Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ सीएम विष्णु देव साय का उड़ान घटोला बतौली उतरा......
हमर जशपुर
छत्तीसगढ सीएम विष्णु देव साय का उड़ान घटोला बतौली उतरा......
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- छत्तीसगढ सीएम विष्णु देव साय का उड़ान घटोला बतौली उतरा......1
- ठेठाईटांगर:- नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग के प्रथम धन्यवादी ख्रीस्तयाग मिशा समारोहस सलंगापोस पारिस अन्तर्गत ताराबोगा ठेठाईटांगर प्रखंड स्थित आवास परिसर में हुआ । जिसमें कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाडी उपस्थित हुए। और नव अभिषिक्त श्रद्धेय फा रवि सोरेंग को बधाई और शुभ कामना दिया। अपने संबोधन में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि फा रवि सोरेंग जी को ईश्वर ने चुना और ईश्वर के बुलाहट को फा ने अपने व्यक्तिगत अभिलाषाओं और पारिवारिक जीवन को त्याग कर परमेश्वर, कलीसिया और परमेश्वर की सबसे उत्तम श्रृष्टि अर्थात मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना इसलिए हम सभी धन्यवाद देते हैं और फा के माता पिता और पुरे परिवार को भी धन्यवाद देते हैं कि इन्हो ने अपने जीगर के टुकड़े और अपने बुढ़ापे के सहारे को ईश्वर, कलीसिया और हम मनुष्यों की सेवा के समर्पित किए ताकि हम सभों को अनन्त आनन्द के राज्य अर्थात स्वर्ग का रास्ता दिखा सके। उपस्थित सभी फादर ,सिस्टर्स को भी धन्यवाद दिए । इन्होंने भी त्याग कर ईश्वर और हम मनुष्यों की सेवा का रास्ता को चुना । इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता पिता भाई बहनों को जो इस पावन पवित्र घटना का गवाही बने और सभों ने नव अभिषिक्त फा को बधाई और शुभ कामना दिए। इस पावन अवसर पर सलंगापोछ पारिस प्रिष्ट फा युजिन और उसके सभी सहायक फादर और धर्म बहने और विधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा, जॉन कुल्लू,असित केरकेट्टा, रतन डुंगडुंग, ब्रिजिट केरकेट्टा,और काफी संख्य में माता,पिता औेर भाई बहनें उपस्थित थी।1
- गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमई बाईपास के समीप सोमवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ। स्थानीय लोगों ने एक ट्रक में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे दर्जनों मवेशियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अरमई बाईपास के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी। ट्रक में अमानवीय तरीके से मवेशियों को भरा गया था, जिससे पशु तस्करी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोक लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली, जिसमें दर्जनों मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सोनू अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशु तस्कर लोदाम बस्ती से मवेशियों को लोड कर सिसई की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ (लातेहार): सोमवार का दिन महुआडांड़ प्रखंड के लिए उत्साह, उमंग और जश्न से भरा रहा। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर बाजार तक हर ओर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ विजय उत्सव मनाया। भाजपा मंडल कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने महुआडांड़ को मानो उत्सव स्थल में बदल दिया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल और पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी गई और पटाखों की रोशनी से माहौल जगमगा उठा। इस मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह, अंकुश जायसवाल, मोहन यादव, दिलीप प्रसाद, रोहित कुमार, सुनील जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, भरत राम, विनोद कुमार सिंह, राम कुमार जायसवाल, अनिल कुमार, बंधा राम, राजेंद्र प्रसाद सोनी, आनंद किशोर नाथ शाह, अशोक राम, राजू कुमार सिंह और रविंद्र कुमार ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूत पकड़ को इस जीत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सड़कों पर नाचते-गाते कार्यकर्ता, गूंजते नारे और खुशियों से भरे चेहरे पूरे महुआडांड़ को एक भव्य उत्सव में बदलते नजर आए। स्थानीय लोगों ने भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का संदेश दिया। महुआडांड़ में मनाया गया यह विजय उत्सव सिर्फ एक राजनीतिक जीत का जश्न नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति आशा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा।4
- Post by Sahil Bhagat1
- सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को शिक्षकों को जनगणना संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जहां बताया गया कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सुचिकरण का कार्य 16 मई से 15जून 2926 तक किया जाना है। इस बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में किया जाएगा। इस बार जनगणना हेतु स्व गणना का ऑप्शन दिया गया है जो 1मई से 15मई 2026 तक होगा सभी खास एवं आम जनों से अनुरोध है कि पोर्टल पर जाकर स्व गणना का कार्य करें और प्राप्त se id को सुरक्षित रखें।जनगणना चार्ज पदाधिकारी co सर, सहायक चार्ज पदाधिकारी सह फील्ड ट्रेनर संत कुमार साहू, फील्ड ट्रेनर बिपिन बिहारी झा, अंजय कुमार अकेला, और अभिजीत अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया प्रति दिन 2बैच। एक बैच में कुल 50 प्रगणक और पर्यवेक्षकों कोतीन दिन तक सुबह 9.30बजे से 5.30बजे अप o तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिसई चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण हेतु कुल 4फील्ड ट्रेनर द्वारा 6बैच में लगभग 300 प्रतिभागी भागी को प्रशिक्षित करेंगे।1
- सिमडेगा:- कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी सुकरा लुगुन के लिखित आवेदन के आधार पर यह मामला सामने आया।आवेदन में बताया गया कि उनके सहोदर भाई बीचा लुगुन की हत्या उसके ही पुत्र शनिचर लुगुन द्वारा मारपीट कर की गई।घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी शनिचर लुगुन (उम्र लगभग 25 वर्ष) पंजाब से मजदूरी कर अपने गांव सरधाटोली, डिम्बाटोली लौटा था। उसे अपने पिता पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पिता के साथ मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बीचा लुगुन की 1 मई 2026 की रात मृत्यु हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 3 मई 2026 को सरधाटोली, डिम्बाटोली से गिरफ्तार कर लिया।छापामारी दल में थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, पु0अ0नि नवीन कुमार, स0अ0नि हिन्दु उरांव तथा कोलेबिरा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।1