Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में बाल विवाह रुकवाया गया माँ मंगला काली मंदिर में नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) और नाबालिग लड़के (करीब 15 वर्ष) की शादी की तैयारी को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। SDM अजय आनंद वर्मा ने उम्र के वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
दीपांशु सावरन
औरैया में बाल विवाह रुकवाया गया माँ मंगला काली मंदिर में नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) और नाबालिग लड़के (करीब 15 वर्ष) की शादी की तैयारी को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। SDM अजय आनंद वर्मा ने उम्र के वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kuldeep Diwakar1
- Post by दिलीप कुमार4
- औरैया। बुधवार को नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने नगर पालिका कर्मियों के साथ औरैया इटावा मार्ग पर नाली से सड़क के मध्य मौजूद अतिक्रमण को हटवाते हुए अतिक्रमण कारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी गयी। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा मौजूद रहे। ईओ की अगुवाई में अभियान दल पुलिस बल के साथ नगर पालिका कार्यालय से निकल कर औरैया इटावा मार्गपर सुभाष चौराहे से लेकर मड़ी गेट तक अभियान चलाया गया। सड़क से लेकर नाली तक मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मलवा ट्रैक्टर ट्राली में भरावाया गया। वहीं ईओ के निर्देश के अतिक्रमणकर्ताओं के चालान भी काटे गए और सामान भी जब्त किया गया। रास्ते में मिले टीन टट्टर पालिका में भिजवाया गया। हालांकि अधिकतर दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते देखे गए। इस दौरान मुनादी के जरिये अतिक्रमण कारियों को अतिक्रमण हटाने की सख्त हिदायत दी गयी तथा मौजूद अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पालिका की जेसीबी समेत कई ट्रेक्टर और सफाई कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल ने बताया कि बुधवार को इटावा रोड पर अभियान चलाया गया। वहीं कुछ लोगों के चालान भी काटे गए हैं। अतिक्रमण कर्ताओं को दुबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है। अभियान अभी लगातार चार पांच दिन सख्ती से चलाया जाएगा।3
- माँ मंगला काली मंदिर में नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) और नाबालिग लड़के (करीब 15 वर्ष) की शादी की तैयारी को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रुकवाया। SDM अजय आनंद वर्मा ने उम्र के वैध दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।1
- औरैया। शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को शाम 5 बजे व्यापक अभियान चलाया। जिला अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उप जिला अधिकारी (सदर) अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मुख्य मार्गों को अवरोध मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू करना था। अभियान की शुरुआत सुभाष चौराहे से की गई, जो शहर का एक प्रमुख और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां से टीम आगे बढ़ते हुए पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे तक पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए ठेले, गुमटी, और अन्य सामान को हटाया गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने कई स्थानों पर चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, एसआई आशीष पांडे सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 3500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही अतिक्रमण किए गए सामान को जब्त कर नगर पालिका के कब्जे में ले लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा न करें और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से शहर में व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं। *बाईट*- प्रतिभा शुक्ला (प्रभारी मंत्री जनपद औरैया)2
- औरैया माँ मंगला काली मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण औरैया जिले के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ मंगला काली मंदिर में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज मंदिर परिसर का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन जैसी प्रमुख व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि नवरात्रि के दौरान लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मंदिर के आसपास साफ-सफाई, पेयजल के स्टैंड, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पुलिस बल की तैनाती और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। माँ मंगला काली मंदिर, जो यमुना नदी के किनारे बीहड़ क्षेत्र में स्थित है, अपनी प्राचीन महिमा और सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का तांता लगा रहता है और मां की कृपा से हर मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कोई भी कमी न रहे। जय माँ मंगला काली! नवरात्रि की सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।2
- औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर औरैया कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद। लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नवनिर्माण के 09 वर्ष” पुस्तिका का किया विमोचन। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और जनपद की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। किसानों, महिलाओं, गरीबों, वृद्धों और ग्रामीणों के लिए संचालित योजनाओं को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कन्या सुमंगला, सूर्य घर, आयुष्मान, आजीविका मिशन और आवास योजना के लाभार्थियों को चेक, प्रशस्ति पत्र व चाबियां वितरित की गईं।1