logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का दिखा कहर, 33 केवी की बिजली लाइन में घुसा टैक्टर, ◾बिजली का पोल हुआ क्षतिग्रस्त, पास की एक दुकान भी आई चपेट में, दुकान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुकान का हुआ भारी नुकसान, ◾तेज रफ्तार टैक्टर चालक नशे की हालत में बताया जा रहा, बिजली विभाग के जेई समेत कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, ◾कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास स्तिथ आराजीलाइन मोड़ का हादसा

2 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का दिखा कहर, 33 केवी की बिजली लाइन में घुसा टैक्टर, ◾बिजली का पोल हुआ क्षतिग्रस्त, पास की एक दुकान भी आई चपेट में, दुकान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुकान का हुआ भारी नुकसान, ◾तेज रफ्तार टैक्टर चालक नशे की हालत में बताया जा रहा, बिजली विभाग के जेई समेत कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, ◾कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास स्तिथ आराजीलाइन मोड़ का हादसा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंगल में मिली वन विभाग के वाचर की लाश, हत्या की आशंका से सनसनी! जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सुनेहटा गांव निवासी 50 वर्षीय ब्रकपाल, जो वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात थे, उनका शव मंगलवार रात कुटरा के जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बेटे कल्लू का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने उनके पिता की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। मृतक पिछले 10 महीनों से संविदा पर जंगल में तैनात थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया—बेटे कपिल, कल्लू और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
    1
    जंगल में मिली वन विभाग के वाचर की लाश, हत्या की आशंका से सनसनी!
जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सुनेहटा गांव निवासी 50 वर्षीय ब्रकपाल, जो वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात थे, उनका शव मंगलवार रात कुटरा के जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बेटे कल्लू का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने उनके पिता की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।
मृतक पिछले 10 महीनों से संविदा पर जंगल में तैनात थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया—बेटे कपिल, कल्लू और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रुरा थाना जनपद कानपुर देहात को ग्राम तिगाई से गिरफ्तार किया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    1
    थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त रामविलास पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भटौली थाना रुरा थाना जनपद कानपुर देहात को ग्राम तिगाई से गिरफ्तार किया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #kanpurdehat_Big_Breaking ▶️ @myogiadityanath आपकी आम जनता भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही कार्यवाही करे #डेरापुर_में_प्रधान_पति_पर_आवास_दिलाने के नाम पर 3000₹ लेने का आरोप। ▶️ #ब्लॉक स्थित रतनियापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला पिछले 30 वर्षों से #कच्चे_मकान में रहने को विवश है। ▶️महिला का दावा है कि पति की मृत्यु के बाद भी उसे अब तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ▶️बताया कि लगभग एक वर्ष पहले #ग्राम_प्रधान_पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे #3000_रुपये लिए थे, जो आज तक वापस नहीं किए गए हैं। ▶️इस मामले में, #सचिव_धर्मेंद्र_यादव ने जानकारी मिलने की पुष्टि की है। ▶️हालांकि,#भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान पति सुलखान सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है,बताया क्यों न क्योंकि साथ #अधिकारियों ने भी दिया होगा.......❓ ▶️जांच करे संक्षम अधिकारी @DMKanpurDehat व @CdoKanpurDehat
    2
    #kanpurdehat_Big_Breaking
▶️ @myogiadityanath आपकी आम जनता भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही कार्यवाही करे #डेरापुर_में_प्रधान_पति_पर_आवास_दिलाने के नाम पर 3000₹ लेने का आरोप।
▶️ #ब्लॉक स्थित रतनियापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला पिछले 30 वर्षों से #कच्चे_मकान में रहने को विवश है।
▶️महिला का दावा है कि पति की मृत्यु के बाद भी उसे अब तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
▶️बताया कि लगभग एक वर्ष पहले #ग्राम_प्रधान_पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे #3000_रुपये लिए थे, जो आज तक वापस नहीं किए गए हैं।
▶️इस मामले में, #सचिव_धर्मेंद्र_यादव ने जानकारी मिलने की पुष्टि की है।
▶️हालांकि,#भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान पति सुलखान सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है,बताया क्यों न क्योंकि साथ #अधिकारियों ने भी दिया होगा.......❓
▶️जांच करे संक्षम अधिकारी @DMKanpurDehat व @CdoKanpurDehat
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *झींझक में गोदाम में भीषण आग, झांकी का सामान व कार जली, पुलिस व पड़ोसियों की मदद से आग पर पाया गया काबू* मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे। बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है। उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    *झींझक में गोदाम में भीषण आग, झांकी का सामान व कार जली, पुलिस व पड़ोसियों की मदद से आग पर पाया गया काबू* 
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे।
बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी।
आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है।
उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर में सख्त कार्रवाई: 3 बजे JCB सीज, 9 महीने का टैक्स बकाया और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं डेरापुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। समय करीब दोपहर 3 बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना टैक्स जमा किए और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने के कारण की गई। डेरापुर से मुंगीसापुर की ओर जा रही जेसीबी मशीन को रास्ते में रोककर जांच की गई, जिसके बाद वाहन को थाने लाया गया। जांच में सामने आया कि जेसीबी पर करीब 9 महीने का यात्री कर बकाया था, साथ ही उसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था। यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    1
    डेरापुर में सख्त कार्रवाई: 3 बजे JCB सीज, 9 महीने का टैक्स बकाया और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं
डेरापुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
समय करीब दोपहर 3 बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना टैक्स जमा किए और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने के कारण की गई।
डेरापुर से मुंगीसापुर की ओर जा रही जेसीबी मशीन को रास्ते में रोककर जांच की गई, जिसके बाद वाहन को थाने लाया गया।
जांच में सामने आया कि जेसीबी पर करीब 9 महीने का यात्री कर बकाया था, साथ ही उसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था।
यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
    1
    कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है 
महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं 
वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी  
हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का दिखा कहर, 33 केवी की बिजली लाइन में घुसा टैक्टर, ◾बिजली का पोल हुआ क्षतिग्रस्त, पास की एक दुकान भी आई चपेट में, दुकान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुकान का हुआ भारी नुकसान, ◾तेज रफ्तार टैक्टर चालक नशे की हालत में बताया जा रहा, बिजली विभाग के जेई समेत कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, ◾कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास स्तिथ आराजीलाइन मोड़ का हादसा
    1
    जालौन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का दिखा कहर, 33 केवी की बिजली लाइन में घुसा टैक्टर,
◾बिजली का पोल हुआ क्षतिग्रस्त, पास की एक दुकान भी आई चपेट में, दुकान ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुकान का हुआ भारी नुकसान, 
◾तेज रफ्तार टैक्टर चालक नशे की हालत में बताया जा रहा, बिजली विभाग के जेई समेत कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, 
◾कोंच कोतवाली क्षेत्र के कैलिया बाईपास स्तिथ आराजीलाइन मोड़ का हादसा
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.