सांभरलेक में पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस पर मधुमक्खियों का हमला, सांभर लेक थाना इलाके में सिंधी मोहल्ले में पानी की टंकी पर चढ़े एक व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में ASI सत्यनारायण कुमावत समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं टंकी पर चढ़ा व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गया। वहीं जानकारी के अनुसार सांभर लेक के सिंधी मोहल्ले में एक मंदबुद्धि व्यक्ति अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सांभर लेक थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेस्क्यू में जुटे ASI सत्यनारायण कुमावत सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। टंकी पर मौजूद व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हुआ। घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सांभर लेक के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही SDM ऋषि राज कपिल, DYSP मुकेश मिश्रा और थानाधिकारी राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके की स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
सांभरलेक में पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस पर मधुमक्खियों का हमला, सांभर लेक थाना इलाके में सिंधी मोहल्ले में पानी की टंकी पर चढ़े एक व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में ASI सत्यनारायण कुमावत समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं टंकी पर चढ़ा व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गया। वहीं जानकारी के अनुसार सांभर लेक के सिंधी मोहल्ले में एक मंदबुद्धि व्यक्ति अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सांभर लेक थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेस्क्यू में जुटे ASI सत्यनारायण कुमावत सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। टंकी पर मौजूद व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हुआ। घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सांभर लेक के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही SDM ऋषि राज कपिल, DYSP मुकेश मिश्रा और थानाधिकारी राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके की स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
- सांभरलेक में पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस पर मधुमक्खियों का हमला, सांभर लेक थाना इलाके में सिंधी मोहल्ले में पानी की टंकी पर चढ़े एक व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में ASI सत्यनारायण कुमावत समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं टंकी पर चढ़ा व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गया। वहीं जानकारी के अनुसार सांभर लेक के सिंधी मोहल्ले में एक मंदबुद्धि व्यक्ति अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सांभर लेक थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेस्क्यू में जुटे ASI सत्यनारायण कुमावत सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। टंकी पर मौजूद व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हुआ। घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सांभर लेक के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही SDM ऋषि राज कपिल, DYSP मुकेश मिश्रा और थानाधिकारी राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके की स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।1
- नावा राजकीय उपजिला अस्पताल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर डाला प्रकाश _विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नावा उपजिला अस्पताल में फार्मासिस्ट डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्टों एवं चिकित्सा स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। इस अवसर पर मरीजों को दवाओं के सही एवं सुरक्षित उपयोग, निर्धारित मात्रा में दवा लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने के प्रति जागरूक किया गया। फार्मासिस्टों ने दवाओं के रख-रखाव, भंडारण और मरीजों को सही दवा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि चिकित्सकीय उपचार के साथ दवाओं का सही वितरण एवं उनका उचित उपयोग भी मरीज के स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका निभाता है। अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्टों को फार्मासिस्ट डे की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।3
- विष्णु रेपो एजेंसी के गुंडे को किया पत्रकार ने साइलेंट देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर1
- संविदाकर्मियों को लेकर भजनलाल सरकार अपना विजन स्पष्ट करे! 20-25 साल से काम कर रहे कर्मचारियों की स्थिति पर उठे सवाल—नियमितीकरण और बेहतर मानदेय को लेकर सरकार से जवाब की मांग।#संविदाकर्मी #ठेकाकर्मी #ContractWorkers #राजस्थान #भजनलालसरकार #citycablenewsjaipur #AshokGahlot #bjpmorcha1
- तनाव को पहचानें, संवाद करें और मदद से जुड़ें—पुलिस लाइन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र जयपुर। राज्य सरकार के Man Darpan-2 अभियान के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जयपुर के सहयोग से पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनाव और मानसिक संकट के शुरुआती संकेतों की पहचान, तनाव प्रबंधन तथा जरूरत पड़ने पर समय पर सहायता और उचित रेफरल से जोड़ने के बारे में जागरूक करना रहा। पुलिस आयुक्त जयपुर शहर सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है और लगातार जिम्मेदारियों व आपात परिस्थितियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने से पुलिसकर्मी स्वयं के साथ सहकर्मियों और जरूरतमंद नागरिकों की भी बेहतर सहायता कर सकेंगे। डीसीपी मुख्यालय अनुष्ठा कालिया ने कार्यस्थल पर तनाव के शुरुआती संकेत पहचानने और समय रहते सकारात्मक तरीके से उसका प्रबंधन करने पर जोर दिया। वहीं एएसपी लाइन अशोक चौहान ने लंबे कार्य घंटे और लगातार जिम्मेदारियों के बीच तनाव को समय रहते पहचानकर सहायता लेने को महत्वपूर्ण बताया। पुलिस लाइन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरिराज शर्मा ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संबंध पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार तनाव का असर नींद, व्यवहार और कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। जिला नोडल अधिकारी, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जयपुर डॉ. गजानंद वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और मानसिक संकट के शुरुआती संकेतों पर प्रशिक्षण दिया। सत्र में युवा मन, Gatekeeper Training और Workplace Stress Management जैसे विषयों पर संवादात्मक चर्चा हुई। Gatekeeper Training के दौरान मानसिक संकट से जूझ रहे व्यक्ति के संकेत पहचानने, संवेदनशीलता के साथ बातचीत करने और जरूरत पड़ने पर उसे उचित सहायता एवं सेवाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही Tele-MANAS 14416 की मानसिक स्वास्थ्य सहायता एवं परामर्श सेवाओं के बारे में भी बताया गया। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता की शपथ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने, संकट के संकेत पहचानने, जरूरतमंद व्यक्ति से संवाद करने और आवश्यकता पड़ने पर उसे उचित सहायता से जोड़ने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्नोत्तर और संवाद के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “पहचान–बातचीत–सहायता–रेफरल” की प्रक्रिया को मजबूत करना रहा।1
- मुरलीपुरा थाना इलाके के मंगल विहार स्थित गोविंदम रेजीडेंसी में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र के मंगल विहार स्थित गोविंदम रेजीडेंसी में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आए हैं हालांकि घटना गुरुवार की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार चोर एक्टिवा से मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में बाइक लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी अपनी एक्टिवा घटनास्थल पर ही छोड़ गया। वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित बलदेव ने मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज करवाया है उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात भी कैद होगी। वही मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया पुलिस ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई। फुटेज में एक व्यक्ति एक्टिवा से आता दिखाई दे रहा है। वह घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि अपनी एक्टिवा वहीं छोड़ गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | चौंकाने वाला मामला 🚨 🧂 देश का मशहूर टाटा नमक… पैकेट में कथित तौर पर निकला 100 ग्राम प्लास्टिक! 😱 एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें टाटा नमक के पैकेट से कथित तौर पर प्लास्टिक निकलने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में क्या सच्चाई है और पूरा मामला क्या है, जानने के लिए देखिए पूरी वीडियो रिपोर्ट। 📺 जुड़े रहिए हमारे साथ 🔥 Just Jaipur Live 24×7 📰 हर खबर सबसे पहले • सबसे तेज 👍 वीडियो को लाइक करें 🔄 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें 📲 Just Jaipur Live को फॉलो जरूर करें।1
- कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत डिडवाना जिले के नावा के समीप कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासेड़ा निवासी मुकेश पुत्र मोहनराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकेश रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि मृतक कलर-पेंट का कार्य करता था। उसके माता-पिता खेती का काम करते हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। मुकेश की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।2