शेरघाटी की सड़कों पर सियासी उबाल: "असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल" विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार गया/शेरघाटी: बिहार की राजनीतिक धरती एक बार फिर राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर गरमा गई है। गया जिला कांग्रेस कमेटी (दक्षिणी भाग) के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के तत्वावधान में शेरघाटी के थाना मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और उनके बयानों व नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संविधान बचाओ और विरोध की गूँज: प्रदर्शन के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र वह बैनर रहा जिस पर 'संविधान रक्षक' के रूप में राहुल गांधी की तस्वीर और बाबा साहब अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के चित्र अंकित थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि असम के मुख्यमंत्री की बयानबाजी और कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। शेरघाटी की सड़कों पर जुटे कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि वे किसी भी राज्य में हो रहे 'अन्याय' के खिलाफ एकजुट हैं। चुनावी आहट और बढ़ता विरोध: विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 के राजनीतिक घटनाक्रमों और विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब क्षेत्रीय स्तर पर भी आक्रामक रुख अपना रही है। शेरघाटी का यह प्रदर्शन केवल एक स्थानीय घटना नहीं, बल्कि पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उनके गढ़ से बाहर भी घेरने की कोशिश कर रही है। निष्कर्ष: पुतला दहन कार्यक्रम के जरिए गया जिला कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सत्ता पक्ष अपनी नीतियों में बदलाव नहीं लाता। शेरघाटी थाना मोड़ पर हुआ यह हंगामा आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में और कितनी गर्मी पैदा करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

- बिहार की नालंदा जिला की घटना पर आक्रोश: औरंगाबाद में कुम्हार समाज का कैंडल मार्च औरंगाबाद, बिहार: नालंदा में एक महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। बदमाशों द्वारा सरेआम महिला के कपड़े फाड़ने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की इस शर्मनाक हरकत ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। इस घटना के विरोध में औरंगाबाद जिले के रमेश चौक पर कुम्हार समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में मोमबत्तियां लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे लगाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। समाज के लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। निष्कर्ष: यह घटना न सिर्फ एक महिला के सम्मान पर हमला है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी भी है। अब जरूरत है सख्त कार्रवाई और समाज में जागरूकता बढ़ाने की, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- रफीगंज प्रखंड के अरथुआ गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी भरी बाल्टी में डूबने से 18 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरथुआ गांव निवासी भोला शंकर पाल, जो झारखंड पुलिस में तैनात हैं, उनके 18 माह के पुत्र रोबिन कुमार की बुधवार की संध्या घर में खेलते समय हादसे में जान चली गई। बताया जाता है कि बच्चे की मां घर के अंदर चौकी पर बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान चौकी के नीचे रखी प्लास्टिक की बाल्टी में आधी बाल्टी पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते मासूम अचानक बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।1
- औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के बाजार बर्मा में 11 ग्यारह हजार वोल्ट के तार सब लचर पच्चर है और आंधी पानी में कभी भी तार गिर सकता है इसलिए विद्युत विभाग सेआग्रह है कि इसको जल्द से जल्द सुधार किया जाए जिससे कोई अप्रिय घटना न घट सके एव आंधी पानी में सुचारू रूप से संचालन हो सके विद्युत विभाग के कन्नीय अभियंता इस पर ध्यान आकर्षित कर बनवाने का काम करे जल्द से जल्द1
- Post by News,hamr lawalong1
- कैंटीन का गार्ड द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन दुष्कर्म के बाद हत्या #followers #न्यूज़ #news #highlights #viralvideo #viralposts #jehanabad1
- कोंच प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार चंद्र को दी गई भावभीनी विदाई, साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल रहा सराहनीय कोंच (गया): प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में प्रखंड समन्वयक अमरेश कुमार चंद्र के स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ राज ने की, जबकि मंच संचालन नौलेश कुमार द्वारा किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने कहा कि अमरेश कुमार चंद्र का साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय मुखिया उमेश सिंह, दिलीप कुमार और कमल रंजन ने भी उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे।विदाई की इस बेला में प्रखंड और अंचल के कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र और बुके उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके मिलनसार स्वभाव और कार्यकुशलता की चर्चा की।इस अवसर पर पर्यवेक्षक महफूज अंसारी, प्रभात कुमार, योगेंद्र कुमार, राजबल्लभ यादव, अखिलेश कुमार, निरंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जयंत कुमार, आवास सहायक शंकर कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार, विद्याधर, समाजसेवी बिकु शर्मा, मुन्ना यादव, गौतम शर्मा, सूर्यकांत कुमार, योगानंद प्रभाकर और अजय कुमार वर्मा सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Hindustan Express News1
- रफीगंज–गया मुख्य मार्ग पर गोरडिहा गांव के समीप गुरुवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर रफीगंज थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के गेंद विगहा गांव निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मण यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी ललिता देवी ने थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि वे लोग स्कॉर्पियो (DL 4 CNB 0605) से गुरारू के महुली गांव से भदवा (रफीगंज) बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गोरडिहा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक (BR 26 GC 1918) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण यादव को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि मृतक लक्ष्मण यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पांच पुत्र—सिंटू कुमार, गुड्डू कुमार, सनोज कुमार, मनोज कुमार और अनोज कुमार—तथा पत्नी ललिता देवी को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- कुर्सी के चक्कर में बिहार को बर्बाद कर रहा NDA तेजस्वी यादव का कड़ा प्रहार #followers #न्यूज़ #news #highlights #viralvideo #viralposts #जहानाबाद #बिहार #TejashwiYadav #LaluYadav1