logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली थाना पुलिस ने अन्तराज्यीय महीला चोर गिरोह का किया राजफाश | मुख्य सरगना कमलेश को किया गिरफ्तार। कमलेश पर विभिन्न थानो मे 2 दर्जन से ज्यादा प्रकरण है दर्ज। अभियुक्त उदयपुर जिले का हिस्ट्री शिटर है । कोतवाली थाना पुलिस ने अन्तराज्यीय महीला चोर गिरोह का किया राजफाश | महीला चोर गिरोह का मुख्य सरगना एवं जिले का 2000 का ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार | अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर | अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर चोरी हुए माल को किया बरामद | आरोपी कमलेश चौधरी के खिलाफ पुर्व में विभिन्‍न थानों मे कुल 27 प्रकरण है दर्ज । कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया की दिनांक 1 मार्च .2026 को प्रार्थीया मधुबाला पत्नी स्वं दिलीप जैन उम्र 56 वर्ष निवासी डूंगरपुर पुलिस थाना कोतवाली ने थाने मे उपस्थित हो रिपोर्ट दर्ज करवाई थी रिपोर्ट मे बताया की दिनांक 1 मार्च 2026 को करीब दोपहर के 2.00 बजे मे ओर मेरी पुत्री सिद्दी उम्र 13 वर्ष दोनों डूंगरपुर से निठाउवा जाने के लिए रोडवेज बस स्टेण्ड डूंगरपुर पर रोडवेज की बस मे चढी बस मे बहुत भीड भाड थी। तभी मैने मेरे हैण्ड बेग को चेक किया तो मैरे बेग मे रखी 4 सोने की चुडीया वजन करीब 4 से 5 तोला तथा 1 जोडी सोने के कान के टोप्स वजन करीब आधा तोला था जो बेग मे नही मिले | मैरे उक्त जैवरात बस मे चढते समय अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए है। मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस नें प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरु कर दिया। पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार के निर्देशानुसार वाछिंत अपराधीयो की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एंव व्रताधिकारी व्रत डूंगरपुर तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस थाना कोतवाली पर दर्ज प्रकरण संख्या 86/ 2026 धारा 303(2) बीएनएस मे परम्परागत पुलिसिंग एवं मुखबीर सुचना के आधार पर प्रकरण मे वाछिंत एवं 2 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर अभियुक्त का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर चोरी हुए माल जेवरात को बरामद किया गया। अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी एवं अन्य कई थानों मे वाछिंत होकर स्थाई वारंटी है। उसके खिलाफ पुर्व मे उदयपुर जिले के अम्बामाता, सुखेर, गौवर्धन विलास एवं कोतवाली पाली, शिवगंज एवं स्वरूपगंज सिरोही मे चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 02 दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है ओर वह एक आदतन अपराधी है। प्रकरण मे पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है| अभियुक्त कमलेश इस तरह दिया करता था वारदातो को अंजाम अभियुक्त शातीर एवं बदमाश प्रवृति का होकर महिलाओ की गैंग बनाकर उसमे शामील होकर संगठित गिरोह के रूप मे त्यौहारो, मेलो एवं अन्य सामाजिक कार्यकमो मे जहाँ पर भीड-भाड ज्यादा हो वहाँ पर भीड का फायदा उठाकर गले मे पहनी चैन एवं बैग मे से जेवरात व रूपये चोरी कर चोरी की वारदातो को अंजाम देता है तथा चोरी करने के बाद चोरी किये गये माल को सुरक्षीत स्थान पर पहुचाने का कार्य करता है| मामले मे कोतवाली थाना पुलिस ने कमलेश पिता दयाल चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कोलोनी स्वरूपगंज थाना स्वरूपगंज जिला सिरोही राजस्थान जो पुर्व मे इन्द्रा कोलोनी कच्ची बस्ती गौवर्धन विलास थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर मे रहता था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया कार्यवाही करने वाली टिम मे कोतवाली थानाधिकारी अजयसिंह राव, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह , कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रहे शामिल।

8 hrs ago
user_राकेश कलाल रिपोर्टर
राकेश कलाल रिपोर्टर
Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

कोतवाली थाना पुलिस ने अन्तराज्यीय महीला चोर गिरोह का किया राजफाश | मुख्य सरगना कमलेश को किया गिरफ्तार। कमलेश पर विभिन्न थानो मे 2 दर्जन से ज्यादा प्रकरण है दर्ज। अभियुक्त उदयपुर जिले का हिस्ट्री शिटर है । कोतवाली थाना पुलिस ने अन्तराज्यीय महीला चोर गिरोह का किया राजफाश | महीला चोर गिरोह का मुख्य सरगना एवं जिले का 2000 का ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार | अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर | अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर चोरी हुए माल को किया बरामद | आरोपी कमलेश चौधरी के खिलाफ पुर्व में विभिन्‍न थानों मे कुल 27 प्रकरण है दर्ज । कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया की दिनांक 1 मार्च .2026 को प्रार्थीया मधुबाला पत्नी स्वं दिलीप जैन उम्र 56 वर्ष निवासी डूंगरपुर पुलिस थाना कोतवाली ने थाने मे उपस्थित हो रिपोर्ट दर्ज करवाई थी रिपोर्ट मे बताया की दिनांक 1 मार्च 2026 को करीब दोपहर के 2.00 बजे मे ओर मेरी पुत्री सिद्दी उम्र 13 वर्ष दोनों डूंगरपुर से निठाउवा जाने के लिए रोडवेज बस स्टेण्ड डूंगरपुर पर रोडवेज की बस मे चढी बस मे बहुत भीड भाड थी। तभी मैने मेरे हैण्ड बेग को चेक किया तो मैरे बेग मे रखी 4 सोने की चुडीया वजन करीब 4 से 5 तोला तथा 1 जोडी सोने के कान के टोप्स वजन करीब आधा तोला था जो बेग मे नही मिले | मैरे उक्त जैवरात बस मे चढते समय अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए है। मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस नें प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरु कर दिया। पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार के निर्देशानुसार वाछिंत अपराधीयो की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एंव व्रताधिकारी व्रत डूंगरपुर तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस थाना कोतवाली पर दर्ज प्रकरण संख्या 86/ 2026 धारा 303(2) बीएनएस मे परम्परागत पुलिसिंग एवं मुखबीर सुचना के आधार पर प्रकरण मे वाछिंत एवं 2 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर अभियुक्त का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर चोरी हुए माल जेवरात को बरामद किया गया। अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी एवं अन्य कई थानों मे वाछिंत होकर स्थाई वारंटी है। उसके खिलाफ पुर्व मे उदयपुर जिले के अम्बामाता, सुखेर, गौवर्धन विलास एवं कोतवाली पाली, शिवगंज एवं स्वरूपगंज सिरोही मे चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 02 दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है ओर वह एक आदतन अपराधी है। प्रकरण मे पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है| अभियुक्त कमलेश इस तरह दिया करता था वारदातो को अंजाम अभियुक्त शातीर एवं बदमाश प्रवृति का होकर महिलाओ की गैंग बनाकर उसमे शामील होकर संगठित गिरोह के रूप मे त्यौहारो, मेलो एवं अन्य सामाजिक कार्यकमो मे जहाँ पर भीड-भाड ज्यादा हो वहाँ पर भीड का फायदा उठाकर गले मे पहनी चैन एवं बैग मे से जेवरात व रूपये चोरी कर चोरी की वारदातो को अंजाम देता है तथा चोरी करने के बाद चोरी किये गये माल को सुरक्षीत स्थान पर पहुचाने का कार्य करता है| मामले मे कोतवाली थाना पुलिस ने कमलेश पिता दयाल चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कोलोनी स्वरूपगंज थाना स्वरूपगंज जिला सिरोही राजस्थान जो पुर्व मे इन्द्रा कोलोनी कच्ची बस्ती गौवर्धन विलास थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर मे रहता था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया कार्यवाही करने वाली टिम मे कोतवाली थानाधिकारी अजयसिंह राव, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह , कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रहे शामिल।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोतवाली थाना पुलिस ने अन्तराज्यीय महीला चोर गिरोह का किया राजफाश | महीला चोर गिरोह का मुख्य सरगना एवं जिले का 2000 का ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार | अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर | अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर चोरी हुए माल को किया बरामद | आरोपी कमलेश चौधरी के खिलाफ पुर्व में विभिन्‍न थानों मे कुल 27 प्रकरण है दर्ज । कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया की दिनांक 1 मार्च .2026 को प्रार्थीया मधुबाला पत्नी स्वं दिलीप जैन उम्र 56 वर्ष निवासी डूंगरपुर पुलिस थाना कोतवाली ने थाने मे उपस्थित हो रिपोर्ट दर्ज करवाई थी रिपोर्ट मे बताया की दिनांक 1 मार्च 2026 को करीब दोपहर के 2.00 बजे मे ओर मेरी पुत्री सिद्दी उम्र 13 वर्ष दोनों डूंगरपुर से निठाउवा जाने के लिए रोडवेज बस स्टेण्ड डूंगरपुर पर रोडवेज की बस मे चढी बस मे बहुत भीड भाड थी। तभी मैने मेरे हैण्ड बेग को चेक किया तो मैरे बेग मे रखी 4 सोने की चुडीया वजन करीब 4 से 5 तोला तथा 1 जोडी सोने के कान के टोप्स वजन करीब आधा तोला था जो बेग मे नही मिले | मैरे उक्त जैवरात बस मे चढते समय अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए है। मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस नें प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरु कर दिया। पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार के निर्देशानुसार वाछिंत अपराधीयो की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एंव व्रताधिकारी व्रत डूंगरपुर तपेन्द्र मीणा के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस थाना कोतवाली पर दर्ज प्रकरण संख्या 86/ 2026 धारा 303(2) बीएनएस मे परम्परागत पुलिसिंग एवं मुखबीर सुचना के आधार पर प्रकरण मे वाछिंत एवं 2 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर अभियुक्त का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर चोरी हुए माल जेवरात को बरामद किया गया। अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी एवं अन्य कई थानों मे वाछिंत होकर स्थाई वारंटी है। उसके खिलाफ पुर्व मे उदयपुर जिले के अम्बामाता, सुखेर, गौवर्धन विलास एवं कोतवाली पाली, शिवगंज एवं स्वरूपगंज सिरोही मे चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 02 दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है ओर वह एक आदतन अपराधी है। प्रकरण मे पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है| अभियुक्त कमलेश इस तरह दिया करता था वारदातो को अंजाम अभियुक्त शातीर एवं बदमाश प्रवृति का होकर महिलाओ की गैंग बनाकर उसमे शामील होकर संगठित गिरोह के रूप मे त्यौहारो, मेलो एवं अन्य सामाजिक कार्यकमो मे जहाँ पर भीड-भाड ज्यादा हो वहाँ पर भीड का फायदा उठाकर गले मे पहनी चैन एवं बैग मे से जेवरात व रूपये चोरी कर चोरी की वारदातो को अंजाम देता है तथा चोरी करने के बाद चोरी किये गये माल को सुरक्षीत स्थान पर पहुचाने का कार्य करता है| मामले मे कोतवाली थाना पुलिस ने कमलेश पिता दयाल चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कोलोनी स्वरूपगंज थाना स्वरूपगंज जिला सिरोही राजस्थान जो पुर्व मे इन्द्रा कोलोनी कच्ची बस्ती गौवर्धन विलास थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर मे रहता था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया कार्यवाही करने वाली टिम मे कोतवाली थानाधिकारी अजयसिंह राव, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह , कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रहे शामिल।
    1
    कोतवाली थाना पुलिस ने  अन्तराज्यीय महीला चोर गिरोह का किया राजफाश | 
महीला चोर गिरोह का मुख्य सरगना एवं जिले का 2000 का ईनामी अभियुक्त को किया  गिरफ्तार | 
अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर  | 
अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर चोरी हुए माल को किया बरामद | 
आरोपी कमलेश चौधरी के खिलाफ पुर्व में विभिन्‍न थानों मे कुल 27 प्रकरण है  दर्ज । 
कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव  ने बताया की 
दिनांक 1 मार्च .2026 को प्रार्थीया मधुबाला पत्नी स्वं दिलीप जैन उम्र 56 वर्ष निवासी डूंगरपुर पुलिस  थाना कोतवाली   ने थाने मे  उपस्थित  हो रिपोर्ट दर्ज करवाई थी  रिपोर्ट मे बताया की  दिनांक 1 मार्च 2026 को करीब दोपहर के 2.00 बजे मे ओर   मेरी पुत्री सिद्दी उम्र 13 वर्ष दोनों डूंगरपुर से निठाउवा जाने के लिए रोडवेज बस स्टेण्ड डूंगरपुर पर रोडवेज की बस मे चढी बस मे बहुत भीड भाड थी। तभी मैने मेरे हैण्ड बेग को चेक किया तो मैरे बेग मे रखी 4 सोने की चुडीया वजन करीब 4 से 5 तोला तथा 1 जोडी सोने के कान के टोप्स वजन करीब आधा तोला था जो बेग मे नही मिले | मैरे उक्त जैवरात बस मे चढते समय अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिए है। 
मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस नें प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान शुरु कर दिया।
पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर मनीष कुमार  के निर्देशानुसार वाछिंत अपराधीयो की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे  अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला  एंव व्रताधिकारी व्रत  डूंगरपुर तपेन्द्र मीणा  के मार्गदर्शन एवं कोतवाली थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस थाना कोतवाली पर दर्ज प्रकरण संख्या 86/ 2026 धारा 303(2) बीएनएस मे परम्परागत पुलिसिंग एवं मुखबीर सुचना के आधार पर प्रकरण मे वाछिंत एवं 2 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त कमलेश चौधरी को गिरफतार कर अभियुक्त का पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर चोरी हुए माल जेवरात को बरामद किया गया। अभियुक्त पुलिस थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी एवं अन्य कई थानों मे वाछिंत होकर स्थाई वारंटी है। उसके खिलाफ पुर्व मे उदयपुर जिले के अम्बामाता, सुखेर, गौवर्धन विलास एवं कोतवाली पाली, शिवगंज एवं स्वरूपगंज सिरोही मे चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 02 दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है ओर वह एक आदतन अपराधी है। प्रकरण मे पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है| 
अभियुक्त कमलेश इस तरह दिया करता था वारदातो को अंजाम
अभियुक्त शातीर एवं बदमाश प्रवृति का होकर महिलाओ की गैंग बनाकर उसमे शामील होकर संगठित गिरोह के रूप मे त्यौहारो, मेलो एवं अन्य सामाजिक कार्यकमो मे जहाँ पर भीड-भाड ज्यादा हो वहाँ पर भीड का फायदा उठाकर गले मे पहनी चैन एवं बैग मे से जेवरात व रूपये चोरी कर चोरी की वारदातो को अंजाम देता है तथा चोरी करने के बाद चोरी किये गये माल को सुरक्षीत स्थान पर पहुचाने का कार्य करता है| 
मामले मे कोतवाली थाना पुलिस ने
कमलेश पिता दयाल चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी इन्द्रा कोलोनी स्वरूपगंज थाना स्वरूपगंज जिला सिरोही राजस्थान जो  पुर्व मे इन्द्रा कोलोनी कच्ची बस्ती गौवर्धन विलास थाना गौवर्धन विलास जिला उदयपुर मे रहता था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया
कार्यवाही करने वाली टिम मे कोतवाली थानाधिकारी अजयसिंह राव,  हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह , कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रहे शामिल।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की वार्षिक चुनावी बैठक विनोद सिंह के निवास पर चुनाव श्री देवेंद्र पंड्या प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सुनील कुमार पंड्या के निर्देशन में आयोजित होकर संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2025-26 की गतिविधियों की समीक्षा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा सचिव डायालाल कलाल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से हुई, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष विनोद सिंह झाला ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जैन, सचिव पद पर डायालाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह झाला का मनोनयन किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र पंड्या और उपाध्यक्ष सुनील पंड्या ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से कार्य करते हुए शाखा को प्रांत स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। बैठक में तीनों पदाधिकारी को माला एवं उपर्णा ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया । बैठक में प्रवीण शाह, अरविंद दर्जी,राजेंद्रसिंह चौहान ,अशोक कलाल,गौरव कोठारी, धूलेश्वर प्रजापत आदि उपस्थित रहे ।
    1
    भारत विकास परिषद शाखा सीमलवाड़ा की वार्षिक चुनावी बैठक विनोद सिंह  के निवास पर चुनाव श्री देवेंद्र पंड्या प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सुनील कुमार पंड्या  के निर्देशन में आयोजित होकर संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2025-26 की गतिविधियों की समीक्षा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा सचिव डायालाल कलाल द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से हुई, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष विनोद सिंह झाला ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया।
इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार जैन, सचिव पद पर डायालाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सिंह झाला का मनोनयन किया गया। 
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष   देवेन्द्र पंड्या और उपाध्यक्ष सुनील पंड्या ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी समर्पित भाव से कार्य करते हुए शाखा को प्रांत स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे।
बैठक में तीनों पदाधिकारी को माला एवं उपर्णा ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।
बैठक में प्रवीण शाह, 
अरविंद दर्जी,राजेंद्रसिंह चौहान ,अशोक कलाल,गौरव कोठारी, धूलेश्वर प्रजापत आदि उपस्थित रहे ।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सागवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला है, जहां नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे फैले अतिक्रमणों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को चेतावनी जारी की। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए और लोगों को समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं थाना अधिकारी मनीष खोईवाल ने चेतावनी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सोहील शेख ने भी कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी दौरान दिनेश जांगा के कथित अतिक्रमण को हटाने पहुंचे दल और उनके बीच कुछ देर तनातनी भी हुई। दिनेश जांगा का कहना था कि उनके पास जमीन का वैध पट्टा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। जांगा ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में बड़े और पक्के अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि छोटे और गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
    1
    सागवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला है, जहां नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे फैले अतिक्रमणों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों को चेतावनी जारी की। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए और लोगों को समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं थाना अधिकारी मनीष खोईवाल ने चेतावनी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सोहील शेख ने भी कहा कि यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी दौरान दिनेश जांगा के कथित अतिक्रमण को हटाने पहुंचे दल और उनके बीच कुछ देर तनातनी भी हुई। दिनेश जांगा का कहना था कि उनके पास जमीन का वैध पट्टा है, जबकि नगर पालिका प्रशासन ने उन्हें दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं। जांगा ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में बड़े और पक्के अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि छोटे और गरीब लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धंबोला। रेगिस्तान की खामोशी को चीरती मिसाइलों की गर्जना, आसमान में आग के गोले और जमीन पर पसरा मातम—दुनिया एक बार फिर उस मोड़ पर खड़ी है, जहां युद्ध की आहट हर दिल को बेचैन कर रही है। इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को ऐसा रूप दे दिया है, मानो इतिहास खुद को फिर दोहराने की तैयारी में हो। हाल ही में सामने आईं वीडियोज़ में बमबारी के भयावह दृश्य दिखाई दे रहे हैं। कहीं इमारतें मलबे में तब्दील हो रही हैं, तो कहीं लोग अपने अपनों को खोजते नजर आ रहे हैं। हर विस्फोट के साथ उठता धुएं का गुबार, इंसानियत के जख्मों को और गहरा कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष केवल तीन देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। तेल की कीमतों से लेकर वैश्विक राजनीति तक, हर क्षेत्र में उथल-पुथल तय मानी जा रही है। इसी बीच आम नागरिकों की जिंदगी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। स्कूल बंद हैं, बाजार सूने पड़े हैं और हर चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। मासूम बच्चों की आंखों में सवाल हैं—“आखिर ये जंग कब थमेगी?” इतिहास गवाह है कि युद्ध कभी किसी का भला नहीं करता। लेकिन जब सत्ता और शक्ति की लड़ाई हावी हो जाती है, तो इंसानियत पीछे छूट जाती है। आज जरूरत है शांति और संवाद की, वरना ये आग पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले सकती है।
    1
    धंबोला। रेगिस्तान की खामोशी को चीरती मिसाइलों की गर्जना, आसमान में आग के गोले और जमीन पर पसरा मातम—दुनिया एक बार फिर उस मोड़ पर खड़ी है, जहां युद्ध की आहट हर दिल को बेचैन कर रही है। इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को ऐसा रूप दे दिया है, मानो इतिहास खुद को फिर दोहराने की तैयारी में हो। हाल ही में सामने आईं वीडियोज़ में बमबारी के भयावह दृश्य दिखाई दे रहे हैं। कहीं इमारतें मलबे में तब्दील हो रही हैं, तो कहीं लोग अपने अपनों को खोजते नजर आ रहे हैं। हर विस्फोट के साथ उठता धुएं का गुबार, इंसानियत के जख्मों को और गहरा कर रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह संघर्ष केवल तीन देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। तेल की कीमतों से लेकर वैश्विक राजनीति तक, हर क्षेत्र में उथल-पुथल तय मानी जा रही है। इसी बीच आम नागरिकों की जिंदगी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। स्कूल बंद हैं, बाजार सूने पड़े हैं और हर चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। मासूम बच्चों की आंखों में सवाल हैं—“आखिर ये जंग कब थमेगी?” इतिहास गवाह है कि युद्ध कभी किसी का भला नहीं करता। लेकिन जब सत्ता और शक्ति की लड़ाई हावी हो जाती है, तो इंसानियत पीछे छूट जाती है। आज जरूरत है शांति और संवाद की, वरना ये आग पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले सकती है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • आईएफजे डवलू संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन और प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आगाज कल से शुरू होगा। पत्रकारों के सम्मेलन की पूर्व वेला पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और महासचिव उपेंद्र राणा ने देश के कोने-कोने से आए आईएफजेडब्ल्यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पत्रकारों का जो स्वागत शहडोल और अमरकंटक की सीमा में किया वह आदित्य अभूतपूव था आईएफजे डवलू राष्ट्रीय सुप्रीमो अवधेश भार्गव जी ने सभी देश के विभिन्न अंचल से आए पत्रकारों के साथ खाना खाया और उनके खान की पूरी की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टाइगर रमेश गांधी के हाथों में सोपी जो बहुत अद्भूति थी। और अनुशासन वध थी। उन्होंने आए हुए सभी पत्रकार माता बहनों को गरम-गरम चपाती लाजवाब भिंडी की सब्जी दाल मखनी चटनी अचार सलाद पापड़ के साथ सभी को अपने हाथों से खाना खिलाया किसी भी प्रकार की अवस्था नहीं होने दी। हर पत्रकार को नारायण मानकर मां अन्नपूर्णा का प्रसाद खिलाया। कल सुबह से आकाज होगा राष्ट्रीय अधिवेशन। कल सुबह चाय नाश्ता होने के बाद छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा। दोपहर को 2:00 बजे लंच होगा उसके बाद शाम को चाय और शाम को 8:00 बजे से लाजवाब व्यंजनों के साथ डिनर होगा। 29 तारीख को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें कई प्रस्ताव पास होंगे
    1
    आईएफजे डवलू संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन और प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आगाज कल से शुरू होगा। 
पत्रकारों के सम्मेलन की पूर्व वेला पर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और महासचिव उपेंद्र राणा ने देश के कोने-कोने से आए आईएफजेडब्ल्यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पत्रकारों का जो स्वागत  शहडोल और अमरकंटक की सीमा में किया वह आदित्य अभूतपूव था 
आईएफजे डवलू राष्ट्रीय सुप्रीमो अवधेश भार्गव जी ने सभी देश के विभिन्न अंचल से आए पत्रकारों के साथ खाना खाया और उनके खान की पूरी की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टाइगर रमेश गांधी के हाथों में सोपी जो बहुत अद्भूति  थी। और अनुशासन वध थी।
उन्होंने आए हुए सभी पत्रकार माता बहनों को गरम-गरम चपाती लाजवाब भिंडी की सब्जी दाल मखनी चटनी अचार सलाद पापड़ के साथ सभी को अपने हाथों से खाना खिलाया किसी भी प्रकार की अवस्था नहीं होने दी। हर पत्रकार को नारायण मानकर मां अन्नपूर्णा का प्रसाद खिलाया। 
कल सुबह से आकाज होगा राष्ट्रीय अधिवेशन।
कल सुबह चाय नाश्ता होने के  बाद छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा। 
दोपहर को 2:00 बजे लंच होगा उसके बाद शाम को चाय और शाम को 8:00 बजे से लाजवाब व्यंजनों के साथ डिनर होगा।
29 तारीख को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें कई प्रस्ताव पास होंगे
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया। सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया। घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।
    1
    कुशलगढ़ नगर क्षेत्र के हिंगोलीया चारण में कचरा निस्तारण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को पहले दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया जा चुका था, जिन्हें प्रोटेक्शन वारंट के तहत जेल से लाकर पेश किया गया।
सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया ने बताया कि नगर पालिका कुशलगढ़ के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भाभोर की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई। न्यायालय से वारंट प्राप्त कर उन्हें पेश किया गया।
घटना के दौरान कचरा निस्तारण कार्य का विरोध करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पत्थरबाजी कर कर्मचारियों व पुलिस की सुरक्षा को खतरे में डाला। मामले में IPC की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने आमजन से विवादों का समाधान शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से करने की अपील की है।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,,,(रुपगढ में दोपहर तीन बजे मकान मे लगी आग पशुओं का चारा व अनाज जलकर हुआ राख, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुपगढ में आज दोपहर तीन बजे हरचंद पुत्र पुना आदिवासी जाती सोलंकी के कच्चे कवैलु पोश मकान में अचानक आग लग गई जिसके चलते हरचंद का कच्चा कवेलु पोश मकान जल कर राख में तब्दील हो गया ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की पर हवा व दौपहर के समय आग ने उग्र रूप ले लिया और अनाज तथा मवैशियो का चारा जलकर राख में तब्दील हो गया रुपगढ सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ग्राम विकास अधिकारी पटवारी गिरदावर व पुलिस मोके पर पहुंचे ओर आग से हुएं नुकसान का मोका पर्चा बनाया उक्त जानकारी रुपगढ सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ने दी
    3
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी,,,,,(रुपगढ में दोपहर तीन बजे मकान मे लगी आग पशुओं का चारा व अनाज जलकर हुआ राख, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुपगढ में आज दोपहर तीन बजे हरचंद पुत्र पुना आदिवासी जाती सोलंकी के कच्चे कवैलु पोश मकान में अचानक आग लग गई जिसके चलते हरचंद का कच्चा कवेलु पोश मकान जल कर राख में तब्दील हो गया ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की पर हवा व दौपहर के समय आग ने उग्र रूप ले लिया और अनाज तथा मवैशियो का चारा जलकर राख में तब्दील हो गया रुपगढ सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ग्राम विकास अधिकारी पटवारी गिरदावर व पुलिस मोके पर पहुंचे ओर आग से हुएं नुकसान का मोका पर्चा बनाया उक्त जानकारी रुपगढ सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह ने दी
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर बांसिया स्थित कल्याण धाम में शुक्रवार को नवचंडी हवन का भव्य आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बांसिया के प्रसिद्ध कल्याण धाम में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी तिथि को नवचंडी हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन एवं पूजन के लिए उमड़ती रही। हवन में गादीपति अर्जुन सिंह, शास्त्री नवीन गौड़ एवं मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना के सान्निध्य में विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न हुआ। सह-यजमान के रूप में गुणवंत कलाल ने आहुतियां अर्पित कीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में दी गई आहुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ अर्जित किया। हवन के दौरान माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। पूर्णाहुति के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर आरती उतारी और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान दिनेश कलाल, वरसिंह आमलिया, जीवा भाई रावल, लालजी भाई पाटीदार, करण सिंह, राजेंद्र डामोर, कुंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वाडी विसर्जन एवं काल भैरव हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    1
    सीमलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि की नवमी पर बांसिया स्थित कल्याण धाम में शुक्रवार को नवचंडी हवन का भव्य आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
बांसिया के प्रसिद्ध कल्याण धाम में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी तिथि को नवचंडी हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन एवं पूजन के लिए उमड़ती रही।
हवन में गादीपति अर्जुन सिंह, शास्त्री नवीन गौड़ एवं मुख्य सेवक मोतीलाल पटेल जेठाना के सान्निध्य में विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न हुआ। सह-यजमान के रूप में गुणवंत कलाल ने आहुतियां अर्पित कीं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में दी गई आहुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ अर्जित किया।
हवन के दौरान माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। पूर्णाहुति के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर आरती उतारी और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
आयोजन के दौरान दिनेश कलाल, वरसिंह आमलिया, जीवा भाई रावल, लालजी भाई पाटीदार, करण सिंह, राजेंद्र डामोर, कुंदन सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर समिति के अनुसार नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वाडी विसर्जन एवं काल भैरव हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.