ललितपुर पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार ललितपुर। कोतवाली ललितपुर में पंजीकृत हत्या के मुकदमे (मु.अ.सं. 832/2026) में वांछित एवं पुरस्कार घोषित तीन आरोपियों को मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई कोतवाली ललितपुर, थाना तालबेहट, थाना पूराकलां तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने तालबेहट क्षेत्र में की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रपाल उर्फ इंदल यादव निवासी सिद्दनपुरा (कोतवाली ललितपुर), दीपक यादव निवासी बन्दरगुढ़ा (थाना जाखलौन) तथा पुष्पराज सेंगर उर्फ राजराजा निवासी रामनगर (कोतवाली ललितपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे, चार खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री कालू सिंह ने भी मीडिया को जानकारी दी।
ललितपुर पुलिस मुठभेड़ में हत्या के मामले के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार ललितपुर। कोतवाली ललितपुर में पंजीकृत हत्या के मुकदमे (मु.अ.सं. 832/2026) में वांछित एवं पुरस्कार घोषित तीन आरोपियों को मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई कोतवाली ललितपुर, थाना तालबेहट, थाना पूराकलां तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने तालबेहट क्षेत्र में की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रपाल उर्फ इंदल यादव निवासी सिद्दनपुरा (कोतवाली ललितपुर), दीपक यादव निवासी बन्दरगुढ़ा (थाना जाखलौन) तथा पुष्पराज सेंगर उर्फ राजराजा निवासी रामनगर (कोतवाली ललितपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे, चार खोखा कारतूस तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री कालू सिंह ने भी मीडिया को जानकारी दी।
- ललितपुर ब्लॉक बार के ग्राम चिगलौआ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 9:22 बजे तक बंद मिला, बच्चों ने आरोप लगाया कि शिक्षक रोजाना 10 बजे के बाद पहुंचते हैं। ललितपुर जनपद के ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिगलौआ में स्कूल खुलने के समय को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, लेकिन सोमवार सुबह करीब 9:22 बजे तक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय तक विद्यालय बंद रहा, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षक अक्सर समय से नहीं पहुंचते हैं और कई बार सुबह 10 बजे के बाद स्कूल आते हैं। बच्चों का कहना है कि कुछ शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कराने और विद्यालय में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति बेहद जरूरी है। वहीं, इस मामले में विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षकों और शिक्षा विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में शासन के निर्देशों का पालन होना चाहिए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग क्या कदम उठाता है।1
- टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब पर प्लांटेशन अभियान:कलेक्टर ने स्कूली बच्चों संग लगाए पौधे, सुरक्षा का संकल्प* टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब पर प्लांटेशन अभियान:कलेक्टर ने स्कूली बच्चों संग लगाए पौधे, सुरक्षा का संकल्प*1
- टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत गौर उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित समय पर नहीं खुलने का आरोप। पूछने पर तानाशाहीपूर्ण रवैया जिला टीकमगढ़ की तहसील मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत गौर में उप स्वास्थ्य केंद्र पर मनमर्जी से पदस्थ कर्मचारियों आते हुए जाते हैं यदि किसी के द्वारा पूछा गया कि लेट क्यों हो गए तो तानाशाही रवैया अपनाते। पदस्थ कर्मचारियों द्वारा समय से उप स्वास्थ्य केंद्र खोला नहीं जाता और मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है इस पर कलेक्टर महोदय को मामला संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए आज दिनांक 3 अगस्त दिन सोमवार को मैं दवा लेने उप स्वास्थ्य केंद्र गोर पहुंचा तो 11:45 बजे तक उप स्वास्थ्य केंद्र गौर नहीं खुला ही नहीं था 12 बजे के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र गौर के कर्मचारी आए तो मेरे द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र गौर का वीडियो बनाया तो उप स्वास्थ्य केंद्र गौर में पदस्थ कर्मचारी ने ग्रामीण द्वारा वीडियो बनानेवाले को धमकी दी । इनका कहना है। कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारी जतारा एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी टीकमगढ़ को फोन के माध्यम से बताने की कई बार कोशिश की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया । जिला कलेक्टर से ग्रामीणों ने आग्रह करते हुए तहसील मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत गौर में जो उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित है जांच करवाते हुए उचित कार्रवाई की जाए। समय पर खुलवाने का ग्रामीणों ने आग्रह भी किया जिससे मरीज को समय पर इलाज मिल सके लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मनमानी और दबंगई दिखाने का वीडियो वायरल कहां जा रहा है इधर-उधर दवा के लिए न भटकना पड़े और ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की जाएं2
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जश्न में डूबी दतिया मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम चुनाव जीत गए हैं जैसे ही वह मतगणना स्थल से बाहर निकले तो उनके समर्थकौ ने उनका जोरदार स्वागत किया दतिया विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सोचने और मनन करने के लिए बिबस करता है #datia #BJPMP #Congress ...1
- खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम खरगापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कर बंद किया काम मध्य प्रदेश पटवारी संघ (भोपाल) के आह्वान पर खरगापुर में पटवारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन पटवारियों ने अपने बस्ते तहसील कार्यालय में जमा कराकर कार्य का बहिष्कार किया। पटवारी संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संघ के अनुसार, लगातार उपेक्षा के कारण पटवारी संवर्ग स्वयं को शोषित और उपेक्षित महसूस कर रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पटवारी महाधिवेशन का निमंत्रण दिया गया था। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2025 में महाधिवेशन के लिए समय देने और तिथि अलग से तय करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन की तिथि तय हुई और न ही लंबित मांगों पर कोई आदेश जारी किया गया। पटवारी संघ की प्रमुख मांगें: लंबित कैडर रिव्यू प्रस्ताव को तत्काल लागू किया जाए। पदोन्नति से वंचित पटवारियों को शीघ्र पदोन्नति प्रदान की जाए। कैडर रिव्यू लागू होने तक समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए। नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जाए। पटवारी संघ का कहना है कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और शासन को इन पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।1
- भितरघात के शिकार भाजपा उम्मीदवार, दतिया उपचुनाव के परिणामों ने किया नाउम्मीद नाक का सवाल बने हुये दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने सत्ताधारी भाजपा को एक बार फिर नाउम्मीद किया वहीं भाजपा उम्मीदवार अपनी अप्रत्याशित हार के पीछे भितरघात होने को लेकर दुखित नजर आए। वहीं कांग्रेस खेमे में जीत को लेकर रणनीति की बड़ी बड़ी कहानियां गढ़ी जा रहीं है। दतिया उपचुनाव के परिणामों में क्या सच्चाई है यह तो दतिया के मतदाता ही बेहतर जानते हैं..।1
- सावन के पहले सोमवार बानपुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा | शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना | Har Har Mahadev बानपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बानपुर कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री बजरंगगढ़ प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बजरंगगढ़ मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष के साथ पवित्र जल लेकर शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस पावन यात्रा में कस्बे के धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ माताएं, बहनें, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। प्रथम सोमवार पर आयोजित इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। यात्रा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ी तथा श्रद्धालु शिवधाम कुण्डेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के पहले सोमवार पर निकली इस भव्य कांवड़ यात्रा ने पूरे बानपुर क्षेत्र को शिवमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला और हर ओर "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सावन के प्रथम सोमवार को टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल दीं। सागर हाईवे पर अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जारी है। #एक्सीडेंट #छतरपुर #टीकमगढ़ #कुंडेश्वर1
- जैन साध्वियों ने काले नाग को सुनाया णमोकार मंत्र, सुनकर शांत हुआ नागराज का क्रोध सड़क पर अचानक सामने आए फन फुलाए हुए काले नाग को देखकर जैन आर्यिकाओं द्वारा णमोकार मंत्र सुनाने से फ़न फुलाए बैठे विषधर का क्रोध शांत हो गया। मामला जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा के ग्राम गिरार का है जहां चातुर्मास वर्षाकाल के लिये मौजूद जैन आर्यिकाओं के रास्ते में एक काला नाग आ गया। जैन साध्वियों द्वारा सर्प के भव से मुक्ति की कामना करते हुये उसके सामने नमोकार मंत्र का पाठ किया गया। मंत्र का उच्चारण सुनकर नाग का क्रोध शांत हो गया। (देखिये इस रोंमचक वीडियो में वार्तालाप)1