logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत डिडवाना जिले के नावा के समीप कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासेड़ा निवासी मुकेश पुत्र मोहनराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकेश रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि मृतक कलर-पेंट का कार्य करता था। उसके माता-पिता खेती का काम करते हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। मुकेश की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

6 hrs ago
user_Kamlesh pareek Press Reporter दैनिक भास्कर
Kamlesh pareek Press Reporter दैनिक भास्कर
पत्रकार नावा, नागौर, राजस्थान•
6 hrs ago

कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत डिडवाना जिले के नावा के समीप कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासेड़ा निवासी मुकेश पुत्र मोहनराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकेश रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की

चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि मृतक कलर-पेंट का कार्य करता था। उसके माता-पिता खेती का काम करते हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। मुकेश की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नावा राजकीय उपजिला अस्पताल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर डाला प्रकाश _विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नावा उपजिला अस्पताल में फार्मासिस्ट डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्टों एवं चिकित्सा स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। इस अवसर पर मरीजों को दवाओं के सही एवं सुरक्षित उपयोग, निर्धारित मात्रा में दवा लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने के प्रति जागरूक किया गया। फार्मासिस्टों ने दवाओं के रख-रखाव, भंडारण और मरीजों को सही दवा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि चिकित्सकीय उपचार के साथ दवाओं का सही वितरण एवं उनका उचित उपयोग भी मरीज के स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका निभाता है। अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्टों को फार्मासिस्ट डे की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    नावा राजकीय  उपजिला अस्पताल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे
स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर डाला प्रकाश
_विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नावा उपजिला अस्पताल में फार्मासिस्ट डे मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्टों एवं चिकित्सा स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।
इस अवसर पर मरीजों को दवाओं के सही एवं सुरक्षित उपयोग, निर्धारित मात्रा में दवा लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने के प्रति जागरूक किया गया। फार्मासिस्टों ने दवाओं के रख-रखाव, भंडारण और मरीजों को सही दवा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में बताया गया कि चिकित्सकीय उपचार के साथ दवाओं का सही वितरण एवं उनका उचित उपयोग भी मरीज के स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका निभाता है। अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्टों को फार्मासिस्ट डे की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Kamlesh pareek Press Reporter दैनिक भास्कर
    Kamlesh pareek Press Reporter दैनिक भास्कर
    पत्रकार नावा, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सांभरलेक में पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस पर मधुमक्खियों का हमला, सांभर लेक थाना इलाके में सिंधी मोहल्ले में पानी की टंकी पर चढ़े एक व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में ASI सत्यनारायण कुमावत समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं टंकी पर चढ़ा व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गया। वहीं जानकारी के अनुसार सांभर लेक के सिंधी मोहल्ले में एक मंदबुद्धि व्यक्ति अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सांभर लेक थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेस्क्यू में जुटे ASI सत्यनारायण कुमावत सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। टंकी पर मौजूद व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हुआ। घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सांभर लेक के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही SDM ऋषि राज कपिल, DYSP मुकेश मिश्रा और थानाधिकारी राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके की स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
    1
    सांभरलेक में पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस पर मधुमक्खियों का हमला,
सांभर लेक थाना इलाके में सिंधी मोहल्ले में पानी की टंकी पर चढ़े एक व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में ASI सत्यनारायण कुमावत समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं टंकी पर चढ़ा व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गया। वहीं जानकारी के अनुसार सांभर लेक के सिंधी मोहल्ले में एक मंदबुद्धि व्यक्ति अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सांभर लेक थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पुलिसकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रेस्क्यू में जुटे ASI सत्यनारायण कुमावत सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। टंकी पर मौजूद व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हुआ। घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल सांभर लेक के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही SDM ऋषि राज कपिल, DYSP मुकेश मिश्रा और थानाधिकारी राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके की स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    9 hrs ago
  • *रींगस नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 से नवनिर्वाचित पार्षद अशोक क़ानूनगो के विजय जूलुस में उमड़ा जनसैलाब, शहर के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद कानूनगो का माला पहनाकर और साफा बंधवाकर किया अभिनंदन*
    1
    *रींगस नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 से नवनिर्वाचित पार्षद अशोक क़ानूनगो के विजय जूलुस में उमड़ा जनसैलाब, शहर के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद कानूनगो का माला पहनाकर और साफा बंधवाकर किया अभिनंदन*
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • विष्णु रेपो एजेंसी के गुंडे को किया पत्रकार ने साइलेंट देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले NCR समाचार जयपुर
    1
    विष्णु रेपो एजेंसी के गुंडे को किया पत्रकार ने साइलेंट देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले 
 NCR समाचार जयपुर
    user_NCR समाचार
    NCR समाचार
    Media company Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • संविदाकर्मियों को लेकर भजनलाल सरकार अपना विजन स्पष्ट करे! 20-25 साल से काम कर रहे कर्मचारियों की स्थिति पर उठे सवाल—नियमितीकरण और बेहतर मानदेय को लेकर सरकार से जवाब की मांग।#संविदाकर्मी #ठेकाकर्मी #ContractWorkers #राजस्थान #भजनलालसरकार #citycablenewsjaipur #AshokGahlot #bjpmorcha
    1
    संविदाकर्मियों को लेकर भजनलाल सरकार अपना विजन स्पष्ट करे!
20-25 साल से काम कर रहे कर्मचारियों की स्थिति पर उठे सवाल—नियमितीकरण और बेहतर मानदेय को लेकर सरकार से जवाब की मांग।#संविदाकर्मी #ठेकाकर्मी #ContractWorkers #राजस्थान #भजनलालसरकार #citycablenewsjaipur #AshokGahlot #bjpmorcha
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • तनाव को पहचानें, संवाद करें और मदद से जुड़ें—पुलिस लाइन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र जयपुर। राज्य सरकार के Man Darpan-2 अभियान के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जयपुर के सहयोग से पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनाव और मानसिक संकट के शुरुआती संकेतों की पहचान, तनाव प्रबंधन तथा जरूरत पड़ने पर समय पर सहायता और उचित रेफरल से जोड़ने के बारे में जागरूक करना रहा। पुलिस आयुक्त जयपुर शहर सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है और लगातार जिम्मेदारियों व आपात परिस्थितियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने से पुलिसकर्मी स्वयं के साथ सहकर्मियों और जरूरतमंद नागरिकों की भी बेहतर सहायता कर सकेंगे। डीसीपी मुख्यालय अनुष्ठा कालिया ने कार्यस्थल पर तनाव के शुरुआती संकेत पहचानने और समय रहते सकारात्मक तरीके से उसका प्रबंधन करने पर जोर दिया। वहीं एएसपी लाइन अशोक चौहान ने लंबे कार्य घंटे और लगातार जिम्मेदारियों के बीच तनाव को समय रहते पहचानकर सहायता लेने को महत्वपूर्ण बताया। पुलिस लाइन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरिराज शर्मा ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संबंध पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार तनाव का असर नींद, व्यवहार और कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। जिला नोडल अधिकारी, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जयपुर डॉ. गजानंद वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और मानसिक संकट के शुरुआती संकेतों पर प्रशिक्षण दिया। सत्र में युवा मन, Gatekeeper Training और Workplace Stress Management जैसे विषयों पर संवादात्मक चर्चा हुई। Gatekeeper Training के दौरान मानसिक संकट से जूझ रहे व्यक्ति के संकेत पहचानने, संवेदनशीलता के साथ बातचीत करने और जरूरत पड़ने पर उसे उचित सहायता एवं सेवाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही Tele-MANAS 14416 की मानसिक स्वास्थ्य सहायता एवं परामर्श सेवाओं के बारे में भी बताया गया। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता की शपथ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने, संकट के संकेत पहचानने, जरूरतमंद व्यक्ति से संवाद करने और आवश्यकता पड़ने पर उसे उचित सहायता से जोड़ने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्नोत्तर और संवाद के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “पहचान–बातचीत–सहायता–रेफरल” की प्रक्रिया को मजबूत करना रहा।
    1
    तनाव को पहचानें, संवाद करें और मदद से जुड़ें—पुलिस लाइन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र
जयपुर। राज्य सरकार के Man Darpan-2 अभियान के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जयपुर के सहयोग से पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को तनाव और मानसिक संकट के शुरुआती संकेतों की पहचान, तनाव प्रबंधन तथा जरूरत पड़ने पर समय पर सहायता और उचित रेफरल से जोड़ने के बारे में जागरूक करना रहा।
पुलिस आयुक्त जयपुर शहर सचिन मित्तल ने कहा कि पुलिस की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है और लगातार जिम्मेदारियों व आपात परिस्थितियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने से पुलिसकर्मी स्वयं के साथ सहकर्मियों और जरूरतमंद नागरिकों की भी बेहतर सहायता कर सकेंगे।
डीसीपी मुख्यालय अनुष्ठा कालिया ने कार्यस्थल पर तनाव के शुरुआती संकेत पहचानने और समय रहते सकारात्मक तरीके से उसका प्रबंधन करने पर जोर दिया। वहीं एएसपी लाइन अशोक चौहान ने लंबे कार्य घंटे और लगातार जिम्मेदारियों के बीच तनाव को समय रहते पहचानकर सहायता लेने को महत्वपूर्ण बताया।
पुलिस लाइन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरिराज शर्मा ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संबंध पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार तनाव का असर नींद, व्यवहार और कार्यक्षमता पर पड़ सकता है।
जिला नोडल अधिकारी, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जयपुर डॉ. गजानंद वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और मानसिक संकट के शुरुआती संकेतों पर प्रशिक्षण दिया। सत्र में युवा मन, Gatekeeper Training और Workplace Stress Management जैसे विषयों पर संवादात्मक चर्चा हुई।
Gatekeeper Training के दौरान मानसिक संकट से जूझ रहे व्यक्ति के संकेत पहचानने, संवेदनशीलता के साथ बातचीत करने और जरूरत पड़ने पर उसे उचित सहायता एवं सेवाओं से जोड़ने की जानकारी दी गई। साथ ही Tele-MANAS 14416 की मानसिक स्वास्थ्य सहायता एवं परामर्श सेवाओं के बारे में भी बताया गया।
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता की शपथ
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने, संकट के संकेत पहचानने, जरूरतमंद व्यक्ति से संवाद करने और आवश्यकता पड़ने पर उसे उचित सहायता से जोड़ने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्नोत्तर और संवाद के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “पहचान–बातचीत–सहायता–रेफरल” की प्रक्रिया को मजबूत करना रहा।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • सहारा संघर्ष समिति, अजमेर द्वारा सहारा इंडिया निवेशकों, जमाकर्ताओं का जमा रुपया नहीं मिलने के कारण शांतिपूर्ण रैली निकालकर अजमेर कलेक्टर को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया- सच की कलम ✍🏻 अजमेर ! पीयूष सुराणा -सच की कलम ✍🏻 अजमेर ! *दिनांक: 25सितम्बर 2026* सहारा सेबी विवाद के बाद *सहारा इंडिया परिवार* के निवेशकों की मेहनत की कमाई वापस दिलाने हेतु अजमेर सहारा इंडिया संघर्ष समिति के बेनर तले एक *विशाल महा रैली* का आयोजन किया गया। आरीफ हुसैन ने बताया कि रैली प्रात: 11:00 बजे गांधी भवन से शुरू होकर कचहरी रोड होते हुए जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंची। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सहारा इंडिया के कार्यकर्ता और सहारा इंडिया के जमाकर्ता गांधी भवन पर एकत्रित हुए,महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हाथ में तख्तियां लेकर जिस पर लिखा था हमारा पैसा वापस दो,हमें रोजगार दो,आकाशवाणी के सामने सहारा इंडिया की जो जमीन बेची इसकी निष्पक्ष जांच हो। चंद्रशेखर चौधरी ने कहा सरकार ने जो पोर्टल बना रखा है उसको खत्म करके सहारा इंडिया के ऑफिस से जमाकर्ताओ को पैसा दे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि 45 दिन के अंदर भुगतान और 9 माह में संपूर्ण बयाज सहित भुगतान किया जाएगा जिस पर वह खरे नहीं उतरे। और पूरे हिन्दुस्तान में सरकार समस्त संपत्तियों को अधिग्रहण करके निष्पक्ष और बाजार भाव से संपत्तियों को बेचकर वापस पूरे हिन्दुस्तान के प्रत्येक शहर में कार्यालय खोले ओर ऑफिस स्टाफ की भर्ती निकाले ताकि फील्ड कार्यकर्ताओं को भी रोजगार मिले। समाज सेवी पीयूष सुराणा ने बताया कि रैली जिला कलेक्टर पर पहुंचकर शहर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा सहारा,हुसैन अहमद विजय सिंह गहलोत,आरिफ हुसैन,चंद्रशेखर चौधरी (राष्ट्रपति पुरस्कार),दीपक पंजवानी, अशोक सुकरिया,रमेश सावरिया कानमल टांक,अनीस अहमद,मोहम्मद हनीफ,देवदास वैष्णव,गुरभेज सिंह,राकेश शर्मा,हनीफ,महफ़ूज़ बैग,पीयूष सुराणा, विष्णु गौड़,सहित सैंकड़ों की संख्या में निवेशक रैली में सम्मिलित हुए। पीयूष सुराणा सच की कलम ✍🏻अजमेर! 9928332955
    4
    सहारा संघर्ष समिति, अजमेर द्वारा सहारा इंडिया निवेशकों, जमाकर्ताओं का जमा रुपया नहीं मिलने के कारण शांतिपूर्ण रैली निकालकर अजमेर कलेक्टर  को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया- सच की कलम ✍🏻 अजमेर !
पीयूष सुराणा -सच की कलम ✍🏻 अजमेर !
*दिनांक: 25सितम्बर 2026*
सहारा सेबी विवाद के बाद *सहारा इंडिया परिवार* के निवेशकों की मेहनत की कमाई वापस दिलाने हेतु अजमेर सहारा इंडिया संघर्ष समिति के बेनर तले एक *विशाल महा रैली* का आयोजन किया गया। आरीफ हुसैन ने बताया कि रैली प्रात: 11:00 बजे गांधी भवन से शुरू होकर कचहरी रोड होते हुए जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंची। जिसमें सैकड़ो की संख्या में सहारा इंडिया के कार्यकर्ता और सहारा इंडिया के जमाकर्ता गांधी भवन पर एकत्रित हुए,महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हाथ में तख्तियां लेकर जिस पर लिखा था हमारा पैसा वापस दो,हमें रोजगार दो,आकाशवाणी के सामने सहारा इंडिया की जो जमीन बेची इसकी निष्पक्ष जांच हो। चंद्रशेखर चौधरी ने कहा सरकार ने जो पोर्टल बना रखा है उसको खत्म करके सहारा इंडिया के ऑफिस से जमाकर्ताओ  को पैसा दे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि 45 दिन के अंदर भुगतान और 9 माह में संपूर्ण बयाज सहित भुगतान किया जाएगा जिस पर वह खरे नहीं उतरे। और पूरे हिन्दुस्तान में सरकार समस्त संपत्तियों को अधिग्रहण करके निष्पक्ष और बाजार भाव से संपत्तियों को बेचकर वापस पूरे हिन्दुस्तान के प्रत्येक शहर में कार्यालय खोले ओर ऑफिस स्टाफ की भर्ती निकाले ताकि फील्ड कार्यकर्ताओं को भी रोजगार मिले।
समाज सेवी पीयूष सुराणा ने बताया कि रैली जिला कलेक्टर पर पहुंचकर शहर के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 
रैली में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा सहारा,हुसैन अहमद विजय सिंह गहलोत,आरिफ हुसैन,चंद्रशेखर चौधरी (राष्ट्रपति पुरस्कार),दीपक पंजवानी, अशोक सुकरिया,रमेश सावरिया कानमल टांक,अनीस अहमद,मोहम्मद हनीफ,देवदास वैष्णव,गुरभेज सिंह,राकेश शर्मा,हनीफ,महफ़ूज़ बैग,पीयूष सुराणा, विष्णु गौड़,सहित सैंकड़ों की संख्या में निवेशक रैली में सम्मिलित हुए।
पीयूष सुराणा सच की कलम ✍🏻अजमेर!
9928332955
    user_Piyush surana
    Piyush surana
    Department of Social Services अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत डिडवाना जिले के नावा के समीप कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासेड़ा निवासी मुकेश पुत्र मोहनराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकेश रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि मृतक कलर-पेंट का कार्य करता था। उसके माता-पिता खेती का काम करते हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। मुकेश की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    2
    कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
डिडवाना जिले के नावा के समीप कासेड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जयपुर से जोधपुर जा रही मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासेड़ा निवासी मुकेश पुत्र मोहनराम, उम्र 25 वर्ष, जाति मेघवाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुकेश रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि मृतक कलर-पेंट का कार्य करता था। उसके माता-पिता खेती का काम करते हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। मुकेश की अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_Kamlesh pareek Press Reporter दैनिक भास्कर
    Kamlesh pareek Press Reporter दैनिक भास्कर
    पत्रकार नावा, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.