Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय ओबीसी जय संविधान जय ज्योति जय फुले जय भारत माता की जय जय ओबीसी जय संविधान जय ज्योति जय फुले जय भारत माता की जय
Chanderi halchal news
जय ओबीसी जय संविधान जय ज्योति जय फुले जय भारत माता की जय जय ओबीसी जय संविधान जय ज्योति जय फुले जय भारत माता की जय
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जय ओबीसी जय संविधान जय ज्योति जय फुले जय भारत माता की जय1
- आज की बडी खबर ललितपुर के तालबेहट से आ रही हैं, जहाँ कस्बा तालबेहट क्षेत्र के सुनौरी गांव में मंदिर निर्माण के दौरान खजाना मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया, आपको दें कि सुनौरी गांव में मंदिर निर्माण खुदाई के दौरान जो खजाना चर्चा का विषय बना था, तथापि खजाना चोरी के मामले में अब पुलिस ने चार आरोपियों शिशुपाल राजा मंगल जयसिंह को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के कब्जे से 13 बिस्कुट धातु के टुकड़े बरामद करके जांच के लिए भेजें! जिसकी कार्रवाई कर रहे मनोज कुमार मिश्रा और उनकी साथी तालबेहट कोतवाली टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई, सुनौरी गांव के मंदिर खुदाई के निर्माण के दौरान खजाना मिलने से लोगों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ था और खजाने की काफी हद तक तस्वीरें वायरल हो रही थी तथापि अब पुलिस प्रशासन ने अपवाहों से बचने एवं कानून का पालन करने की अपील की एवं प्रशासन ने खजाने की पूर्ण जांच के बाद का आश्वासन दिया? #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jay_bajni_baba_khadowara subscribe/share करें1
- Post by Manoj jain2
- ललितपुर महरौनी क्षेत्र में इस समय नगर पंचायत कर्मचारी की मनमानी अपने चरम पर चल रही है जहां से किसी भी ट्रक ड्राइवर का निकलना मुश्किल माना जाता है चाहै आप अंदर से निकले या बाईपास से उनका तो एक ही मकसद रहता है एंट्री में नगर पंचायत महरौनी के कर्मचारियों की एक तरफ मनमानी चलती है1
- आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर खाद्य सामग्री वितरण, जांच में पुष्टि—ग्रामीणों में आक्रोश पाली। पाली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को एक्सपायर डेट की खाद्य सामग्री वितरित किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों को पोषण आहार के रूप में जो पैकेट वितरित किए गए, उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। जब बच्चों के परिजनों ने घर ले जाकर सामग्री की जांच की, तो पैकेटों पर अंकित एक्सपायरी डेट निकल चुकी पाई गई। इसके बाद अभिभावकों ने तत्काल इस मामले को लेकर विरोध जताया और केन्द्र पर पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोषण आहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कभी भी गंभीरता से जांच नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मामले की सूचना पाली तहसील प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार रविन्द्र कुमार मौके पर ग्राम बंट स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मौके पर उपलब्ध खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया, जिसमें एक्सपायर डेट का सामान पाया गया। जांच के दौरान कई महिलाओं और अभिभावकों ने भी वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए और अपनी नाराजगी जाहिर की। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और पूरी घटना की विस्तृत जांच कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो। इधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, अभिभावकों में अपने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।1
- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने एवं वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन पर चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 26-4-26 से 10-5-2026 तक हेलमेट का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा ग्वालियर बायपास पर हेलमेट न धारण करने वाले लगभग 500 वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु जागरूक किया गया। हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी एवं हेलमेट न धारण करने वाले सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किए जाएंगे। यह अभियान संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है।8
- मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ वार्ड क्रमांक-10 में रहने वाले एक पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। अकेले रहते थे पति-पत्नी जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय उत्तम अहिरवार और उनकी 42 वर्षीय पत्नी हरिबाई घर में अकेले रहते थे। दंपत्ति बीड़ी बनाने का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। उनका इकलौता बेटा काम के सिलसिले में सागर में रहता है। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटकते देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। रात को पड़ोसियों के साथ की थी चर्चा हैरानी की बात यह है कि रविवार देर रात तक दोनों पति-पत्नी अपने घर के दरवाजे पर मोहल्ले वालों के साथ बैठे थे। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने बिल्कुल सामान्य तरीके से बातचीत की थी। उनके व्यवहार से जरा भी आभास नहीं हुआ कि वे ऐसा कोई खौफनाक कदम उठा सकते हैं। जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सागर में रह रहे उनके बेटे को सूचना दी। बेटे के पहुंचने के बाद शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि कुछ घंटों पहले तक सामान्य दिख रहे दंपत्ति ने अचानक मौत को गले लगा लिया। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा है।2
- चंदेरी की गलियों में अब गौ माता को बचाने के लिए समाज सेवी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं उन्हें लगता है कि भाजपा राज में गौ माता असुरक्षित हैं। अब मोदी सरकार पर सवाल तो बनता है कि अगर बीजेपी राज में गौ माता सुरक्षित नहीं है तो देश की जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है। वर्ष 2014 से लगातार देश पर राज करने वाली मोदी सरकार करीबन 12 वर्षों में गौ माता को सुरक्षित नहीं कर पाई तो देश को कैसे सुरक्षित करेगी। सड़कों पर बज रहे गानों से तो ऐसा प्रतीत होता है कि गौ माता खतरे में है जब 27 अप्रैल की सुबह करीबन 9:30 बजे गौ माता भक्त और समाजसेवी से बात की गई तो उन्होंने क्या कहा आइए सुनते हैं इस वीडियो के माध्यम से।1