logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्योपुर के पंडित घाट पर 21हजार दीपकों के उजाले में, तेल लूट रहे गरीबों के बच्चे प्रशासन फोटो में व्यस्त। श्योपुर के पंडित घाट को 21000 दीपकों से जगमग किया गया घाट पर उजाला ही उजाला था अधिकारियों ने जमकर फोटो खींचबाए भाषण दिए लेकिन इसी उजाले के बीच एक शर्मनाक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब घाट पर दिए जल रहे थे तभी कुछ गरीबों के बच्चे अपनी प्लास्टिक की बोतलों में दीयों से तेल निकाल निकाल कर भर रहे थे। एक वक्त के खाने की जुगाड़ के लिए कड़ी मस्कत में लगे हुए थे एक बच्चा नहीं चार-पांच बच्चे अलग-अलग जगह तेल इकट्ठा करते नजर आ रहे थे सवाल यह है। कि प्रशासन के बड़े-बड़े वादे अधिकारी जगह पर मौजूद थे, फोटो सेशन चल रहा था वह इन गरीब बच्चों की तरफ किसी भी नजर नहीं गई 21000 दीपकों के तेल का खर्चा हजारों में किया गया लेकिन इन बच्चों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं यह वीडियो श्योपुर प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है। एक तरफ उजाला दिखाकर वाह-वाह ही लूटी जा रही है और दूसरी तरफ इस उजाले में करीबी तेल भरती नजर आ रही है।

13 hrs ago
user_Munavvar Khan, journalist,
Munavvar Khan, journalist,
Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

श्योपुर के पंडित घाट पर 21हजार दीपकों के उजाले में, तेल लूट रहे गरीबों के बच्चे प्रशासन फोटो में व्यस्त। श्योपुर के पंडित घाट को 21000 दीपकों से जगमग किया गया घाट पर उजाला ही उजाला था अधिकारियों ने जमकर फोटो खींचबाए भाषण दिए लेकिन इसी उजाले के बीच एक शर्मनाक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब घाट पर दिए जल रहे थे तभी कुछ गरीबों के बच्चे अपनी प्लास्टिक की बोतलों में दीयों से तेल निकाल निकाल कर भर रहे थे। एक वक्त के खाने की जुगाड़ के लिए कड़ी मस्कत में लगे हुए थे एक बच्चा नहीं चार-पांच बच्चे अलग-अलग जगह तेल इकट्ठा करते नजर आ रहे थे सवाल यह है। कि प्रशासन के बड़े-बड़े वादे अधिकारी जगह पर मौजूद थे, फोटो सेशन चल रहा था वह इन गरीब बच्चों की तरफ किसी भी नजर नहीं गई 21000 दीपकों के तेल का खर्चा हजारों में किया गया लेकिन इन बच्चों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं यह वीडियो श्योपुर प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है। एक तरफ उजाला दिखाकर वाह-वाह ही लूटी जा रही है और दूसरी तरफ इस उजाले में करीबी तेल भरती नजर आ रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिमछिमा मंदिर के बाहर गोबर के ढेर,कनक दंडवत देकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं परेशान.. छिमछिमा मंदिर के बाहर गोबर के ढेर, कनक दंडवत करने वाले श्रद्धालु परेशानविजयपुर के प्रसिद्ध श्री छिमछिमा हनुमान मंदिर परिसर के बाहर जगह-जगह गोबर के ढेर लगे हुए हैं। कनक दंडवत देकर बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित सफाई की जरूरत है।सवाल यह है कि आखिर मंदिर के बाहर फैली इस गंदगी की सफाई पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे?
    1
    छिमछिमा मंदिर के बाहर गोबर के ढेर,कनक दंडवत देकर  दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं परेशान..
छिमछिमा मंदिर के बाहर गोबर के ढेर, कनक दंडवत करने वाले श्रद्धालु परेशानविजयपुर के प्रसिद्ध श्री छिमछिमा हनुमान मंदिर परिसर के बाहर जगह-जगह गोबर के ढेर लगे हुए हैं। कनक दंडवत देकर बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नियमित सफाई की जरूरत है।सवाल यह है कि आखिर मंदिर के बाहर फैली इस गंदगी की सफाई पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे?
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सरमथुरा में जाटव समाज की ओर से बाबा महाकाल को चढ़ाया झंडा, सुख-समृद्धि की कामना सरमथुरा कस्बे के प्रसिद्ध *बाबा महाकाल मंदिर* पर आज *जाटव समाज* की ओर से ध्वज (झंडा) चढ़ाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष भादो मास में बाबा महाकाल के लख्खी मेले का आयोजन किया जाता हे लेकिन इस बार आचार संहिता एवं टाइगर रिजर्व सेंचुरी आंदोलन के कारण मेले को स्थगित करने की घोषणा की गई हे हालकी दर्शनों की व्यवस्था यथावत रखी गई हे वही परंपरा अनुसार जाटव समाज के सैकड़ों लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा के मंदिर के शिखर पर झंडा चढ़ाया गया।झंडा चढ़ाने के बाद समाज के लोगों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनके समाज सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।इस मौके पर जाटव समाज के धीरेंद्र मौर्य सहित वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
    4
    सरमथुरा में जाटव समाज की ओर से बाबा महाकाल को चढ़ाया झंडा, सुख-समृद्धि की कामना 
सरमथुरा कस्बे के प्रसिद्ध *बाबा महाकाल मंदिर* पर आज *जाटव समाज* की ओर से ध्वज (झंडा) चढ़ाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा
जानकारी के अनुसार  प्रति वर्ष भादो मास में बाबा महाकाल के लख्खी मेले का आयोजन किया जाता हे लेकिन इस बार आचार संहिता एवं टाइगर रिजर्व सेंचुरी आंदोलन के कारण मेले को स्थगित करने की घोषणा की गई हे हालकी  दर्शनों की व्यवस्था यथावत रखी गई हे  वही परंपरा अनुसार जाटव समाज के सैकड़ों लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा के मंदिर के शिखर पर झंडा चढ़ाया गया।झंडा चढ़ाने के बाद समाज के लोगों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनके समाज सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।इस मौके पर जाटव समाज के धीरेंद्र मौर्य  सहित वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश ​करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। ​जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, डीएसपी गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश

​करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
​जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, डीएसपी गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।
    1
    नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है 
नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया।
बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Artist सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
    1
    सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद,
सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी: इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे। * चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की। * आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है। * कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं? * जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है। बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। * कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। * धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
    1
    अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण
अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण
जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा
रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी:
इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे।
* चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की।
* आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई।
सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर
गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है।
* कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं?
* जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है।
बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग
इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे।
* कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
* धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • गंगापुर सिटी मेंजिले में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनर्गल बयानबाजी — जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर 🗣️ भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में हार के बाद कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं
    1
    गंगापुर सिटी मेंजिले में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनर्गल बयानबाजी — जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर
🗣️ भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में हार के बाद कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन.. ​हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ​श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    1
    हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन..
​हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ​श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा 
श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.