उईछा गांव में गैस लीकेज से सिलेंडर में लगी आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी। आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
उईछा गांव में गैस लीकेज से सिलेंडर में लगी आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी। आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
- कानपुरदेहात,आरजीएसए योजनांतर्गत विकास खंड संदलपुर में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर विकास यादव द्वारा प्रतिभागियों को पीएमएस (पंचायत मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत भवन में उपलब्ध कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें कंप्यूटर के विभिन्न फीचर्स, उसमें उपलब्ध कार्यों, उसे सही तरीके से संचालित करने की विधि, इंटरनेट चलाने के लिए डोंगल लगाने की प्रक्रिया सहित डिजिटल कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए गए। ट्रेनर ने ग्राम प्रधानों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यम से पंचायत के कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मधुलता, आशीष केशरवानी सहित ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा, बाबू पाल, पंकज तिवारी, वीएन सिंह, अनुराग विन्द, भगत, संतोष यादव एवं कमलेश सविता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का बुधवार को करीब 2 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान एमएनपी हाई स्कूल, सिकंदरा से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता और नदी संरक्षण को लेकर जोरदार नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने अमराहट स्थित यमुना नदी घाट पर पहुंचकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई कर लोगों को नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता एवं शैक्षिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता से जुड़े संदेशों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के बिना इस लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।1
- माँ मंगला काली मंदिर में नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) और नाबालिग लड़के (करीब 15 वर्ष) की शादी की तैयारी को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। SDM अजय आनंद वर्मा ने उम्र के वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।1
- औरैया। शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को शाम 5 बजे व्यापक अभियान चलाया। जिला अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिला अधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मुख्य मार्गों को अवरोध मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू करना था। अभियान की शुरुआत सुभाष चौराहे से की गई, जो शहर का एक प्रमुख और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां से टीम आगे बढ़ते हुए पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए ठेले, गुमटी, और अन्य सामान को हटाया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने कई स्थानों पर चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, एसआई आशीष पांडे सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त कर नगर पालिका के कब्जे में ले लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से शहर में व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।1
- औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं। *बाईट*- प्रतिभा शुक्ला (प्रभारी मंत्री जनपद औरैया)2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे। बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है। उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित गजराजपुर डेरा में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश्वर नायक के पुत्र बृजेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बृजेश सिंह ने गांव के बाहर अपने ही खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के पिता राजेश्वर नायक, मां बबली और भाई अमित, विमल व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बृजेश अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- संदलपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को दिया गया डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण, पंचायत कार्यों को डिजिटल बनाने पर जोर आरजीएसए योजनांतर्गत विकास खंड संदलपुर में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर विकास यादव द्वारा प्रतिभागियों को पीएमएस (पंचायत मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत भवन में उपलब्ध कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें कंप्यूटर के विभिन्न फीचर्स, उसमें उपलब्ध कार्यों, उसे सही तरीके से संचालित करने की विधि, इंटरनेट चलाने के लिए डोंगल लगाने की प्रक्रिया सहित डिजिटल कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए गए। ट्रेनर ने ग्राम प्रधानों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यम से पंचायत के कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मधुलता, आशीष केशरवानी सहित ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा, बाबू पाल, पंकज तिवारी, वीएन सिंह, अनुराग विन्द, भगत, संतोष यादव एवं कमलेश सविता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1