logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोलेबिरा में भाजपा की जीत पर भव्य जश्न, निकली विजय यात्रा सोमवार को शाम 4 बजकर 47 मिनट पर कोलेबिरा में भाजपा की जीत का जश्न चरम पर दिखा। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी समेत कई राज्यों में शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में रण बहादुर सिंह चौक से थाना चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान लड्डू और झालमुरी बांटे गए, आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अशोक इंदवार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

5 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
5 hrs ago

कोलेबिरा में भाजपा की जीत पर भव्य जश्न, निकली विजय यात्रा सोमवार को शाम 4 बजकर 47 मिनट पर कोलेबिरा में भाजपा की जीत का जश्न चरम पर दिखा। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी समेत कई राज्यों में शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में रण बहादुर सिंह चौक से थाना चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान लड्डू और झालमुरी बांटे गए, आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अशोक इंदवार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ठेठाईटांगर:- नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग के प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग मिशा समारोहस सलंगापोस पारिस अन्तर्गत ताराबोगा ठेठाईटांगर प्रखंड स्थित आवास परिसर में हुआ । जिसमें कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी उपस्थित हुए। और नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग को बधाई और शुभ कामना दिया। अपने संबोधन में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि फा रवि सोरेंग जी को ईश्वर ने चुना और ईश्वर के बुलाहट को फा ने अपने व्यक्तिगत अभिलाषाओं और पारिवारिक जीवन को त्याग कर परमेश्वर, कलीसिया और परमेश्वर की सबसे उत्तम श्रृष्टि अर्थात मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना इसलिए हम सभी धन्यवाद देते हैं और फा के माता पिता और पुरे परिवार को भी धन्यवाद देते हैं कि इन्हो ने अपने जीगर के टुकड़े और अपने बुढ़ापे के सहारे को ईश्वर, कलीसिया और हम मनुष्यों की सेवा के समर्पित किए ताकि हम सभों को अनन्त आनन्द के राज्य अर्थात स्वर्ग का रास्ता दिखा सके। उपस्थित सभी फादर ,सिस्टर्स को भी धन्यवाद दिए । इन्होंने भी त्याग कर ईश्वर और हम मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना । इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता पिता भाई बहनों को जो इस पावन पवित्र घटना का गवाही बने और सभों ने नव अभिषिक्त फा को बधाई और शुभ कामना दिए। इस पावन अवसर पर सलंगापोछ पारिस प्रिष्ट फा युजिन और उसके सभी सहायक फादर और धर्म बहने और विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, जॉन कुल्लू,असित केरकेट्टा, रतन डुंगडुंग, ब्रिजिट केरकेट्टा,और काफी संख्य में माता,पिता औेर भाई बहनें उपस्थित थी।
    1
    ठेठाईटांगर:-  नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग के प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग मिशा समारोहस सलंगापोस पारिस अन्तर्गत ताराबोगा ठेठाईटांगर प्रखंड स्थित आवास परिसर में हुआ  । जिसमें कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी उपस्थित हुए। और नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग को बधाई और शुभ कामना दिया। अपने संबोधन में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि फा रवि सोरेंग जी को ईश्वर ने चुना और ईश्वर के बुलाहट को फा ने अपने व्यक्तिगत अभिलाषाओं और पारिवारिक जीवन को त्याग कर परमेश्वर, कलीसिया और परमेश्वर की सबसे उत्तम श्रृष्टि अर्थात मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना इसलिए हम सभी धन्यवाद देते हैं और फा के माता पिता और पुरे परिवार को भी धन्यवाद देते हैं कि इन्हो ने अपने जीगर के टुकड़े और अपने बुढ़ापे के सहारे को ईश्वर, कलीसिया और हम मनुष्यों की सेवा के समर्पित किए ताकि हम सभों को अनन्त आनन्द के राज्य अर्थात स्वर्ग का रास्ता दिखा सके। उपस्थित सभी फादर ,सिस्टर्स को भी धन्यवाद दिए । इन्होंने भी त्याग कर ईश्वर और हम मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना । इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता पिता भाई बहनों को जो इस पावन पवित्र घटना का गवाही बने और सभों ने नव अभिषिक्त फा को बधाई और शुभ कामना दिए। इस पावन अवसर पर सलंगापोछ पारिस प्रिष्ट फा युजिन और उसके सभी सहायक फादर और धर्म बहने और विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, जॉन कुल्लू,असित केरकेट्टा, रतन डुंगडुंग, ब्रिजिट केरकेट्टा,और काफी संख्य में माता,पिता औेर भाई बहनें उपस्थित थी।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • **बसिया (गुमला):** पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का असर अब झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भी दिखने लगा है। गुमला जिले के बसिया प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बड़ी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर जश्न मनाया। *आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाया उत्सव** भाजपा मंडल अध्यक्ष **विनोद भगत** की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ता कोनबीर ऊपर चौक पर एकत्रित हुए। जीत के उत्साह में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पूरा चौक 'भाजपा जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। *मंडल अध्यक्ष ने दी बधाई** संबोधन के दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद भगत ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा"यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि समस्त भारतवासियों और पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।" उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया। *मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता** विजय उत्सव के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोहर बड़ाइक, बंदी साहू, राजेश्वर साहू, अंकित मिश्रा, विकास सोनी, शैलेश साहू,सुरेंदर साहू,परशुराम सिंह, प्रदीप साहू सहित भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    **बसिया (गुमला):** पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का असर अब झारखंड के ग्रामीण इलाकों में भी दिखने लगा है। गुमला जिले के बसिया प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बड़ी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए जमकर जश्न मनाया।
*आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाया उत्सव**
भाजपा मंडल अध्यक्ष **विनोद भगत** की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ता कोनबीर ऊपर चौक पर एकत्रित हुए। जीत के उत्साह में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पूरा चौक 'भाजपा जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा।
*मंडल अध्यक्ष ने दी बधाई**
संबोधन के दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद भगत ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा"यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि समस्त भारतवासियों और पश्चिम बंगाल की जनता की जीत है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।"
उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया।
*मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता**
विजय उत्सव के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोहर बड़ाइक, बंदी साहू, राजेश्वर साहू, अंकित मिश्रा, विकास सोनी, शैलेश साहू,सुरेंदर साहू,परशुराम सिंह, प्रदीप साहू सहित भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमई बाईपास के समीप सोमवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे दर्जनों मवेशियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अरमई बाईपास के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी। ट्रक में अमानवीय तरीके से मवेशियों को भरा गया था, जिससे पशु तस्करी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिसमें दर्जनों मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सोनू अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशु तस्कर लोदाम बस्ती से मवेशियों को लोड कर सिसई की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमई बाईपास के समीप सोमवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे दर्जनों मवेशियों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अरमई बाईपास के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी। ट्रक में अमानवीय तरीके से मवेशियों को भरा गया था, जिससे पशु तस्करी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिसमें दर्जनों मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सोनू अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशु तस्कर लोदाम बस्ती से मवेशियों को लोड कर सिसई की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • छत्तीसगढ सीएम विष्णु देव साय का उड़ान घटोला बतौली उतरा......
    1
    छत्तीसगढ सीएम विष्णु देव साय का उड़ान घटोला बतौली उतरा......
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Jashpur, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को शिक्षकों को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जहां बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सुचिकरण का कार्य 16 मई से 15जून 2926 तक किया जाना है। इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में किया जाएगा। इस बार जनगणना हेतु स्व गणना का ऑप्शन दिया गया है जो 1मई से 15मई 2026 तक होगा सभी खास एवं आम जनों से अनुरोध है कि पोर्टल पर जाकर स्व गणना का कार्य करें और प्राप्त se id को सुरक्षित रखें।जनगणना चार्ज पदाधिकारी co सर, सहायक चार्ज पदाधिकारी सह फील्ड ट्रेनर संत कुमार साहू, फील्ड ट्रेनर बिपिन बिहारी झा, अंजय कुमार अकेला, और अभिजीत अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया प्रति दिन 2बैच। एक बैच में कुल 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों कोतीन दिन तक सुबह 9.30बजे से 5.30बजे अप o तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिसई चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण हेतु कुल 4फील्ड ट्रेनर द्वारा 6बैच में लगभग 300 प्रतिभागी भागी को प्रशिक्षित करेंगे।
    1
    सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को शिक्षकों को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जहां बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सुचिकरण का कार्य 16 मई से 15जून 2926 तक किया जाना है। इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में किया जाएगा। इस बार जनगणना हेतु स्व गणना का ऑप्शन दिया गया है जो 1मई से 15मई 2026 तक होगा सभी खास एवं आम जनों से अनुरोध है कि पोर्टल पर जाकर स्व गणना का कार्य करें और प्राप्त se id को सुरक्षित रखें।जनगणना चार्ज पदाधिकारी co सर, सहायक चार्ज पदाधिकारी सह फील्ड ट्रेनर संत कुमार साहू, फील्ड ट्रेनर बिपिन बिहारी झा, अंजय कुमार अकेला, और अभिजीत अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया प्रति दिन 2बैच। एक बैच में कुल 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों कोतीन दिन तक सुबह 9.30बजे से 5.30बजे अप o तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिसई चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण हेतु कुल 4फील्ड ट्रेनर द्वारा 6बैच में लगभग 300 प्रतिभागी भागी को प्रशिक्षित करेंगे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। रेफरल अस्पताल सिसई के जांच घर में एनसीसी कैडेट्स से जांच और फिटनेस प्रमाण पत्र देने के नाम पर पैसों का मांग किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि जब वे रेफरल अस्पताल सिसई के जांच घर अपने जांच कराए गए फिटनेस प्रमाण पत्र लेने आये तो उनसे प्रमाण पत्र में कार्यालय का मोहर लगाने के नाम पर पैसा मांगा गया। वे सभी विद्यार्थी छारदा प्लस टू हाई स्कूल के एनसीसी कैडेट्स हैं और उन्हें मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रमाण पत्र के लिए वे पांच दिनों से अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे। इस मामले को लेकर जब स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो सभी पदाधिकारी व कर्मी बहाना बनाते हुए कार्यालय छोड़ भाग निकले। बताते चलें कि जांच घर के बाहर जांच का नाम और शुल्क नहीं लिखा गया है। और ना ही शुल्क लेकर रसीद दिया जाता है। पैसा लेने के नाम पर स्थानीय लोगों व समाजसेवियों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। वहीं हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख व समाजसेवी संजय वर्मा ने तत्काल दूरभाष पर जिला उपायुक्त व सिविल सर्जन को इस मामले से अवगत कराया। उन्होंने अस्पताल के जांच घर के बाहर सभी प्रकार के जांच का शुल्क तालिका लगाने व शुल्क का रसीद दिये जाने की मांग की है साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रस्टाचार पर यदि रोक नहीं लगाया गया तो आम जनता चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
    4
    सिसई (गुमला)। रेफरल अस्पताल सिसई के जांच घर में एनसीसी कैडेट्स से जांच और फिटनेस प्रमाण पत्र देने के नाम पर पैसों का मांग किया गया।
विद्यार्थियों ने बताया कि जब वे रेफरल अस्पताल सिसई के जांच घर अपने जांच कराए गए फिटनेस प्रमाण पत्र लेने आये तो उनसे प्रमाण पत्र में कार्यालय का मोहर लगाने के नाम पर पैसा मांगा गया। वे सभी विद्यार्थी छारदा प्लस टू हाई स्कूल के एनसीसी कैडेट्स हैं और उन्हें मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रमाण पत्र के लिए वे पांच दिनों से अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे। इस मामले को लेकर जब स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो सभी पदाधिकारी व कर्मी बहाना बनाते हुए कार्यालय छोड़ भाग निकले। 
बताते चलें कि जांच घर के बाहर जांच का नाम और शुल्क नहीं लिखा गया है। और ना ही शुल्क लेकर रसीद दिया जाता है।
पैसा लेने के नाम पर स्थानीय लोगों व समाजसेवियों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। 
वहीं हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख व समाजसेवी संजय वर्मा ने तत्काल दूरभाष पर जिला उपायुक्त व सिविल सर्जन को इस मामले से अवगत कराया। उन्होंने अस्पताल के जांच घर के बाहर सभी प्रकार के जांच का शुल्क तालिका लगाने व शुल्क का रसीद दिये जाने की मांग की है साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रस्टाचार पर यदि रोक नहीं लगाया गया तो आम जनता चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल अस्पताल में भर्ती कारवाई में जुटी पुलिस
    1
    सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल अस्पताल में भर्ती कारवाई में जुटी पुलिस
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • सिमडेगा:- कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी सुकरा लुगुन के लिखित आवेदन के आधार पर यह मामला सामने आया।आवेदन में बताया गया कि उनके सहोदर भाई बीचा लुगुन की हत्या उसके ही पुत्र शनिचर लुगुन द्वारा मारपीट कर की गई।घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी शनिचर लुगुन (उम्र लगभग 25 वर्ष) पंजाब से मजदूरी कर अपने गांव सरधाटोली, डिम्बाटोली लौटा था। उसे अपने पिता पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बीचा लुगुन की 1 मई 2026 की रात मृत्यु हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 3 मई 2026 को सरधाटोली, डिम्बाटोली से गिरफ्तार कर लिया।छापामारी दल में थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, पु0अ0नि नवीन कुमार, स0अ0नि हिन्दु उरांव तथा कोलेबिरा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    सिमडेगा:- कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी सुकरा लुगुन के लिखित आवेदन के आधार पर यह मामला सामने आया।आवेदन में बताया गया कि उनके सहोदर भाई बीचा लुगुन की हत्या उसके ही पुत्र शनिचर लुगुन द्वारा मारपीट कर की गई।घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी शनिचर लुगुन (उम्र लगभग 25 वर्ष) पंजाब से मजदूरी कर अपने गांव सरधाटोली, डिम्बाटोली लौटा था। उसे अपने पिता पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बीचा लुगुन की 1 मई 2026 की रात मृत्यु हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 3 मई 2026 को सरधाटोली, डिम्बाटोली से गिरफ्तार कर लिया।छापामारी दल में थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, पु0अ0नि नवीन कुमार, स0अ0नि हिन्दु उरांव तथा कोलेबिरा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.