Shuru
Apke Nagar Ki App…
नमस्ते जी कैसे हो आप लोग हमारे तरफ से जोहार दादा लोग vikram
News,hamr lawalong
नमस्ते जी कैसे हो आप लोग हमारे तरफ से जोहार दादा लोग vikram
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by News,hamr lawalong1
- *विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने की अपील, संजय सिंह ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति* पाटन/मेदिनीनगर: क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल के निर्वतमान मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में हिंदू सम्मेलन आयोजित कर जनजागरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अप्रैल 2026, रविवार को शाम 4 बजे से शिवाजी मैदान, मेदिनीनगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपरा को मानने वाले सभी सनातनी श्रद्धालुओं से पूरे परिवार सहित भाग लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सनातन धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संजय सिंह ने पलामू जिले के सभी प्रखंड, पंचायत, गांव एवं टोला के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने तथा सनातन धर्म के प्रति जनजागरण का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने सभी सनातन धर्मावलंबियों को सादर आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।1
- Post by Hindustan Express News1
- आज दिनांक 11/04/2026दिन शनिवार को बालूमाथ के ग्राम रहैया, पंचायत अमरवाडीह थाना बरियातू जिला लातेहार में पाहन श्री तैतर गंझू और सहयोगी उमेस गंझू के द्वारा सरहुल पूजा मनाया जा रहा हैं जिसमें सभी ग्राम रहैया के गण मान लोग उपस्थित रहे नाम गणेश गंझू शंकर गंझू राजू गंझू कर्नल गंझू मनोज ठाकुर सोहराय गंझू भुनेश्वर यादव उमेस यादव दुलारचंद गांझू शंकर गंझू बुधन गंझू चमन भारती कुणाल भारती ग्राम प्रधान गोपाल यादव अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित रहे2
- Post by Shamsher Alam1
- विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार गया/शेरघाटी: बिहार की राजनीतिक धरती एक बार फिर राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर गरमा गई है। गया जिला कांग्रेस कमेटी (दक्षिणी भाग) के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के तत्वावधान में शेरघाटी के थाना मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और उनके बयानों व नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संविधान बचाओ और विरोध की गूँज: प्रदर्शन के दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र वह बैनर रहा जिस पर 'संविधान रक्षक' के रूप में राहुल गांधी की तस्वीर और बाबा साहब अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के चित्र अंकित थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि असम के मुख्यमंत्री की बयानबाजी और कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। शेरघाटी की सड़कों पर जुटे कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि वे किसी भी राज्य में हो रहे 'अन्याय' के खिलाफ एकजुट हैं। चुनावी आहट और बढ़ता विरोध: विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 के राजनीतिक घटनाक्रमों और विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब क्षेत्रीय स्तर पर भी आक्रामक रुख अपना रही है। शेरघाटी का यह प्रदर्शन केवल एक स्थानीय घटना नहीं, बल्कि पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उनके गढ़ से बाहर भी घेरने की कोशिश कर रही है। निष्कर्ष: पुतला दहन कार्यक्रम के जरिए गया जिला कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सत्ता पक्ष अपनी नीतियों में बदलाव नहीं लाता। शेरघाटी थाना मोड़ पर हुआ यह हंगामा आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में और कितनी गर्मी पैदा करेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।1
- मिर्ज़ापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्राम सभा देवरी प्रधान पति, अधिवक्ता श्री रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या अत्यंत दुःखद है ! 😭😭 आज हालत यह है कि पूरे प्रदेश में जनता भय और असुरक्षा के साये में जी रही है ! उत्तर प्रदेश सरकार की क़ानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी हैं !1
- Post by Hindustan Express News1