logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे अलवर विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

2 hrs ago
user_रोहिताश कुमार जाटव
रोहिताश कुमार जाटव
Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
2 hrs ago

बंगाल चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे अलवर विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

More news from Rajasthan and nearby areas
  • बंगाल चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे अलवर विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    1
    बंगाल चुनाव के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे अलवर विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • मजदूर ों का एकमात्र न्यूज़ चैनल चैनल से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें 🙏
    1
    मजदूर ों का एकमात्र न्यूज़ चैनल 
चैनल से जुड़ने के लिए सब्सक्राइब करें 🙏
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर दौरा
    1
    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अलवर दौरा
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *अर्पण सेवा फाउंडेशन और न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे* खैरथल / हीरालाल भूरानी अर्पण फाउंडेशन बहरोड के द्वारा 'पंछी मित्र अभियान 2.0' के तहत आज न्यू कोर्ट परिसर में ADJ व एसीजेएम न्यायालय के बाहर पेड़ों में परिंडे लगाए गए। इस दौरान अश्का राव एडीजी नंबर 2,आँचल अग्रवाल ADJ नंबर 2,नकुल अग्रवाल ACJM,पूर्णिमा यादव ACJM नंबर 1,गरिमा बंसल नंबर 2, सुनील कुमार मीणा ACJM नंबर 3 और MJM देवकरण गुर्जर ने सामूहिक रूप से कार्यालय के सामने पेड़ों पर परिंडे लगाए। एडवोकेट भूपेंद्र कुमार प्रजापत, एडवोकेट विनोद कुमार यादव, घनश्याम प्रजापति, हंसराज यादव,सतीश चेतीवाल,बार उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,रोशन लाल यादव,गोपेश कुमार सैनी,भीम सिंह यादव,अभिमन्यु,सत्यनारायण शर्मा,सरोज यादव,तालुका विधिक सेवा समिति सचिव कपिल यादव ने परिंडे लगाए व रोजाना पानी डालने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम संयोजक ओम यादव और प्रकृति आयाम प्रमुख डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष फाउंडेशन ने 1100 निशुल्क परिंडे वितरित करने का लक्ष्य रखा है। अर्पण सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष ( गणेश कार श्रृंगार ) वीरेंद्र प्रजापति ने बताया की गर्मियों के मौसम में संस्था द्वारा लगातार परिंडे लगाने का कार्यक्रम जारी रहेगा, हमारा जनसहयोग के माध्यम से एक प्रयास है कि भीषण गर्मी में कोई भी मूक पक्षी न मरे। इस दौरान संस्था सचिव भूपेंद्र प्रजापति,कोषाध्यक्ष अशोक वैध,संस्थापक सदस्य वीरेंद्र प्रजापति,दौलत राम, छाजू राम जांगिड़,ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
    1
    *अर्पण सेवा फाउंडेशन और न्यायिक अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे*
खैरथल / हीरालाल भूरानी 
अर्पण फाउंडेशन बहरोड के द्वारा 'पंछी मित्र अभियान 2.0' के तहत आज न्यू कोर्ट परिसर में ADJ व एसीजेएम न्यायालय के बाहर पेड़ों में परिंडे लगाए गए। इस दौरान अश्का राव एडीजी नंबर 2,आँचल अग्रवाल ADJ नंबर 2,नकुल अग्रवाल ACJM,पूर्णिमा यादव ACJM नंबर 1,गरिमा बंसल नंबर 2, सुनील कुमार मीणा ACJM नंबर 3 और MJM देवकरण गुर्जर ने सामूहिक रूप से कार्यालय के सामने पेड़ों पर परिंडे लगाए।
एडवोकेट भूपेंद्र कुमार प्रजापत, एडवोकेट विनोद कुमार यादव, घनश्याम प्रजापति, हंसराज यादव,सतीश चेतीवाल,बार उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,रोशन लाल यादव,गोपेश कुमार सैनी,भीम सिंह यादव,अभिमन्यु,सत्यनारायण शर्मा,सरोज यादव,तालुका विधिक सेवा समिति सचिव कपिल यादव ने परिंडे लगाए व रोजाना पानी डालने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम संयोजक ओम यादव और प्रकृति आयाम प्रमुख डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस वर्ष फाउंडेशन ने 1100 निशुल्क परिंडे वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
अर्पण सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष ( गणेश कार श्रृंगार ) वीरेंद्र प्रजापति ने बताया की गर्मियों के मौसम में संस्था द्वारा लगातार परिंडे लगाने का कार्यक्रम जारी रहेगा, हमारा जनसहयोग के माध्यम से एक प्रयास है कि भीषण गर्मी में कोई भी मूक पक्षी न मरे।
इस दौरान संस्था सचिव भूपेंद्र प्रजापति,कोषाध्यक्ष अशोक वैध,संस्थापक सदस्य वीरेंद्र प्रजापति,दौलत राम, छाजू राम जांगिड़,ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    23 hrs ago
  • कठूमर- नगरपालिका क्षेत्र के मानखेड़ा गांव में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण कार्य एक बार फिर मंगलवार को शुरू हो गया। नगरपालिका प्रशासन ने पोखर के पास चिन्हित स्थान पर दो जेसीबी मशीनों की मदद से भूमि समतलीकरण और निर्माण पूर्व तैयारियां शुरू कराईं। कार्य शुरू होते ही आसपास के खेत मालिकों और ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित डंपिंग यार्ड प्राकृतिक पोखर के निकट बनाया जा रहा है, जो गांव के लोगों व पशु-पक्षियों के लिए प्रमुख जल स्रोत है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे इस निर्माण से क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका है। इससे तालाब के जल स्रोत के प्रदूषित होने और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता जताई गई है। उल्लेखनीय है कि एफएसटीपी प्लांट शुरू से ही विवादों में रहा है। प्रारंभ में यह परियोजना कठूमर में प्रस्तावित थी, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते इसे मानखेड़ा स्थानांतरित किया गया। 16 जनवरी को खसरा नंबर 535 पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो छह-सात दिन बाद ग्रामीणों के विरोध के चलते रोक दिया गया था। अब नगरपालिका प्रशासन ने स्थान बदलते हुए खसरा नंबर 537 पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया है। प्रशासन द्वारा पैमाइश कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है और समतलीकरण के साथ तारबंदी की प्रक्रिया भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह प्लांट क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सीवरेज अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा, बृजमोहन पंडा, सफाई निरीक्षक कपिल मीणा, विक्रम सिंह, कीर्ति सेन, प्रशांत बेनीवाल, मनोज शर्मा, राजेंद्र कुमार और जीतू शर्मा सहित नगरपालिका कर्मी मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की। वहीं, ग्रामीणों के विरोध के चलते एक बार फिर मामले में विवाद गहराने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस परियोजना को सुचारु रूप से आगे बढ़ा पाता है या विरोध के चलते फिर बाधा उत्पन्न होती है।
    1
    कठूमर- नगरपालिका क्षेत्र के मानखेड़ा गांव में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) निर्माण कार्य एक बार फिर मंगलवार को शुरू हो गया। नगरपालिका प्रशासन ने पोखर के पास चिन्हित स्थान पर दो जेसीबी मशीनों की मदद से भूमि समतलीकरण और निर्माण पूर्व तैयारियां शुरू कराईं।
कार्य शुरू होते ही आसपास के खेत मालिकों और ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित डंपिंग यार्ड प्राकृतिक पोखर के निकट बनाया जा रहा है, जो गांव के लोगों व पशु-पक्षियों के लिए प्रमुख जल स्रोत है।
ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी कर किए जा रहे इस निर्माण से क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका है। इससे तालाब के जल स्रोत के प्रदूषित होने और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता जताई गई है।
उल्लेखनीय है कि एफएसटीपी प्लांट शुरू से ही विवादों में रहा है। प्रारंभ में यह परियोजना कठूमर में प्रस्तावित थी, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते इसे मानखेड़ा स्थानांतरित किया गया। 16 जनवरी को खसरा नंबर 535 पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो छह-सात दिन बाद ग्रामीणों के विरोध के चलते रोक दिया गया था।
अब नगरपालिका प्रशासन ने स्थान बदलते हुए खसरा नंबर 537 पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया है। प्रशासन द्वारा पैमाइश कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है और समतलीकरण के साथ तारबंदी की प्रक्रिया भी जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि यह प्लांट क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सीवरेज अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विक्रांत शर्मा, बृजमोहन पंडा, सफाई निरीक्षक कपिल मीणा, विक्रम सिंह, कीर्ति सेन, प्रशांत बेनीवाल, मनोज शर्मा, राजेंद्र कुमार और जीतू शर्मा सहित नगरपालिका कर्मी मौजूद रहे और कार्य की निगरानी की।
वहीं, ग्रामीणों के विरोध के चलते एक बार फिर मामले में विवाद गहराने के संकेत मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस परियोजना को सुचारु रूप से आगे बढ़ा पाता है या विरोध के चलते फिर बाधा उत्पन्न होती है।
    user_रोहित सिंघल
    रोहित सिंघल
    Advertising agency कठूमर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बाबा बिसाह देव की महिमा: डॉ. राकेश जाट ने बताया क्यों अटूट है यहाँ श्रद्धालुओं की आस्था। बिरसंगवास में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा बिसाह देव के जयकारों से गुंजायमान हुआ मुंडावर क्षेत्र के गाँव बिरसंगवास में आज भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था बाबा बिसाह देव के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल जागरण और भव्य भंडारे का, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु बीती रात आयोजित विशाल जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित कलानौरिया ने अपनी सुरीली आवाज और भक्ति गीतों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। 'श्री बिसाह देवाय नमः' के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। आज हुआ विशाल भंडारा जागरण के पश्चात आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भव्य भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन शुरू हुआ। समस्त ग्रामवासी सेवा समिति मण्डल, बिरसंगवास के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आपसी सद्भाव और लोक आस्था का प्रतीक है। "यहाँ पूरी होती हैं मन्नतें" - डॉ. राकेश जाट कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश जाट ने मंदिर की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा बिसाह देव के दरबार में आने वाले भक्तों की अटूट आस्था है। उन्होंने कहा, "यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ आता है, उसकी हर मनोकामना और मन्नत पूरी होती है।" यही कारण है कि प्रतिवर्ष यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। व्यवस्थाएं रही चाक-चौबंद भारी भीड़ को देखते हुए ग्रामवासियों और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और सुचारू दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए थे। दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा और 'प्रभु इच्छा तक' प्रसाद वितरण का कार्य अनवरत जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना हेतु आयोजित किया जाता है।
    1
    बाबा बिसाह देव की महिमा: डॉ. राकेश जाट ने बताया क्यों अटूट है यहाँ श्रद्धालुओं की आस्था।
बिरसंगवास में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा बिसाह देव के जयकारों से गुंजायमान हुआ 
मुंडावर क्षेत्र के गाँव बिरसंगवास में आज भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था बाबा बिसाह देव के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल जागरण और भव्य भंडारे का, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु बीती रात आयोजित विशाल जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित कलानौरिया ने अपनी सुरीली आवाज और भक्ति गीतों से समां बांध दिया। देर रात तक चले इस जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। 
'श्री बिसाह देवाय नमः' के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
आज हुआ विशाल भंडारा जागरण के पश्चात आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भव्य भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन शुरू हुआ। समस्त ग्रामवासी सेवा समिति मण्डल, बिरसंगवास के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आपसी सद्भाव और लोक आस्था का प्रतीक है।
"यहाँ पूरी होती हैं मन्नतें" - डॉ. राकेश जाट कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश जाट ने मंदिर की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा बिसाह देव के दरबार में आने वाले भक्तों की अटूट आस्था है। उन्होंने कहा, "यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ आता है, उसकी हर मनोकामना और मन्नत पूरी होती है।" यही कारण है कि प्रतिवर्ष यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
व्यवस्थाएं रही चाक-चौबंद भारी भीड़ को देखते हुए ग्रामवासियों और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और सुचारू दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए थे। दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा और 'प्रभु इच्छा तक' प्रसाद वितरण का कार्य अनवरत जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना हेतु आयोजित किया जाता है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    1 hr ago
  • सरिस्का में केंद्रीय मंत्री की अधिकारियों के साथ सफारी , सीसीएफ और एसपी साथ
    1
    सरिस्का में केंद्रीय मंत्री की अधिकारियों के साथ सफारी , सीसीएफ और एसपी साथ
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.