराज)। नगर पंचायत सिरसा स्थित मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। चौकी गांव निवासी उपभोक्ता रामशिरोमणि तिवारी को 45 दिन बीत जाने के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है, जिससे परिवार के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। रामशिरोमणि तिवारी ने बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल को ऑनलाइन गैस बुकिंग कराई थी। एजेंसी की ओर से समय पर डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 2 मई तक भी उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। ओटीपी न आने के कारण डिलीवरी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और वह लगातार एजेंसी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 45 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने नाराजगी जताई है। किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाया कि यह समस्या केवल एक उपभोक्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर पंचायत सिरसा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई उपभोक्ता गैस आपूर्ति की अनियमितता से जूझ रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसी और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो संगठन बैनर तले धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।1
- प्रयागराज : हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है, एक नाबालिग लड़की से लाइसेंसी बंदूक चलवाई गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना यमुनानगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया लवायन का है।1
- पति ने पत्नी को मार कर स्वयं फांसी के फंदे में झूल गयाथाना कौंधियारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गढ़वा में घटित घटना एवं पुलिस कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा द्वारा दी गई बाइट-*1
- ममरेज में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध बाउंड्री वॉल व निर्माण ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दास नहीं। घटना की जानकारी रविवार दोपहर 03 बजे मिली।1
- प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलखवार पुरवा खास छरिबना में आयोजित उमा मैराथन दौड़ (5 किलोमीटर) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया। दौड़ के दौरान ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दूध यादव (झूसी) ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान संजय कुमार पाल और तृतीय स्थान संजय कुमार भारतीय ने हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमाशंकर भारतीया ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार पटेल, प्रधान उमाशंकर भारतीया, संतोष त्रिपाठी,राम मोहन पांडे, कृपा शंकर , बृजेश कुमार (छरिबना), सर्वेश यादव, आनंद कुमार धुरिया शुभम केशरवानी। सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- बहराइच के नानपारा समाधान दिवस से एक संवेदनशील मामला सामने आया। एक महिला ने अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सत्य सामने आए और उचित कार्रवाई हो सके1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- प्रयागराज। थाना करैली अंतर्गत गुरु सैदवा घाट सदियापुर में घाट के किनारे गंगा प्रदूषण जल निगम द्वारा सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी खिसकने 01 मजदूर की दब कर मृत्यु होने एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया का बयान।1