Shuru
Apke Nagar Ki App…
हवेली खड़गपुर झील परिसर में ई-रिक्शा पलटी, एक महिला घायल हवेली खड़गपुर नगर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हवेली खड़गपुर झील परिसर में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा पूर्वी फाटक स्पिलवे की ओर जा रही थी। दुर्घटना में नगर क्षेत्र के मुलुकटांड मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय आशा देवी घायल हो गईं। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर वे अपने परिवार के साथ झील घूमने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झील से पूर्वी फाटक की और ई रिक्शा जा रहा था तभी ई रिक्शा असंतुलित हो गया, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
Piyush kumar priyadarshi
हवेली खड़गपुर झील परिसर में ई-रिक्शा पलटी, एक महिला घायल हवेली खड़गपुर नगर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हवेली खड़गपुर झील परिसर में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा पूर्वी फाटक स्पिलवे की ओर जा रही थी। दुर्घटना में नगर क्षेत्र के मुलुकटांड मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय आशा देवी घायल हो गईं। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर वे अपने परिवार के साथ झील घूमने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झील से पूर्वी फाटक की और ई रिक्शा जा रहा था तभी ई रिक्शा असंतुलित हो गया, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- हेब्रोन मिशन स्कूल में रोबोटिक क्लास का डेमो, नए सत्र से शुरू होगी एआई लैब हवेली खड़गपुर नगर स्थित हेब्रोन मिशन स्कूल में मंगलवार को रोबोटिक एवं एआई आधारित शिक्षा का विशेष डेमो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी की टीम ने विद्यालय परिसर में रोबोट, ड्रोन तथा कोडिंग मॉड्यूल का लाइव प्रदर्शन किया। कंपनी के विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते तकनीकी दौर को देखते हुए कक्षा एक से ही बच्चों को कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स की प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। डेमो के दौरान छात्रों ने स्वयं रोबोट संचालित कर उसकी कार्यप्रणाली को समझा। अभिभावकों ने भी नई तकनीक को करीब से देखा और इसकी सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय प्राध्यापक पीसी प्रसाद के साथ कई शिक्षकगण, अभिभावक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एआई एवं रोबोटिक लैब की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विशेष लैब का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है तथा आईटी कंपनी के सहयोग से इसे संचालित किया जाएगा।1
- तारापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की 22 वर्षीय अपहृता युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता सुनील मेहतर ने 13 नवंबर 2025 को तारापुर थाना में गांव के ही राधे तांती के विरुद्ध अपनी पुत्री मुस्कान कुमारी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही नामजद सभी आरोपी फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को अपहृता मुस्कान कुमारी स्वयं तारापुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हो गई। युवती के थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की। मामले की पुष्टि करते हुए अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।1
- खुल गया Kharagpur Cricket Academy 2+ खिलाड़ी का चयन हुआ जिला पर!! चलिये जानते हैं! क्या खास Virat Kohli Rohit Sharma Contact 9693058793,9263648213 #cricket #KharagpurAcademy #Kharagpur #Sinturana #mungerbihar #mungerdastak #खिलाड़ी #cricketacademy #खिलाड़ियों #jila #tarapurvidhansabha1
- भागलपुर जिले के नवगछिया में एनएच-31 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह भीषण हादसा खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के समीप उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चारों यात्रियों ने मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों की घटना की सूचना पर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. इस दुर्घटना में करीब छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है.प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।1
- Post by Kumar Mithun1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- आज पटना आए हुए थे घूमने को लेकर यहां का दृश्य location: पटना pravesh Kumar की रिपोर्ट sultanganj Bhagalpur2
- हवेली खड़गपुर नगर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हवेली खड़गपुर झील परिसर में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा पूर्वी फाटक स्पिलवे की ओर जा रही थी। दुर्घटना में नगर क्षेत्र के मुलुकटांड मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय आशा देवी घायल हो गईं। बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर सवार होकर वे अपने परिवार के साथ झील घूमने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झील से पूर्वी फाटक की और ई रिक्शा जा रहा था तभी ई रिक्शा असंतुलित हो गया, जिससे ई-रिक्शा पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।1