logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला ने ग्राम प्रधान पति पर लगाए सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

2 hrs ago
user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

महिला ने ग्राम प्रधान पति पर लगाए सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डेरापुर में सख्त कार्रवाई: 3 बजे JCB सीज, 9 महीने का टैक्स बकाया और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं डेरापुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। समय करीब दोपहर 3 बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना टैक्स जमा किए और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने के कारण की गई। डेरापुर से मुंगीसापुर की ओर जा रही जेसीबी मशीन को रास्ते में रोककर जांच की गई, जिसके बाद वाहन को थाने लाया गया। जांच में सामने आया कि जेसीबी पर करीब 9 महीने का यात्री कर बकाया था, साथ ही उसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था। यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    1
    डेरापुर में सख्त कार्रवाई: 3 बजे JCB सीज, 9 महीने का टैक्स बकाया और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं
डेरापुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
समय करीब दोपहर 3 बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना टैक्स जमा किए और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने के कारण की गई।
डेरापुर से मुंगीसापुर की ओर जा रही जेसीबी मशीन को रास्ते में रोककर जांच की गई, जिसके बाद वाहन को थाने लाया गया।
जांच में सामने आया कि जेसीबी पर करीब 9 महीने का यात्री कर बकाया था, साथ ही उसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था।
यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
    1
    कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है 
महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं 
वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी  
हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी। आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी।
आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ==जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड सन्दलपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अगवासी पेयजल योजना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। ==कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा० अजीत पाल सिंह राज्य मंत्री व विशिष्ट अतिथि मा० राहुल तिवारी (मीनू) ब्लाक प्रमुख तथा ग्राम प्रधान अगवासी कमलेश कठेरिया,ग्राम प्रधान खालागांव गौरव कटियार व ग्राम प्रधान अमौली कर्मियों दिनेश कटियार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। ==कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण सुरक्षित पेयजल जल स्त्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर जल पद यात्रा प्रभात फेरी,जल बन्धन,जल संकल्प,आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।साथ ही मा० राज्य मंत्री जी द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। ==कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अगवासी द्वारा जानकारी दी गयी कि योजनान्तर्गत 670 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड सिस्टम द्वारा नियमित जलापूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध करायी जा रही है जिसमें 2 ग्राम पंचायत आगवासी व खालागांव है। ==उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल योजना से नियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है,जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।अधिशासी अभियन्ता द्वारा ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी एवं प्रेरित किया गया कि दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें जिससे गांव के हेल्थ इडेक्स में सुधार होगा। ==कार्यक्रम में उ०प्र० जल निगम (ग्रामीा) के अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र/छात्राएं, जल सखियां, टी.पी.आई. एवं कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निरंतर पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
    4
    ==जनपद कानपुर देहात के विकास खण्ड सन्दलपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अगवासी पेयजल योजना में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस समारोह 2026 का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया।
==कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा० अजीत पाल सिंह राज्य मंत्री व विशिष्ट अतिथि मा० राहुल तिवारी (मीनू) ब्लाक प्रमुख तथा ग्राम प्रधान अगवासी कमलेश कठेरिया,ग्राम प्रधान खालागांव गौरव कटियार व ग्राम प्रधान अमौली कर्मियों दिनेश कटियार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
==कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण सुरक्षित पेयजल जल स्त्रोतों की स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर जल पद यात्रा प्रभात फेरी,जल बन्धन,जल संकल्प,आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।साथ ही मा० राज्य मंत्री जी द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
==कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अगवासी द्वारा जानकारी दी गयी कि योजनान्तर्गत 670 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड सिस्टम द्वारा नियमित जलापूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध करायी जा रही है जिसमें 2 ग्राम पंचायत आगवासी व खालागांव है।
==उपस्थित ग्रामवासियों के द्वारा अवगत कराया गया कि पेयजल योजना से नियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है,जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।अधिशासी अभियन्ता द्वारा ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी एवं प्रेरित किया गया कि दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें जिससे गांव के हेल्थ इडेक्स में सुधार होगा।
==कार्यक्रम में उ०प्र० जल निगम (ग्रामीा) के अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, पंचायत ग्रामवासी, विद्यालय के छात्र/छात्राएं, जल सखियां, टी.पी.आई. एवं कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निरंतर पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Kuldeep Diwakar
    1
    Post by Kuldeep Diwakar
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • औरैया। बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने नगर पालिका कर्मियों के साथ औरैया इटावा मार्ग पर नाली से सड़क के मध्य मौजूद अतिक्रमण को हटवाते हुए अतिक्रमण कारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गयी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा मौजूद रहे। ईओ की अगुवाई में अभियान दल पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय से निकल कर औरैया इटावा मार्गपर सुभाष चौराहे से लेकर मड़ी गेट तक अभियान चलाया गया। सड़क से लेकर नाली तक मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मलवा ट्रैक्टर ट्राली में भरावाया गया। वहीं ईओ के निर्देश के अतिक्रमणकर्ताओं के चालान भी काटे गए और सामान भी जब्त किया गया। रास्ते में मिले टीन टट्टर पालिका में भिजवाया गया। हालांकि अधिकतर दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते देखे गए। इस दौरान मुनादी के जरिये अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी गयी तथा मौजूद अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका की जेसीबी समेत कई ट्रेक्टर और सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि बुधवार को इटावा रोड पर अभियान चलाया गया। वहीं कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। अतिक्रमण कर्ताओं को दुबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है। अभियान अभी लगातार चार पांच दिन सख्ती से चलाया जाएगा।
    3
    औरैया। बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने नगर पालिका कर्मियों के साथ औरैया इटावा मार्ग पर नाली से सड़क के मध्य मौजूद अतिक्रमण को हटवाते हुए अतिक्रमण कारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गयी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा मौजूद रहे।
ईओ की अगुवाई में अभियान दल पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय से निकल कर औरैया इटावा मार्गपर सुभाष चौराहे से लेकर मड़ी गेट तक अभियान चलाया गया। सड़क से लेकर नाली तक मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मलवा ट्रैक्टर ट्राली में भरावाया गया। वहीं ईओ के निर्देश के अतिक्रमणकर्ताओं के चालान भी काटे गए और सामान भी जब्त किया गया। रास्ते में मिले टीन टट्टर पालिका में भिजवाया गया। हालांकि अधिकतर दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते देखे गए। इस दौरान मुनादी के जरिये अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी गयी तथा मौजूद अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका की जेसीबी समेत कई ट्रेक्टर और सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि बुधवार को इटावा रोड पर अभियान चलाया गया। वहीं कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। अतिक्रमण कर्ताओं को दुबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है। अभियान अभी लगातार चार पांच दिन सख्ती से चलाया जाएगा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।* *मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।* कानपुर देहात दिनांकः 18 मार्च 2026 प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
    1
    *प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।*
*मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।*
*मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।*
*मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।*
कानपुर देहात दिनांकः 18 मार्च 2026
प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.