राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आयुष विभाग की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में न्यूज़ सन साइन मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज मंडी गेट के सामने समरथपुर औरैया के छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में चक्कर आना, व गलत खानपान की वजह से अतिसार जैसी स्थिति में कमजोरी महसूस होना जैसी हालत को देखते हुए शिशु एवं किशोर बच्चों को जीवन जीने की कला एवं स्वस्थ रहने का तरीका आदि बताने के क्रम में आज सामूहिक रूप से समस्त बच्चों को हथेलियों में घर्षण के फायदे एवं करतल ध्वनि के कौन-कौन से लाभ हैं जैसी जानकारी देने के क्रम में करतल ध्वनि का अभ्यास कराए जाने के साथ लंबाई बढ़ाने के लिए स्ट्रेचिंग कराते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक/योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र प्रभारी योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आयुष विभाग औरैया रिपोर्ट 13 अगस्त 26
राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आयुष विभाग की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में न्यूज़ सन साइन मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज मंडी गेट के सामने समरथपुर औरैया के छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में चक्कर आना, व गलत खानपान की वजह से अतिसार जैसी स्थिति में कमजोरी महसूस होना जैसी हालत को देखते हुए शिशु एवं किशोर बच्चों को जीवन जीने की कला एवं स्वस्थ रहने का तरीका आदि बताने के क्रम में आज सामूहिक रूप से समस्त बच्चों को हथेलियों में घर्षण के फायदे एवं करतल ध्वनि के कौन-कौन से लाभ हैं जैसी जानकारी देने के क्रम में करतल ध्वनि का अभ्यास कराए जाने के साथ लंबाई बढ़ाने के लिए स्ट्रेचिंग कराते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक/योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र प्रभारी योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आयुष विभाग औरैया रिपोर्ट 13 अगस्त 26
- गड्ढों में तब्दील लुहियापुर का मुख्य मार्ग, सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर को जिला मुख्यालय और शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। गांव निवासी श्याम सुंदर, वीरेंद्र कठेरिया और घनश्याम कुशवाहा कमेडियन ने सड़क की समस्या से सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाध्यक्ष गांव पहुंचे और मौके पर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब है और सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल की सरकार है और क्षेत्रीय विधायक भी सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से बच्चों का रोजाना स्कूल आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांवों में लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं जिम्मेदार लोगों को दिखाई नहीं दे रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और लगभग हर गांव में लोगों से जुड़ी कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से इसका वादा भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी गांवों और ग्रामीणों से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनने पर गांवों में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।1
- महेवा ब्लॉक परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा । क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। महेवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को महेवा ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने किया। यात्रा का शुभारंभ बीडीओ महेवा ब्रजबिहारी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूली बच्चे, सफाई कर्मी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने करीब चार किलोमीटर की पदयात्रा की। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पर किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। तिरंगा यात्रा के आयोजन से पूरे ब्लॉक परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।2
- महेवा में बिजली के तारों पर झुका यूकेलिप्टस का पेड़, हादसे की आशंका इटावा महेवा ब्लॉक क्षेत्र में मुगल रोड पर पशु अस्पताल के बगल में खड़ा यूकेलिप्टस का एक पेड़ इन दिनों हादसे को दावत दे रहा है। पेड़ काफी झुककर बाउंड्री वॉल की ओर आ गया है और उसकी डालियां बिजली के तारों पर टिकी हुई हैं। इससे आसपास से गुजरने वाले राहगीरों तथा स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ काफी समय से झुका हुआ है। यदि तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ का कोई हिस्सा टूटकर बिजली के तारों पर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, बिजली के तारों के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। पशु अस्पताल के आसपास लोगों और पशुपालकों का आवागमन भी रहता है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से समस्या गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि इस संबंध में वन विभाग के रेंज अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है और पेड़ को हटाने अथवा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कराया जाए तथा बिजली के तारों पर झुके पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटवाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। लोगों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को पहले ही एहतियाती कदम उठाने चाहिए।1
- gaon mein Gali ki samasya hamara jila Auraiya ki jagirpur gaon mein Gali ki samasya itni kharab Hai ki barish mein nikal nahin paate hain hamare bade bujurg ki pair Tut Gaya kamar Tut gai aur yahan ka Pradhan to katai sunai nahin kar raha hai kyunki vote lene ke time per bahut jaldi a jata hai aur koi action nahin leta hai Kai bar uske pass Gai Pradhan Ji banva do lekin uske andar hota mere under mein nahin Hai sare kam mein अच्छी-अच्छी Gali banva Li usne1
- एबीवीपी का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका औरैया जिले की तहसील बिधूना स्थित भगत सिंह चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। यह विरोध झारखंड में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के प्रयोग के विरुद्ध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए झारखंड सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस मौके पर विभाग संयोजक आयुष शुक्ला ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें सुनी जानी चाहिए। तहसील संयोजक ऋषभ तिवारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता जरूरी है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारी सदस्य राजशेखर शुक्ला, नगर सहमंत्री आदित्य राजावत, नगर सहमंत्री अमन सक्सेना सहित देव पोरवाल, गोपाल ठाकुर, रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, सान्तनु सक्सेना, आदर्श श्रीवास्तव एवं करन चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1
- राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आयुष विभाग की गतिविधियों के अंतर्गत प्रातः काल प्रथम सत्र में न्यूज़ सन साइन मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज मंडी गेट के सामने समरथपुर औरैया के छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में चक्कर आना, व गलत खानपान की वजह से अतिसार जैसी स्थिति में कमजोरी महसूस होना जैसी हालत को देखते हुए शिशु एवं किशोर बच्चों को जीवन जीने की कला एवं स्वस्थ रहने का तरीका आदि बताने के क्रम में आज सामूहिक रूप से समस्त बच्चों को हथेलियों में घर्षण के फायदे एवं करतल ध्वनि के कौन-कौन से लाभ हैं जैसी जानकारी देने के क्रम में करतल ध्वनि का अभ्यास कराए जाने के साथ लंबाई बढ़ाने के लिए स्ट्रेचिंग कराते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक/योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र प्रभारी योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आयुष विभाग औरैया रिपोर्ट 13 अगस्त 261
- थाना ऐरवाकटरा पुलिस बल मय राजस्व टीम द्वारा मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम उमरैन में की गयी कुर्की की कार्यवाही आज दिनांक 13.08.2026 को न्यायालय उपजिलाधिकारी, विधूना, जनपद औरैया के पीठासीन अधिकारी द्वारा वाद संख्या 11137/2025, रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता, अन्तर्गत धारा 164 सहपठित धारा 165 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में पारित आदेश के अनुपालन में थाना ऐरवाकटरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमरैन की गाटा संख्या 407, रकवा 1.1370 हे0 भूमि/प्लाट की कुर्की की कार्यवाही नियमानुसार पूर्ण की गयी। तथा कुर्की की कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की/आदेश सम्बन्धी बोर्ड भी स्थापित किया गया ।2