logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 रुपये की रंगदारी पर चली गोलियां, चारों को 10-10 साल की सजा मुंगेर में रंगदारी दिखाने के नाम पर महज 20 रुपये के विवाद में गोलीबारी करने वाले चार आरोपियों को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रबल दत्ता की अदालत ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र से जुड़े हत्या के प्रयास के मामले में चारों दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत 3-3 वर्ष की अतिरिक्त सजा दी गई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राम सेवक मंडल ने बहस में हिस्सा लिया। घटना 17 जून 2022 की देर शाम की है। श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार स्थित वीणा देवी के आवास सह किराना दुकान में उनका बेटा सिंटू कुमार दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान चारों आरोपी वहां पहुंचे और पानी की बोतल मांगी। बोतल देने के बाद जब सिंटू ने 20 रुपये मांगे तो आरोपियों ने खुद को इलाके का ‘रंगदार’ बताते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कमर से पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वीणा देवी काउंटर के नीचे छिप गईं। वहीं सिंटू कुमार और गोली की आवाज सुनकर बाहर आए उनके पिता दिनेश प्रसाद साह को गोली मार दी गई। दोनों घायलों को सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। अदालत के इस फैसले को इलाके में रंगदारी और हथियार के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

20 रुपये की रंगदारी पर चली गोलियां, चारों को 10-10 साल की सजा मुंगेर में रंगदारी दिखाने के नाम पर महज 20 रुपये के विवाद में गोलीबारी करने वाले चार आरोपियों को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रबल दत्ता की अदालत ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र से जुड़े हत्या के प्रयास के मामले में चारों दोषियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत 3-3 वर्ष की अतिरिक्त सजा दी गई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राम सेवक मंडल ने बहस में हिस्सा लिया। घटना 17 जून 2022 की देर शाम की है। श्रीकृष्णा रोड बेलन बाजार स्थित वीणा देवी के आवास सह किराना दुकान में उनका बेटा सिंटू कुमार दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान चारों आरोपी वहां पहुंचे और पानी की बोतल मांगी। बोतल देने के बाद जब सिंटू ने 20 रुपये मांगे तो आरोपियों ने खुद को इलाके का ‘रंगदार’ बताते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कमर से पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वीणा देवी काउंटर के नीचे छिप गईं। वहीं सिंटू कुमार और गोली की आवाज सुनकर बाहर आए उनके पिता दिनेश प्रसाद साह को गोली मार दी गई। दोनों घायलों को सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। अदालत के इस फैसले को इलाके में रंगदारी और हथियार के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • मंसूरचक पुलिस के द्वारा भवानीपुर के समीप से एक शराब कारोबारी को 8 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है
    1
    मंसूरचक पुलिस के द्वारा भवानीपुर के समीप से एक शराब कारोबारी को 8 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    11 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर नगर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हवेली खड़गपुर झील परिसर में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा पूर्वी फाटक स्पिलवे की ओर जा रही थी। दुर्घटना में नगर क्षेत्र के मुलुकटांड मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय आशा देवी घायल हो गईं। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर वे अपने परिवार के साथ झील घूमने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झील से पूर्वी फाटक की और ई रिक्शा जा रहा था तभी ई रिक्शा असंतुलित हो गया, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
    1
    हवेली खड़गपुर नगर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हवेली खड़गपुर झील परिसर में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा पूर्वी फाटक स्पिलवे की ओर जा रही थी। दुर्घटना में नगर क्षेत्र के मुलुकटांड मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय आशा देवी घायल हो गईं। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर वे अपने परिवार के साथ झील घूमने गई थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झील से पूर्वी फाटक की और ई रिक्शा जा रहा था तभी ई रिक्शा असंतुलित हो गया, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Pandavchoudhary
    1
    Post by Pandavchoudhary
    user_Pandavchoudhary
    Pandavchoudhary
    Chautham, Khagaria•
    15 hrs ago
  • बेगूसराय कृषि कार्यालय दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, विष्णुपुर, बेगूसराय में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन BAMETI, पटना से उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर बेगूसराय, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक, मक्का अनुसंधान केंद्र, बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना, गुणवत्तायुक्त बीज वितरण, पक्का थ्रेशिंग फ्लोर निर्माण, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा फसल विविधीकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का आह्वान किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। वरीय वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा ने मक्का की उन्नत खेती, बीज उत्पादन, स्वीट कॉर्न एवं पॉपकॉर्न की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वहीं उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर ने किसानों को आधुनिक कृषि के नए आयामों से जुड़ने, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया एवं ई-मार्केटिंग का उपयोग करने तथा बाजार से सीधा जुड़कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें नई तकनीक से उगाई गई सब्जियाँ, फल, मसाले, जैविक उत्पाद तथा वैल्यू एडिशन उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी अत्यंत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक रही। जिले से आए किसानों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और उसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया। उत्साह और सहभागिता के साथ दो दिवसीय किसान मेला का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी सत्र, कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए
    1
    बेगूसराय कृषि कार्यालय दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, विष्णुपुर, बेगूसराय में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन BAMETI, पटना से  उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपमहापौर बेगूसराय, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक, मक्का अनुसंधान केंद्र, बेगूसराय के वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा, उप परियोजना निदेशक आत्मा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना, गुणवत्तायुक्त बीज वितरण, पक्का थ्रेशिंग फ्लोर निर्माण, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग तथा फसल विविधीकरण पर विशेष बल दिया। साथ ही सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने का आह्वान किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
वरीय वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा ने मक्का की उन्नत खेती, बीज उत्पादन, स्वीट कॉर्न एवं पॉपकॉर्न की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वहीं उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर ने किसानों को आधुनिक कृषि के नए आयामों से जुड़ने, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया एवं ई-मार्केटिंग का उपयोग करने तथा बाजार से सीधा जुड़कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में जिले के प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें नई तकनीक से उगाई गई सब्जियाँ, फल, मसाले, जैविक उत्पाद तथा वैल्यू एडिशन उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यह प्रदर्शनी अत्यंत प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक रही। जिले से आए किसानों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और उसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया।
उत्साह और सहभागिता के साथ दो दिवसीय किसान मेला का प्रथम दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी विभिन्न तकनीकी सत्र, कृषक-वैज्ञानिक संवाद एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए
    user_Md navi Alam
    Md navi Alam
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की 22 वर्षीय अपहृता युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता सुनील मेहतर ने 13 नवंबर 2025 को तारापुर थाना में गांव के ही राधे तांती के विरुद्ध अपनी पुत्री मुस्कान कुमारी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही नामजद सभी आरोपी फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को अपहृता मुस्कान कुमारी स्वयं तारापुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गई। युवती के थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। मामले की पुष्टि करते हुए अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की 22 वर्षीय अपहृता युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता सुनील मेहतर ने 13 नवंबर 2025 को तारापुर थाना में गांव के ही राधे तांती के विरुद्ध अपनी पुत्री मुस्कान कुमारी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही नामजद सभी आरोपी फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही थी।
इसी क्रम में मंगलवार को अपहृता मुस्कान कुमारी स्वयं तारापुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गई। युवती के थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। मामले की पुष्टि करते हुए अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर ढ़ाला के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को रिहायशी इलाकों तक फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
    1
    रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित हरपुर ढ़ाला के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग को रिहायशी इलाकों तक फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.