logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अभिजीत मुहूर्त में हनुमान बाल वाटिका व गणपति चौक में हुई गणपति प्रतिमा की स्थापना, 501 लड्डुओं का लगाया भोग गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लसाड़िया अभिजीत मुहूर्त में हनुमान बाल वाटिका व गणपति चौक में हुई गणपति प्रतिमा की स्थापना, 501 लड्डुओं का लगाया भोग लसाड़िया। गणपति चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को लसाड़िया उपखंड मुख्यालय श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हनुमान बाल वाटिका एवं गणपति चौक में अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। गणपति स्थापना से पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा को ट्रैक्टर में विराजमान कर लसाड़िया के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ गणपति बप्पा का गुणगान किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। गणपति चौक में विशेष पूजा-अर्चना गणपति चौक में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का अभिषेक कर पुष्प एवं मालाएं अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। गणपति बप्पा को 501 लड्डुओं का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद पंडित नवीन शर्मा एवं भावेश शर्मा के सानिध्य में विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गणपति चतुर्थी को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

1 day ago
user_VC Choudhary
VC Choudhary
Advertising agency लासड़िया, उदयपुर, राजस्थान•
1 day ago
e2399706-748a-44c9-8c64-bde3d32e8f66

अभिजीत मुहूर्त में हनुमान बाल वाटिका व गणपति चौक में हुई गणपति प्रतिमा की स्थापना, 501 लड्डुओं का लगाया भोग गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लसाड़िया अभिजीत मुहूर्त में हनुमान बाल वाटिका व गणपति चौक में हुई गणपति प्रतिमा की स्थापना, 501 लड्डुओं का लगाया भोग लसाड़िया। गणपति चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को लसाड़िया उपखंड मुख्यालय श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हनुमान बाल वाटिका एवं गणपति चौक में अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। गणपति स्थापना से पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा को ट्रैक्टर में विराजमान कर लसाड़िया के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ गणपति बप्पा का गुणगान किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। गणपति चौक में विशेष पूजा-अर्चना गणपति चौक में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का अभिषेक कर पुष्प एवं मालाएं अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। गणपति बप्पा को 501 लड्डुओं का भोग लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद पंडित नवीन शर्मा एवं भावेश शर्मा के सानिध्य में विधिवत आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गणपति चतुर्थी को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

More news from Chittorgarh and nearby areas
  • *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में* रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास *बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है। ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।
    1
    *खुला आसमान ही श्मशान: मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार नसीब नहीं, आदर्श श्मशान योजना कागजों में*

रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास 




*बिलड़ी / ग्राम पंचायत गरदाना (चित्तौड़गढ़)।* ग्रामीण अंचल में विकास के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। यहां व्यक्ति को जीते जी तो सुविधाएं नहीं मिलती, मरने के बाद भी सुकून से अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा है।

ताजा मामला ग्राम पंचायत गरदाना के ग्राम *बिलड़ी* का है। यहां आज भी अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे, खेतों के बीच, झाड़ियों में चिता लगाकर दाह संस्कार करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के मौसम में गीली लकड़ियों से चिता जल ही नहीं रही है और परिजनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस संबंध में *सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल, बिलड़ी* ने बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में *आदर्श श्मशान (मोक्षधाम)* बनाने की योजना शुरू की थी, जिसके लिए लाखों रुपये का बजट भी आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना पूरी तरह फेल है। बिलड़ी में आज तक न तो टीन शेड बना, न चारदीवारी और न ही श्मशान तक पहुंचने का रास्ता है। बरसात में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

सामाजिक कार्यकर्ता शंकर लाल मेघवाल ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर बिलड़ी गांव में तत्काल सर्वसुविधायुक्त आदर्श मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस पीड़ादायक स्थिति से न गुजरना पड़े।
    user_PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    PRAKASH SOLANKI CHITTOR
    पत्रकार Bhadesar, Chittorgarh•
    26 min ago
  • मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ​इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।
    1
    मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
​इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • प्रकृति की गोद में बस संगेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन सुंदरता के लिए एवं पौराणिक मान्यता भक्तों की हर आस्था पूर्ण करने वाला नदी के किनारे स्थित जहां की सुंदरता मनमोहन
    1
    प्रकृति की गोद में बस संगेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन सुंदरता के लिए एवं पौराणिक मान्यता भक्तों की हर आस्था पूर्ण करने वाला नदी के किनारे स्थित जहां की सुंदरता मनमोहन
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नमस्कार! मैं आपका रिपोर्टर पंडित, 'A to Z न्यूज़ 24 वागड़' से। ​राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव परिणाम: 309 निकायों का पूरा लेखा-जोखा! A2Z NEWS24 vagad के साथ राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव परिणाम: 309 निकायों का पूरा लेखा-जोखा! ​झालावाड़ नगर परिषद: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी को झटका, 45 में से 29 वार्ड जीतकर कांग्रेस ने बनाया पूर्ण बहुमत। ​झालरापाटन नगरपालिका: बीजेपी ने 20 में से 11 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत। ​बारां नगर परिषद: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रचा इतिहास, 60 में से 31 सीटें जीतकर बनाया पूर्ण बहुमत। ​सवाई माधोपुर: जिले के सभी 6 निकायों में बीजेपी का एकतरफा कब्ज़ा। ​हनुमानगढ़, मकराना और हिंडौन: निर्दलीय प्रत्याशी बने सबसे बड़ी ताकत। ​चूरू नगर परिषद: त्रिशंकु स्थिति; 6 निर्दलीय तय करेंगे कि बोर्ड किसका बनेगा। ​मुख्य निष्कर्ष: जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे बड़े नगर निगमों में बीजेपी मजबूत है, जबकि बीकानेर, सीकर और झालावाड़ में कांग्रेस ने अपनी साख बनाई है। 40 से ज्यादा नगरपालिकाओं में निर्दलीय ही 'किंगमेकर' की भूमिका निभाएंगे। ​हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए 'A to Z न्यूज़ 24 वागड़' के साथ। धन्यवाद!
    1
    नमस्कार! मैं आपका रिपोर्टर पंडित, 'A to Z न्यूज़ 24 वागड़' से।
​राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव परिणाम: 309 निकायों का पूरा लेखा-जोखा! A2Z NEWS24 vagad के साथ 
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव परिणाम: 309 निकायों का पूरा लेखा-जोखा!
​झालावाड़ नगर परिषद: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी को झटका, 45 में से 29 वार्ड जीतकर कांग्रेस ने बनाया पूर्ण बहुमत।
​झालरापाटन नगरपालिका: बीजेपी ने 20 में से 11 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत।
​बारां नगर परिषद: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रचा इतिहास, 60 में से 31 सीटें जीतकर बनाया पूर्ण बहुमत।
​सवाई माधोपुर: जिले के सभी 6 निकायों में बीजेपी का एकतरफा कब्ज़ा।
​हनुमानगढ़, मकराना और हिंडौन: निर्दलीय प्रत्याशी बने सबसे बड़ी ताकत।
​चूरू नगर परिषद: त्रिशंकु स्थिति; 6 निर्दलीय तय करेंगे कि बोर्ड किसका बनेगा।
​मुख्य निष्कर्ष:
जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे बड़े नगर निगमों में बीजेपी मजबूत है, जबकि बीकानेर, सीकर और झालावाड़ में कांग्रेस ने अपनी साख बनाई है। 40 से ज्यादा नगरपालिकाओं में निर्दलीय ही 'किंगमेकर' की भूमिका निभाएंगे।
​हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए 'A to Z न्यूज़ 24 वागड़' के साथ। धन्यवाद!
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Voice of people गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • .…...…..................….....…….....…................
    1
    .…...…..................….....…….....…................
    user_आम आदमी पार्टी कपासन
    आम आदमी पार्टी कपासन
    Local Politician कपासन, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    21 min ago
  • आप देख रहे हो शुरू ऐप पर भिवाड़ी में बीएमए की 44वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, उद्योगों की समृद्धि और विकास पर मंथन
    1
    आप देख रहे हो शुरू ऐप पर 
भिवाड़ी में बीएमए की 44वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, उद्योगों की समृद्धि और विकास पर मंथन
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    51 min ago
  • नगर पालिका चुनाव परिणाम सामने आ गए अब कौन बनेगा चेयर मेन कमेंट कर के जरूर बताएं
    1
    नगर पालिका चुनाव परिणाम सामने आ गए अब कौन बनेगा चेयर मेन कमेंट कर के जरूर बताएं
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • पुलिस ने सेमरथली-हड़मतिया कुंडाल मार्ग पर जीवनपुरा मोड़ के समीप एक मारुति सुजुकी कार की तलाशी ली। #छोटी_सादड़ी #ऑपरेशन_त्रिनेत्र #पुलिस_कार्रवाई #डोडा_चूरा #मादक_पदार्थ #तस्करी #भावेश_उर्फ_सोनू_आचार्य #प्रतापगढ़ #राजस्थान #BreakingNews #DesiNews247 #LatestNews
    1
    पुलिस ने सेमरथली-हड़मतिया कुंडाल मार्ग पर जीवनपुरा मोड़ के समीप एक मारुति सुजुकी कार की तलाशी ली।
#छोटी_सादड़ी #ऑपरेशन_त्रिनेत्र #पुलिस_कार्रवाई #डोडा_चूरा #मादक_पदार्थ #तस्करी #भावेश_उर्फ_सोनू_आचार्य #प्रतापगढ़ #राजस्थान #BreakingNews #DesiNews247 #LatestNews
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.