दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में लगी आग से पांच जने जिंदा जले राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि एक भीषण हादसा हो गया। चलती कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार थाना क्षेत्र मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर दिल्ली से कोटा की ओर जा रही एक कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग का गोला बन गई। कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष सहित पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी मृतक वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। वहीं कार चालक विनोद कुमार मेहर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। राहगीरों की सूचना पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और एसएचओ नेकीराम ने मौके पर पहुंचकर दमकल को बुलाया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ हो चुकी थी। घायल चालक को पहले पिनान सीएचसी और बाद में अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर दौरा1
- उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति मुंडावर का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश* *प्रार्थी को उचित मार्गदर्शन देने पर जोर, ताकि समय पर निस्तारित हो सके लंबित प्रकरण* खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को मुंडावर स्थित उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कन्वर्जन पोर्टल को खुलवाकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन आवेदकों के प्रकरण लंबित हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति हेतु स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कई बार प्रार्थियों को कागजी प्रक्रियाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं होती, ऐसे में उन्हें उचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नकल शाखा को सुव्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड को संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोर्ट फाइलों में तारीख देने व नोटिंग स्वयं द्वारा लिखने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारित फाइलों को क्रमबद्ध तरीके से रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति मुंडावर के निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत समिति की लेखा शाखा, पंचायत शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर संधारित रिकॉर्ड की जांच कर लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे1
- मेवात क्रिकेट लीग बडकली चौक mcg ग्राउंड1
- 🟥 ब्रेकिंग हेडिंग: नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में बदहाली का खुलासा—500 बेड के अस्पताल में पानी, डॉक्टर और मशीनों का संकट 🟨 सब-हेडिंग: संघर्ष समिति के दौरे में खुलीं पोल—मरीजों को पानी, दवाई और जांच के लिए भटकना पड़ रहा, निजी लैब-स्टोर पर उठे सवाल1
- बंगाल चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे अलवर विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा1
- Khatu Shyam Ji ke liye dikhaya jaaye Khatu Shyam ji ka bhag Darshan aur jo jo dekhen jo jo Darshan karenge unka Bhagya Badal jaega bahut badhiya Mandir Hai Khatu Shyam ji ka Jay Shri Khatu Shyam3
- मजदूर ों का एकमात्र न्यूज़ चैनल चैनल से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें 🙏1
- सरिस्का में केंद्रीय मंत्री की अधिकारियों के साथ सफारी , सीसीएफ और एसपी साथ1