logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* *प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।* *मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।* कानपुर देहात दिनांकः 18 मार्च 2026 प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #kanpurdehat_Big_Breaking ▶️ @myogiadityanath आपकी आम जनता भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही कार्यवाही करे #डेरापुर_में_प्रधान_पति_पर_आवास_दिलाने के नाम पर 3000₹ लेने का आरोप। ▶️ #ब्लॉक स्थित रतनियापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला पिछले 30 वर्षों से #कच्चे_मकान में रहने को विवश है। ▶️महिला का दावा है कि पति की मृत्यु के बाद भी उसे अब तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ▶️बताया कि लगभग एक वर्ष पहले #ग्राम_प्रधान_पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे #3000_रुपये लिए थे, जो आज तक वापस नहीं किए गए हैं। ▶️इस मामले में, #सचिव_धर्मेंद्र_यादव ने जानकारी मिलने की पुष्टि की है। ▶️हालांकि,#भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान पति सुलखान सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है,बताया क्यों न क्योंकि साथ #अधिकारियों ने भी दिया होगा.......❓ ▶️जांच करे संक्षम अधिकारी @DMKanpurDehat व @CdoKanpurDehat
    2
    #kanpurdehat_Big_Breaking
▶️ @myogiadityanath आपकी आम जनता भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही कार्यवाही करे #डेरापुर_में_प्रधान_पति_पर_आवास_दिलाने के नाम पर 3000₹ लेने का आरोप।
▶️ #ब्लॉक स्थित रतनियापुर गांव में एक बुजुर्ग महिला पिछले 30 वर्षों से #कच्चे_मकान में रहने को विवश है।
▶️महिला का दावा है कि पति की मृत्यु के बाद भी उसे अब तक किसी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
▶️बताया कि लगभग एक वर्ष पहले #ग्राम_प्रधान_पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे #3000_रुपये लिए थे, जो आज तक वापस नहीं किए गए हैं।
▶️इस मामले में, #सचिव_धर्मेंद्र_यादव ने जानकारी मिलने की पुष्टि की है।
▶️हालांकि,#भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान पति सुलखान सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है,बताया क्यों न क्योंकि साथ #अधिकारियों ने भी दिया होगा.......❓
▶️जांच करे संक्षम अधिकारी @DMKanpurDehat व @CdoKanpurDehat
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *झींझक में गोदाम में भीषण आग, झांकी का सामान व कार जली, पुलिस व पड़ोसियों की मदद से आग पर पाया गया काबू* मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे। बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है। उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    *झींझक में गोदाम में भीषण आग, झांकी का सामान व कार जली, पुलिस व पड़ोसियों की मदद से आग पर पाया गया काबू* 
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे।
बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी।
आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है।
उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर में सख्त कार्रवाई: 3 बजे JCB सीज, 9 महीने का टैक्स बकाया और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं डेरापुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। समय करीब दोपहर 3 बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना टैक्स जमा किए और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने के कारण की गई। डेरापुर से मुंगीसापुर की ओर जा रही जेसीबी मशीन को रास्ते में रोककर जांच की गई, जिसके बाद वाहन को थाने लाया गया। जांच में सामने आया कि जेसीबी पर करीब 9 महीने का यात्री कर बकाया था, साथ ही उसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था। यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    1
    डेरापुर में सख्त कार्रवाई: 3 बजे JCB सीज, 9 महीने का टैक्स बकाया और प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं
डेरापुर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
समय करीब दोपहर 3 बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना टैक्स जमा किए और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने के कारण की गई।
डेरापुर से मुंगीसापुर की ओर जा रही जेसीबी मशीन को रास्ते में रोककर जांच की गई, जिसके बाद वाहन को थाने लाया गया।
जांच में सामने आया कि जेसीबी पर करीब 9 महीने का यात्री कर बकाया था, साथ ही उसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी नहीं था।
यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिना टैक्स और प्रदूषण मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
    1
    कानपुरदेहात,डेरापुर ब्लॉक क्षेत्र के रतनियापुर गांव में एक गरीब बुजुर्ग महिला आज भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। महिला के अनुसार, उसके पति की मौत करीब 30 वर्ष पहले हो चुकी है, लेकिन अब तक उसे सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।महिला ने यह दावा किया है कि वह पात्र है 
महिला ने आरोप लगाया कि कई बार लोग उसके मकान की फोटो लेकर गए और आश्वासन दिया कि उसे आवास मिलेगा, लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली। महिला का यह भी कहना है कि करीब एक वर्ष पहले ग्राम प्रधान पति ने आवास दिलाने के नाम पर उससे ₹3000 रुपये भी लिए थे।वह रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं 
वहीं, इस मामले में सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। खण्ड विकास अधिकारी विश्राम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी  
हालांकि, ग्राम प्रधान पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी। आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी।
आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने औरैया में कई रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की। जांच में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया, जिसमें स्वाद सदन, पिज़्ज़ा शॉप और नेपाली मोमोज सहित कई जगहों से कुल 15 सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलेंडर सीज कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा कराए गए।
    3
    जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने औरैया में कई रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की।
जांच में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया, जिसमें स्वाद सदन, पिज़्ज़ा शॉप और नेपाली मोमोज सहित कई जगहों से कुल 15 सिलेंडर जब्त किए गए।
सभी सिलेंडर सीज कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जमा कराए गए।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • औरैया से खबर समाने आ रही जहाँ पर नगर पालिका ने नगर मे अतिक्रमण को देखते हुए चलाया पीला पंजा...
    4
    औरैया से खबर समाने आ रही जहाँ पर नगर पालिका ने नगर मे अतिक्रमण को देखते हुए चलाया पीला पंजा...
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी। आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
    4
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के ऊईंछा गांव में मंगलवार शाम गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब राजेंद्र पुत्र भिखारी की पत्नी नन्ही देवी रसोई में खाना बना रही थीं। तभी रेगुलेटर के पास अचानक गैस रिसाव हुआ और आग भड़क उठी।
आग लगने पर घर में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी चालक विनोद, कांस्टेबल राहुल कुमार व उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।
पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीआरवी पहले से मौजूद थी और फायर ब्रिगेड के सहयोग से समय रहते आग बुझा ली गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.