logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश ​करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। ​जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, डीएसपी गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
15 hrs ago

एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश ​करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। ​जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, डीएसपी गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।
    1
    मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार
अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित 
लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने किया हिंडौन सिटी का दौरा, थाना परिसर में की जनसुनवाई। हिंडौन सिटी में आज पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सीधे सुनीं। इस दौरान हिंडौन सिटी के तीनों थाना क्षेत्रों—कोतवाली, नई मंडी और सदर से जुड़े परिवादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। जनसुनवाई में मिले सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है। हिंडौन में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, आमजन की समस्याएं सुनीं रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के भी दिए निर्देश हिंडौन सिटी। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस थानों में नियमित जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान हिंडौन सिटी के कोतवाली, नई मंडी एवं सदर हिंडौन सिटी थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी लोकेश सोनवाल ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने नई मंडी थानाधिकारी नरेश पोसवाल, कोतवाली हिंडौन सिटी थानाधिकारी महेंद्र सिंह तथा सदर हिंडौन सिटी थानाधिकारी गिर्राज जाटव को अपने-अपने थाना क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर जनसुनवाई के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से हिंडौन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सुझावों पर भी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास, उप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
    1
    करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने किया हिंडौन सिटी का दौरा, थाना परिसर में की जनसुनवाई।
हिंडौन सिटी में आज पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सीधे सुनीं। इस दौरान हिंडौन सिटी के तीनों थाना क्षेत्रों—कोतवाली, नई मंडी और सदर से जुड़े परिवादियों ने अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं।
एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को त्वरित, संवेदनशील और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
जनसुनवाई में मिले सुझावों के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि आमजन की शिकायतों का समय पर समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है।
हिंडौन में पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, आमजन की समस्याएं सुनीं
रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के भी दिए निर्देश
हिंडौन सिटी। पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस थानों में नियमित जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक करौली लोकेश सोनवाल ने नई मंडी हिंडौन सिटी थाना परिसर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान हिंडौन सिटी के कोतवाली, नई मंडी एवं सदर हिंडौन सिटी थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी लोकेश सोनवाल ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने नई मंडी थानाधिकारी नरेश पोसवाल, कोतवाली हिंडौन सिटी थानाधिकारी महेंद्र सिंह तथा सदर हिंडौन सिटी थानाधिकारी गिर्राज जाटव को अपने-अपने थाना क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रात्रि गश्त बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर
जनसुनवाई के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों की ओर से हिंडौन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सुझावों पर भी पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज रामनिवास, उप निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान, प्रभावी पुलिसिंग और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन.. ​हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ​श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    1
    हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन..
​हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ​श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी मेंजिले में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनर्गल बयानबाजी — जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर 🗣️ भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में हार के बाद कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं
    1
    गंगापुर सिटी मेंजिले में हार के बाद कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनर्गल बयानबाजी — जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर
🗣️ भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में हार के बाद कांग्रेस नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में महा-आंदोलन 41वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने 23 सितंबर को जयपुर कूच का किया ऐलान, धरना स्थल पर उमड़ा जनसैलाब सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार 41वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।दरअसल, सरकार द्वारा सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों को टाइगर रिजर्व सेंचुरी में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांवों के विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जंगल उनकी जीवन रेखा है। यहां उनकी पुश्तैनी जमीनें हैं, खेती-बाड़ी इसी पर निर्भर है। अगर यह सेंचुरी बनी तो उन्हें अपने ही गांव से बेदखल होना पड़ेगा।धरना स्थल पर मौजूद आंदोलन कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बिना ग्रामीणों की सहमति के यह फैसला थोप रही है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की एक ही मांग है कि टाइगर रिजर्व सेंचुरी के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। 23 सितंबर को जयपुर कूच का ऐलान आंदोलन कमेटी ने सरकार को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। कमेटी ने कहा कि अगर 22 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 23 सितंबर को क्षेत्र के हजारों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से जयपुर कूच करेंगे और विधानसभा का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।धरना स्थल पर आज आसपास के बसंतपुरा, गुलरपुरा सहित अन्य गांवों के लोग पहुंचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे। धरना स्थल पर लंगर और पानी की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है
    4
    टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में महा-आंदोलन 41वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने 23 सितंबर को जयपुर कूच का किया ऐलान, धरना स्थल पर उमड़ा जनसैलाब
सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व सेंचुरी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार 41वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।दरअसल, सरकार द्वारा सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों को टाइगर रिजर्व सेंचुरी में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांवों के विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जंगल उनकी जीवन रेखा है। यहां उनकी पुश्तैनी जमीनें हैं, खेती-बाड़ी इसी पर निर्भर है। अगर यह सेंचुरी बनी तो उन्हें अपने ही गांव से बेदखल होना पड़ेगा।धरना स्थल पर मौजूद आंदोलन कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बिना ग्रामीणों की सहमति के यह फैसला थोप रही है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की एक ही मांग है कि टाइगर रिजर्व सेंचुरी के प्रस्ताव को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।
23 सितंबर को जयपुर कूच का ऐलान
आंदोलन कमेटी ने सरकार को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया है। कमेटी ने कहा कि अगर 22 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 23 सितंबर को क्षेत्र के हजारों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और निजी वाहनों से जयपुर कूच करेंगे
और विधानसभा का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।धरना स्थल पर आज आसपास के बसंतपुरा, गुलरपुरा सहित अन्य  गांवों के लोग पहुंचे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जल, जंगल और जमीन के लिए वे अंतिम सांस तक लड़ेंगे। धरना स्थल पर लंगर और पानी की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही की जा रही है
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।
    1
    नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है 
नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया।
बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Artist सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • श्योपुर के पंडित घाट पर 21हजार दीपकों के उजाले में, तेल लूट रहे गरीबों के बच्चे प्रशासन फोटो में व्यस्त। श्योपुर के पंडित घाट को 21000 दीपकों से जगमग किया गया घाट पर उजाला ही उजाला था अधिकारियों ने जमकर फोटो खींचबाए भाषण दिए लेकिन इसी उजाले के बीच एक शर्मनाक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब घाट पर दिए जल रहे थे तभी कुछ गरीबों के बच्चे अपनी प्लास्टिक की बोतलों में दीयों से तेल निकाल निकाल कर भर रहे थे। एक वक्त के खाने की जुगाड़ के लिए कड़ी मस्कत में लगे हुए थे एक बच्चा नहीं चार-पांच बच्चे अलग-अलग जगह तेल इकट्ठा करते नजर आ रहे थे सवाल यह है। कि प्रशासन के बड़े-बड़े वादे अधिकारी जगह पर मौजूद थे, फोटो सेशन चल रहा था वह इन गरीब बच्चों की तरफ किसी भी नजर नहीं गई 21000 दीपकों के तेल का खर्चा हजारों में किया गया लेकिन इन बच्चों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं यह वीडियो श्योपुर प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है। एक तरफ उजाला दिखाकर वाह-वाह ही लूटी जा रही है और दूसरी तरफ इस उजाले में करीबी तेल भरती नजर आ रही है।
    1
    श्योपुर के पंडित घाट पर 21हजार दीपकों के उजाले में, तेल लूट रहे गरीबों के बच्चे प्रशासन फोटो में व्यस्त।
श्योपुर के पंडित घाट को 21000 दीपकों से जगमग किया गया घाट पर उजाला ही उजाला था अधिकारियों ने जमकर फोटो खींचबाए  भाषण दिए लेकिन इसी उजाले के बीच एक शर्मनाक तस्वीर कैमरे में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब घाट पर दिए जल रहे थे तभी कुछ गरीबों के बच्चे अपनी प्लास्टिक की बोतलों में दीयों से तेल निकाल निकाल कर भर रहे थे। एक वक्त के खाने की जुगाड़ के लिए कड़ी मस्कत में लगे हुए थे  एक बच्चा नहीं चार-पांच बच्चे अलग-अलग जगह तेल इकट्ठा करते नजर आ रहे थे सवाल यह है। कि प्रशासन के बड़े-बड़े वादे अधिकारी जगह पर  मौजूद थे, फोटो सेशन चल रहा था वह इन गरीब बच्चों की तरफ किसी भी नजर नहीं गई 21000 दीपकों के तेल का खर्चा हजारों में किया गया लेकिन इन बच्चों को दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं यह वीडियो श्योपुर प्रशासन के दावों की पोल खोल रही है। एक तरफ उजाला दिखाकर वाह-वाह ही लूटी जा रही है और दूसरी तरफ इस उजाले में करीबी तेल भरती नजर आ रही है।
    user_Munavvar Khan, journalist,
    Munavvar Khan, journalist,
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश ​करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। ​जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, डीएसपी गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश

​करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
​जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, डीएसपी गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.