भीषण गर्मी में गौशालाओं के लिए अलर्ट: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, CCTV और पानी छिड़काव अनिवार्य *भीषण गर्मी में गौशालाओं के लिए अलर्ट: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, CCTV और पानी छिड़काव अनिवार्य* *दैनिक दर्शन उजाला बिजनौर* गौशालाओं की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गौशालाओं के सुव्यवस्थित संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में रणविजय सिंह (मुख्य विकास अधिकारी), स्मृति मिश्रा (उप जिलाधिकारी धामपुर), डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी को देखते हुए निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं में प्रतिदिन सुबह और शाम पानी का नियमित छिड़काव कराया जाए, जिससे गौवंश को गर्मी और लू से राहत मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक गौशाला में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनका सुचारू रूप से क्रियाशील रहना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि व्यवस्थाओं की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं में अतिरिक्त शेड की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव भेजकर निर्माण कार्य कराया जाए। साथ ही प्रत्येक गौवंश की इयर टैगिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जहां अस्थायी गौशालाओं या गो आश्रय स्थलों की आवश्यकता है, वहां शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए, ताकि आगे की कार्रवाई समय पर पूरी हो सके।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि यदि किसी गौशाला में कोई पशु बीमार पाया जाता है तो उसे अलग स्थान पर रखकर उचित उपचार की व्यवस्था की जाए। सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध हो, इसके लिए किसानों के साथ समन्वय कर भूसा दान योजना के तहत भूसा जुटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं की भूमि पर यदि कहीं अवैध कब्जा है तो उसे हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए।प्रशासन की इस सख्ती के बाद जिले की गौशालाओं में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Post by Jpn7 News1
- यूपी के अमरोहा में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का शहर देखने को मिला है जहां पर तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने मृतक के सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को खिलाफत में ले लिया है।पूरा मामला अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 का है जहां पर अमरोहा की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पिंटू जो हापुर मंडी में अंगूर की गाड़ी उतर कर वापस लौट रहा था रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने उसके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते ऑटो चालक पिंटू की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, डंपर को हिरासत में ले लिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है।1
- अमरोहा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला: पुरानी रंजिश में सरेआम पीटा, हालत गंभीर, Live VIDEO आया सामने अमरोहा नगर में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेआम लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर मार्ग पर हुई। नल नई बस्ती निवासी जाने आलम पुत्र मोबिन पाशा पर पड़ोसी मोहल्ले के युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस पूरी वारदात का वीडियो कार सवार राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल जाने आलम को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाने आलम ने मोहल्ले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से उसकी रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित के पिता ने सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मध्य प्रदेश, जबलपुर बेहद दर्दनाक हादसा! बरगी डैम में एक 20 साल पुराना पर्यटक क्रूज़ के डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई! कई लोग लापता है! 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है! बताया जा रहा है, मौसम अचानक बिगड़ा और कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए! तूफ़ान इतना तेज़ था कि पानी में ऊंची लहरें उठ रही थी और क्रूज़ डूबने लगा! हादसे में एक मां अपनी लाइफ जैकेट में 4 साल के बेटे को छाती से चिपकाए मिली!4
- कांठ विदेश भेजने के नाम पर ठगी, कुवैत में पति को बनाया बंधक पत्नी कार्रवाई के लिए लगा रही चक्कर1
- Post by Harveer Yadav1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- अमरोहा जनपद में एक शादी समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित विमाया रिसोर्ट की है, जहां होटल की पार्किंग में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से कहासुनी और विवाद चल रहा था। शादी समारोह में आमना-सामना होते ही विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और माहौल तनावपूर्ण हो गया।मारपीट के दौरान एक युवक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।पूरी घटना रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। शादी समारोह में मौजूद लोगों में इस घटना के बाद दहशत फैल गई और कार्यक्रम में अफरातफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।1