Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत! प्रेमी की शादी से नाराज महिला ने गन्ने के खेत में बुलाकर युवक प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक अस्पताल रेफर, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। #Hardoi #UttarPradesh #CrimeNews
JOURNALIST PANKAJ SINGH
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत! प्रेमी की शादी से नाराज महिला ने गन्ने के खेत में बुलाकर युवक प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक अस्पताल रेफर, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया। #Hardoi #UttarPradesh #CrimeNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हंडिया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में कई महिलाएं घायल हो गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।1
- नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में टावर पर चढ़ी लड़की चौकी मंसूराबाद पुलिस मौके पर मौजूद नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में टावर पर चढ़ी लड़की चौकी मंसूराबाद पुलिस मौके पर मौजूद1
- पुलिस के घर पुलिस की दबिश महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू आधी रात को घर में घुस आई पुलिस. पुलिस के घर पुलिस की दबिश महकमे का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सिपाही की मुसीबतें शुरू आधी रात को घर में घुस आई पुलिस. लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी के बदले रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगाने वाले सिपाही सुनील कुमार शुक्ला के घर पर बीती रात करीब एक बजे 6/7 पुलिसकर्मी घुस आए.. सिपाही ने वीडियो बनाकर बताया कि काले अंग्रेजों के आदेश से मेरे घर पर पुलिस आई.. वीडियो में सिपाही मुख्यमंत्री से पूछ रहा है कि, "क्या मैं आतंकवादी हूं?? क्या मैं नक्सली हूं?? या मैंने किसी का बलात्कार किया है या कोई लूट की है?? क्या मैं किसी का हत्यारा हूं??" "माननीय मुख्यमंत्री जी, मैं पूछना चाहता हूं.. क्या काले अंग्रेजों के पास यही तरीका रह गया है मेरी आवाज दबाने का.. मेरी माता जी को प्रताड़ित किया जाएगा.. सिपाही कह रहा है, "माननीय मुख्यमंत्री जी, इन काले अंग्रेजों के द्वारा मुझे इस तरह से तोड़ा नहीं जा सकेगा.. अगर मुझे शांत कराना है तो इन काले अंग्रेजों को मेरी हत्या करनी होगी.. सिपाही ने कहा, "मेरी आवाज को तभी बंद किया जा सकेगा जब पुलिस महकमे के भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, शोषण की जांच के लिए कमेटी बनाकर सुधार करना पड़ेगा1
- कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुआ मनोज मौर्य नामक युवक फतेहपुर के खागा में बेहोशी की हालत में मिला। उसे सैनी के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अब मनोज के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि घटना का खुलासा हो सके।1
- भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र में कलनुआ चौरा माता मंदिर पर सौर ऊर्जा लाइट न होने से श्रद्धालुओं को रात में भारी परेशानी हो रही है। शादी-विवाह और पूजा-पाठ के दौरान देर रात तक आने वाले भक्तों को अंधेरे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने अब तक इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है।1
- आज प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन के समीप एक खड़ी डीजल कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास भगदड़ मच गई और लोग सहम गए, हालांकि बड़ा हादसा टल गया।1
- मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला1
- रैपुरा-तंदरिया मार्ग पर बने गड्ढे को नहीं कराया गया दुरुस्त ऑनलाइन शिकायत के बावजूद किया जा रहा नजरअंदाज मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरूवा अंतर्गत रैपुरा गांव से तंदरिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीच सड़क बना बड़ा गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पिछले कई महीनों से यह गड्ढा जस का तस बना हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क के बीच बना गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। खासकर रात के समय यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है। रैपुरा गांव निवासी युवा समाजसेवी अमरेश मिश्रा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमरेश मिश्रा का बयान: अमरेश मिश्रा ने कहा कि सड़क के बीच बना यह गड्ढा लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आए दिन लोग इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यदि जल्द इसे दुरुस्त नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित तंत्र की होगी।1
- कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में यमुना नदी की जलधारा में अवैध बालू खनन जोरों पर है, जहाँ दिन-रात पोकलैंड मशीनें गरज रही हैं। NGT के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए यह कारोबार बेखौफ चल रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँच रहा है और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप है। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल कार्रवाई और दोषी अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।1