सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
- सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।1
- ग्राम करमोदा में ग्रामीणों ने पेश की आतिथ्य की मिसाल, 9वीं ध्वज पदयात्रा का किया भव्य स्वागत करमोदा। ग्राम बगड़ी से बिजासन माता इंदरगढ़ के लिए निकली 9वीं ध्वज पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट, नमकीन एवं पानी का अल्पाहार कराते हुए सेवा-सत्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पदयात्रियों के लिए की गई सेवा और आतिथ्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए आत्मीयता के साथ जलपान कराया। पदयात्रियों ने ग्राम करमोदा के ग्रामीणों का सेवा एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।1
- देव धाम जोधपुरिया यात्रा में बहुत ज्यादा भीड़ उमर आई देखो लाखों करोड़ों कि भीड देव धाम जोधपुरिया यात्रा में1
- 48 दीपों से जगमगाया सारसोप का जिनालय, विश्व शांति की कामना सारसोप। दिगंबर जैन समाज सारसोप की ओर से शनिवार को जिनालय में भक्तिमय वातावरण के बीच भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया गया। समाज के जिन बंधुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान 48 दीपक प्रज्वलित कर भगवान महावीर के समक्ष विश्व शांति, सुख-समृद्धि और प्राणी मात्र के कल्याण की प्रार्थना की गई। भक्तामर स्तोत्र के पाठ से जिनालय परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से जीवन में सकारात्मक सोच, विनम्रता और सेवा भाव को अपनाना भी जरूरी है। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने अपने अहंकार का त्याग कर प्राणी मात्र की सेवा करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में कुबेर चंद जी, अशोक जी, अमोलक जी, प्रेम जी, सुरेश जी, मनोज जी, हेमंत, संजय सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, करुणा और त्याग के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।4
- मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। सवाई माधोपुर से बड़ी खबर मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। रेलवे कर्मचारी को युवती ने व्हाट्सऐप कॉल कर मिलने बुलाया,फिर कथित रूप से कमरे में ले जाकर 4-5 लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के जीजा को फोन कर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगे जाने का आरोप। शिकायत के अनुसार 5 लाख रुपये नकद और 20हजार तीन सौ रुपये ऑनलाइन, कुल 5.20 लाख रुपये ऐंठने का भी लगाया आरोप। वारदात के बाद पीड़ित को कथित तौर पर साहूनगर स्कूल मैदान में छोड़ा गया और फर्जी वीडियो बनाने का भी आरोप। शिकायत में युवती समेत अन्य लोगों पर गिरोह बनाकर इसी तरह की वारदातें करने का आरोप। मानटाउन पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की शुरू ।1
- नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।1
- श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- श्योपुर से नारायणी धाम की 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा में स्वागत, पदयात्रियों को कराया चाय-नाश्ता करमोदा। श्योपुर से नारायणी धाम के लिए निकली 26वीं पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट एवं नमकीन का अल्पाहार कराया गया। पदयात्रियों ने सेवा कार्य के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।1