Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसपुर थाना क्षेत्र के झरियाणा में 7 लाख का एनीकट 10 महीने में टूटा:लोगों ने लगाया घोटाले का आरोप, सहायक अभियंता बोले- अतिवृष्टी से टूटा होगा
VAGAD news24
आसपुर थाना क्षेत्र के झरियाणा में 7 लाख का एनीकट 10 महीने में टूटा:लोगों ने लगाया घोटाले का आरोप, सहायक अभियंता बोले- अतिवृष्टी से टूटा होगा
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर।भाजपा नेता बंशीलाल कटारा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 11 बजे तक करीब 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। आयोजन के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।1
- बांसवाड़ा जिले की प्रतिभाशाली बेटी शर्ली जैन ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए TSP क्षेत्र में 8वां और प्रदेश स्तर पर 94वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। शर्ली जैन, प्रतिष्ठित ठेकेदार शैलेश जैन की सुपुत्री हैं। उन्होंने अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम पाया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने पिता शैलेश जैन, माता और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया। शर्ली ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, धैर्य और स्पष्ट लक्ष्य से मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग कर सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नियमित टाइम-टेबल, सीमित संसाधनों में तैयारी और आत्मविश्वास उनकी सफलता की कुंजी रहे। साथ ही सेवा में आकर क्षेत्र के विकास, शिक्षा और समाजसेवा में योगदान देने की इच्छा जताई। इस उपलब्धि पर दिनेश खोड़निया, जयंतीलाल सेठ, हसमुखलाल सेठ, देवेश द्विवेदी, देवेंद्र पाल सिंह और करणी सिंह राठौड़ सहित विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दीं।2
- सीमलवाड़ा (डूंगरपुर). स्थानीय नालंदा विद्यापीठ स्कूल के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने संस्थान के फाउंडर जितेंद्र कलाल के मार्गदर्शन में शैक्षिक भ्रमण के तहत धम्बोला थाने का दौरा किया। इस दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र देवल एवं पुलिस स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें थाने की विभिन्न शाखाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र देवल ने बच्चों को थाने के प्रत्येक विभाग—रिपोर्टिंग कक्ष, हवालात, रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष और गन रूम—का क्रमवार अवलोकन करवाया। उन्होंने बताया कि थाने में आने वाली शिकायतों को किस प्रकार दर्ज किया जाता है, उनकी जांच कैसे की जाती है तथा अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया क्या होती है। हवालात दिखाते हुए बच्चों को समझाया गया कि कानून का उल्लंघन करने वालों को यहां रखा जाता है, इसलिए जीवन में हमेशा सही मार्ग पर चलना चाहिए। कंप्यूटर कक्ष में विद्यार्थियों को आधुनिक पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आज पुलिस सीसीटीवी कैमरों, ऑनलाइन डेटा सिस्टम और अन्य तकनीकी माध्यमों से निगरानी रखती है। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया गया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की सीख दी गई। पुराने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर बच्चों ने जाना कि पहले के समय में पुलिस किस प्रकार कागजी फाइलों के माध्यम से अभिलेखों का संधारण करती थी। गन रूम में बच्चों को विभिन्न प्रकार के हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उनके उपयोग, सुरक्षा नियमों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ हथियारों को देखा और उनका वजन महसूस किया, जिससे उनके भीतर पुलिस कार्य के प्रति रुचि बढ़ी। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत का महत्व समझाया तथा भविष्य में पुलिस सेवा के माध्यम से देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से थाना प्रभारी देवेंद्र देवल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक नाश्ता भी कराया गया। इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों के मन से पुलिस के प्रति भय कम हुआ तथा उनमें सुरक्षा, अनुशासन और देशभक्ति की भावना का विकास हुआ।4
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की भारतीय सुरक्षा कंपनी की नियुक्ति बांसवाड़ा जिले में की गई है अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें 90091680792
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- Post by Parmeshvar redash1
- डूंगरपुर जिले में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला इकाई डूंगरपुर ने मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर में नियमित नर्सिंग संवर्ग के 110 पदों को विलोपित (समाप्त) करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।1
- डूंगरपुर। साले की शादी मे भाग लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को एक अन्य बाइक की टक्कर लग्न से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को 108 की सहायता से जिल अस्पताल लाया गया। जहा दोनों का उपचार चल रहा है। पर जानकारी अनुसार जिल के मांडवा ख़ापरडा निवासी शशिकांत पिता ककुआ कटारा अपनी पत्नी संगीता के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे बाइक से भिलुड़ा अपने साले की शादी में भाग लेने के लिए जा रहे थे तभी करौली के निकट बिछीवाड़ा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने दंपति की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए। जिस पर दोनों घायलों को 108 पायलट छगनलाल ईएमटी त्रिलोक जाट जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा दोनों का उपचार जारी है। महिला के सर, हाथ ओर पैर पर गंभीर चोट पहुंचने के साथ 7 टांके पहुंचे है। वही शशिकांत के कान सहित हाथों पर गंभीर चोट पहुंची है।1
- बांसवाड़ा जिले की अंदेश्वर ग्राम पंचायत में स्थित अति प्राचीन श्री अंदेश्वर महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री अंदेश्वर महादेव मंदिर समिति एवं सर्व सनातन हिंदू समाज के सहयोग से मठ मंगलेश्वर के दिवाकर भारती एवं गुरु गादी स्थान लालीवाव मठ बांसवाड़ा के डॉक्टर स्वामी विवेकानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम के तहत अंदेश्वर महादेव मंदिर, खोडियार माता एवं शीतला माता मंदिर में शिखर, मूर्ति, ध्वज दंड एवं कीर्ति स्तंभ की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस अवसर पर 51 सपत्नीक यजमानों द्वारा 100 किलो शुद्ध देशी घी एवं 70 किलो औषधियुक्त सामग्री से 51 हजार आहुतियां अर्पित कर विधि-विधान से पूजन एवं गृहशांति हवन किया गया। प्रधान आचार्य पुनीत त्रिवेदी ने जानकारी दी कि महायज्ञ में महारुद्र के निमित्त रुद्र सूक्त के 55 आवर्तन, 11 कुंडों में 31 हजार आहुतियां, प्रतिष्ठा महायज्ञ की 20 हजार एवं चंडी पाठ की विशेष आहुतियां दी गईं। सह आचार्य अरविंद त्रिवेदी एवं योगेश जोशी ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों जैसे जलाधिवास, धान्याधिवास एवं मूर्ति उत्थापन आदि विधियों का संचालन कराया। रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रुद्र सूक्त के 66 आवर्तन पूर्ण किए जाएंगे, वहीं सोमवार को हजारों माताओं-बहनों द्वारा विराट गंगाजल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। समारोह के अंत में महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। समिति के देवीलाल वड़खिया सहित ग्रामवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में समाजसेवी लाल सिंह वड़खिया एवं गणपतलाल दातला डूंगरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।4