गुमला में पशु तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक से दर्जनों मवेशी बरामद* गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमई बाईपास के समीप सोमवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे दर्जनों मवेशियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अरमई बाईपास के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी। ट्रक में अमानवीय तरीके से मवेशियों को भरा गया था, जिससे पशु तस्करी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिसमें दर्जनों मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सोनू अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशु तस्कर लोदाम बस्ती से मवेशियों को लोड कर सिसई की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुमला में पशु तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक से दर्जनों मवेशी बरामद* गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमई बाईपास के समीप सोमवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे दर्जनों मवेशियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अरमई बाईपास के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी। ट्रक में अमानवीय तरीके से मवेशियों को भरा गया था, जिससे पशु तस्करी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और तुरंत इसकी सूचना
पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिसमें दर्जनों मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सोनू अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशु तस्कर लोदाम बस्ती से मवेशियों को लोड कर सिसई की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सिमडेगा:- कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी सुकरा लुगुन के लिखित आवेदन के आधार पर यह मामला सामने आया।आवेदन में बताया गया कि उनके सहोदर भाई बीचा लुगुन की हत्या उसके ही पुत्र शनिचर लुगुन द्वारा मारपीट कर की गई।घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी शनिचर लुगुन (उम्र लगभग 25 वर्ष) पंजाब से मजदूरी कर अपने गांव सरधाटोली, डिम्बाटोली लौटा था। उसे अपने पिता पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बीचा लुगुन की 1 मई 2026 की रात मृत्यु हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 3 मई 2026 को सरधाटोली, डिम्बाटोली से गिरफ्तार कर लिया।छापामारी दल में थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, पु0अ0नि नवीन कुमार, स0अ0नि हिन्दु उरांव तथा कोलेबिरा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।1
- Post by AAM JANATA1
- छत्तीसगढ सीएम विष्णु देव साय का उड़ान घटोला बतौली उतरा......1
- *युवा शक्ति को खोखला कर रहा नशा: देश में गुपचुप अफीम की खेती!3
- Post by Altamas Rja1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ (लातेहार): सोमवार का दिन महुआडांड़ प्रखंड के लिए उत्साह, उमंग और जश्न से भरा रहा। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर बाजार तक हर ओर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ विजय उत्सव मनाया। भाजपा मंडल कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने महुआडांड़ को मानो उत्सव स्थल में बदल दिया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल और पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी गई और पटाखों की रोशनी से माहौल जगमगा उठा। इस मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह, अंकुश जायसवाल, मोहन यादव, दिलीप प्रसाद, रोहित कुमार, सुनील जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, भरत राम, विनोद कुमार सिंह, राम कुमार जायसवाल, अनिल कुमार, बंधा राम, राजेंद्र प्रसाद सोनी, आनंद किशोर नाथ शाह, अशोक राम, राजू कुमार सिंह और रविंद्र कुमार ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूत पकड़ को इस जीत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सड़कों पर नाचते-गाते कार्यकर्ता, गूंजते नारे और खुशियों से भरे चेहरे पूरे महुआडांड़ को एक भव्य उत्सव में बदलते नजर आए। स्थानीय लोगों ने भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का संदेश दिया। महुआडांड़ में मनाया गया यह विजय उत्सव सिर्फ एक राजनीतिक जीत का जश्न नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति आशा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा।4
- सोमवार को शाम 4 बजकर 47 मिनट पर कोलेबिरा में भाजपा की जीत का जश्न चरम पर दिखा। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी समेत कई राज्यों में शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में रण बहादुर सिंह चौक से थाना चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान लड्डू और झालमुरी बांटे गए, आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। “भाजपा जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अशोक इंदवार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनता के विश्वास का परिणाम है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।1
- Post by AAM JANATA1
- is tarah ka neta har ward aur har Panchayat mein hona chahie kam jis tarah Se Kiya ja raha hai bike se nikal kar nirikshan kiye3