पारिवारिक विवाद से आहत युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा, आज दिनांक 15.02.2026 को सायंकाल विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष, अपने ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पत्नी की विदाई हेतु आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर उक्त युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संयम, धैर्य एवं संवाद स्थापित कर युवक को समझाया गया। काफी प्रयास के उपरांत युवक को सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जा रही है। मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य है। ।
पारिवारिक विवाद से आहत युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा, आज दिनांक 15.02.2026 को सायंकाल विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष, अपने ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पत्नी की विदाई हेतु आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर उक्त युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संयम, धैर्य एवं संवाद स्थापित कर युवक को समझाया गया। काफी प्रयास के उपरांत युवक को सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जा रही है। मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य है। ।
- आज दिनांक 15.02.2026 को सायंकाल विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष, अपने ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पत्नी की विदाई हेतु आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर उक्त युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संयम, धैर्य एवं संवाद स्थापित कर युवक को समझाया गया। काफी प्रयास के उपरांत युवक को सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जा रही है। मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य है। ।1
- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोल बंम शिव बारात सेवा समिति चुर्क के नेतृत्व में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को को शहर की सड़कों पर धूमधाम से शिवबारात निकली। इसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश की भव्य झांकी निकली। बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चुर्क लेबर कालोनी शिव मंदिर पहुंची। भोलेनाथ के जयकारे से सड़कें गूंजती रहीं। भक्ति गीत नृत्य व संगीत से पूरा नगर गूंजता रहा। श्रद्धालु भोले की भक्ति की मस्ती में डूबे रहे।शिव बारात का शुभारम्भ नगर पंचायत कार्यालय चौराहा वार्ड नंबर 1 से हुआ। भगवान शिव, ब्रह्मा व विष्णु के साथ हनुमान जी की वेशभूषा में कलाकार रथ पर सवार होकर चल पड़े। आगे आगे भूत, प्रेत व पिशाच के वेष में कलाकार चल रहे थे। पीछे पीछे बारातियों का समूह चल रहा था। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे सभी शामिल थे। सबमें शिव बारात की उमंग हिलोरें ले रही थीं। अबीर, गुलाल उड़ रहा था। सभी मस्ती में सराबोर थे भूत, प्रेत, पिशाच के मनमोहक नृत्य और विशेष भाव भंगिमा को देख सभी आनंदित होते रहे। नगर में अनेक जगहों पर भगवान भोलेनाथ व देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। बारात में शामिल लोगों का विभिन्न संगठनों का ने जगह जगह स्वागत किया।फूलों से सजे आकर्षक रथ पर बाबा भोलेनाथ संग माता पार्वती की जोड़ी देखते ही बन रही थी। गले में नागराज, हाथ में त्रिशूल, माथे पर चांद, शरीर पर भस्म अद्भुत छटा बिखेर रहा था। साथ मे हनुमानजी, गणेशजी और भूत पिशाच सब बाराती बनकर नाचते गाते चल रहे थे।भोले की मस्ती में मस्त शिव भक्तों ने भी डीजे के भक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया। वहीं बारात में हुए शंखनाद से पूरा गांव गूंज उठा बारात में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।इन झांकियों के माध्यम से भगवान शिव,माता पार्वती और विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।इस शिव बारात में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भक्तजनों द्वारा जलपान, शर्बत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिससे बारातियों का स्वागत किया गया इस मौके पर जयराम वर्मा, दिलीप चौबे, धन्नजय दुबे,सुरज चंद्रवंशी, गुड्डू सैनी,डा.मोहन, संजय पटेल, ओमप्रकाश यादव,अंशु खत्री निर्मल तथा सैकड़ों चुर्क नगर पंचायत के लोग उपस्थित रहे सुरक्षा के दृष्टिगत चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ शिव बारात में उपस्थित रहे7
- सोनभद्र। पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक शनिवार की शाम 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धैर्य व संवाद कौशल का परिचय देते हुए युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार विश्राम कुमार (23), पुत्र जंगी प्रधान, निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा, अपनी पत्नी की विदाई के लिए ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर वह क्षुब्ध हो गया और पास ही स्थित 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए संयम और सूझबूझ से काम लिया। काफी देर तक समझाने-बुझाने और भरोसा दिलाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।1
- सोनभद्र । अपनी पत्नी की विदाई कराने छपका आए 23 वर्षीय विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा ने विदाई न होने से आहट होकर 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा, पुलिस की तत्परता, संवाद कौशल एवं सूझबूझ से पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू1
- सोनभद्र जिला अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने विद्यालयों में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण मतदाताओं से फार्म 6 भरने का किया अपील1
- सोनभद्र। पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां शक्तिनगर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की कार के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दूसरे राज्यों से आकर इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में न सिर्फ मौजूदा चोरी की घटना का खुलासा हुआ, बल्कि आरोपियों ने पहले भी चोरी और जेल जाने की बात कबूल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह की कमर टूटती नजर आ रही है।मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोखरी पुलिया रेलवे साइडिंग के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी की टाटा इंडिका कार MP66C1609 बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग जगह घूमकर काम की तलाश करते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस बार आरोपी बैढ़न से शक्तिनगर पहुंचे थे और साधन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शक्तिनगर बस स्टैंड के पास एक वर्कशॉप के बाहर खड़ी कार पर नजर पड़ी और अपने पास रखी चाभी से कार का दरवाजा खोलकर उसे स्टार्ट कर फरार हो गए। इसके बाद आरोपी उसी चोरी की कार से अनपरा की ओर भाग निकले, लेकिन रास्ते में तेल खत्म होने की स्थिति बनने पर पुलिस से बचने के लिए कार को एकांत स्थान पर ले जाकर छिपा दिया। दिनभर अगली चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में चार नामजद और एक अन्य शामिल है। सभी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने जिले और आसपास के इलाकों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस का दावा है कि आगे की पूछताछ में और बड़े खुलासे संभव हैं।1
- रेनूकोट में बड़ा हादसा: 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर रेनूकोट। सोनभद्र जिले के रेनूकोट स्थित रेलवे स्टेशन के पास झंडा लगाते समय एक युवक 11 हजार केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना पिपरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप झंडा लगाया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11000 केवी बिजली सप्लाई लाइन के संपर्क में युवक आ गया। तेज करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बिजली विभाग के जेई संदीप सिंह ने बताया कि हादसे के समय लाइन तुरंत ट्रिप हो गई, जिससे युवक की जान बच सकी। घायल की पहचान शुभम कनोजिया (24 वर्ष), पुत्र विनोद कनोजिया, निवासी शिवा पार्क के रूप में हुई है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झंडा लगाते समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।1
- सोनभद्र.... - शक्ति नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा - पुलिस ने चोरी की कार सहित 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे घूम-फिर कर काम करते हैं और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं - शक्तिनगर बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक वर्कशॉप के पास खड़ी इंडिगो कार (MP66C1609) को मौका देख चोरी कर फरार हो गए थे - चोरी की कार से वे अनपरा की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में तेल खत्म होने वाला था - पुलिस से बचने के लिए वे कार को एक सुनसान जगह ले गए - अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है और पकड़े जाने में जेल जा चुके हैं - बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी - शक्तिनगर पुलिस टीम ने खोखरी पुलिया के समीप से चोरी की टाटा इंडिका कार के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ा।1