Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनियन थ्री ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को मारा ठोकर महिला की हुई दर्दनाक मौत खबर देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र का जहा तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी हादसे में खैराबनुआ निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना रामपुर चौराहे के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है ट्रेलर पुलिस के कब्जे में है
Sandeep Tiwari
अनियन थ्री ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को मारा ठोकर महिला की हुई दर्दनाक मौत खबर देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र का जहा तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी हादसे में खैराबनुआ निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना रामपुर चौराहे के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है ट्रेलर पुलिस के कब्जे में है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समाजवादी युवा फ्रंटल संगठनों द्वारा रामपुर कारखाना के डुमरी चौराहे पर समाजवादी विचारक एवं प्रखर नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती उनके प्रतिमा के पास मनाई गई। युवा कार्यकर्ताओ ने उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर, पुष्पांजलि एवं कैण्डल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम कि अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने किया। दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और गरीबों के हक के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम लाला, लारेब रहमान सोनू प्रकाश,विनोद यादव,गुड्डू, बलवंत पहलवान, अनीस कुशवाहा, सोनू यादव, कृष्णा, सुनील श्रीवास्तव, अरबाज, नुरुल हसन, कमलेश शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा,अनश, धनंजय, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।1
- खबर देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र का जहा तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी हादसे में खैराबनुआ निवासी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना रामपुर चौराहे के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है ट्रेलर पुलिस के कब्जे में है1
- देवरिया जिले के सलेमपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने सदन में सहारा में जमा गरीबों के पैसे को दिलाने और समस्याओं का मुद्दा उठाया।1
- देवरिया के तरकुलवा थाना पुलिस ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक समेत कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 बैटरियां, एक इनवर्टर, टुल्लू मोटर, 2 एलईडी टीवी, हैंडपंप, चोरी के उपकरण और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में कबाड़ बीनते और रात में सुनसान घरों व स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर की गई। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट – CO पुलिस क्षेत्र अधिकारी देवरिया सदर संजय रेड्डी1
- *थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 01 विधि विरूद्ध बालक सहित कुल 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 05 बैटरी, एक इलेक्ट्रिक टुल्लू मोटर, एक इनवर्टर, दो LED.TV., एक हैण्ड पम्प, व चोरी करने के उपकरण, एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, 04 जोड़ी सफेद धातु की पायल व 04 सफेद धातु की बिछिया बरामद* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 13.02.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 धारा 305(क),331(4) बीएनएस व दिनांक 20.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 82/2026 धारा 331(4),305(क) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्तगण नाम पता क्रमशः 1.विशाल शाह पुत्र लक्ष्मी शाह निवासी भिखमपुर थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 2. प्रेमकुमार पुत्र रामसजन निवासी राजामंडी थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 3. उपेन्द्र उर्फ गुच्चू पुत्र बाबूराम निवासी घटैला गाजी थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4. रोहित पुत्र राजू शाह साकिन भिखमपुरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया व 01 विधि विरूद्ध बालक को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मलघोल विरैचा गांव के बाहर स्थित बाग से गिरफ्तार किया गया। मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त विशाल शाह उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोला बरामद हुआ जिसके अन्दर एक प्लास, एक लोहे की छड़, दो पेचकच, दो रिन्च, एक सुआ, एक सड़सी, एक सलाई रींच, एक आरी मय ब्लेड बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपना जुर्म इकबाल किया गया तथा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग दिन में गांव-गांव में घूम-फिरकर कबाड़ बिनने का काम करते हैं और जहां भी एकान्त में कोई घर या स्कूल मिल जाता है तो हम पता कर लेते हैं कि इस पर कोई रहता है या नहीं। फिर हम लोग रात में एक साथ जाकर ताला तोड़कर चोरी करते हैं तथा सामान ईकट्ठा कर बेच कर लाभ को बराबर-2 बांट लेते हैं । तत्पश्चात अभियुक्तगण की निशानदेही पर अभियुक्तगण के निवास स्थान के पीछे के कमरे से 05 बैटरी, इनवर्टर व हैण्ड पम्म, दो एल0ई0डी0 टीवी0, टुल्लू पम्प, एक जोड़ी सफेद धातु का पाजेब, 04 जोड़ सफेद धातु का पायल व 04 सफेद धातु का बिछिया बरामद हुआ, जिसको कब्जा पुलिस में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा चोरी किए गए सोने के सभी जेवर व टी0वी0 किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया को 90,000/- रुपये में बेच दिये हैं तथा सभी रुपये आपस में बराबर बराबर बांट कर खर्च कर दिये हैं। *घटना का विवरण-* दिनांक 13.02.2026 को थाना तरकुलवा पर वादिनी रिंकू देवी निवासी पंचायत सिधावे वार्ड थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 07.02.2026 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखा सारा सामान सोने चांदी का आभूषण, पैसे व टीवी तथा कुछ कागजात चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 39/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। दिनांक 20.03.2026 को वादी श्री बी0पी0 शर्मा, प्रबन्धक नेशनल कान्वेन्ट चिल्ड्रेन स्कूल पिपरा बघरा महुआरी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14.03.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के पिछले गेट का ताला तोड़कर प्रधानाध्यापक के कक्ष में रखे 04 ट्यूबलर बैटरी, एलसीडी, टीवी, सीसीटीवी बाई-फाई, रजिस्टर, प्रांगण का हैण्डपम्प, मोटर व तार आदि चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 82/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *इस प्रकार थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2026 व मु0अ0सं0 82/2026 का सफल अनावरण किया गया तथा शेष प्रकाश में आए 01 वांछित अभियुक्त किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगीं हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।* *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* 1.विशाल शाह पुत्र लक्ष्मी शाह निवासी भिखमपुर थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 2.प्रेमकुमार पुत्र रामसजन निवासी राजामंडी थाना मैलानी जनपद लखीमपर खीरी हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 3.उपेन्द्र उर्फ गुच्चू पुत्र बाबूराम निवासी घटैला गाजी थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4.रोहित पुत्र राजू शाह साकिन भिखमपुरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया हाल पता मलघोट विरैचा थाना तरकुलवा जनपद देवरिया 5.एक विधि विरूद्ध बालक *गिरफ्तार अभियुक्त उपेन्द्र उर्फ गुच्चू का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं0 0954/2017 धारा 380 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 2.मु0अ0सं0 41/018 धारा 380, 411, 413 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 3.मु0अ)सं0 42/018 धारा 380, 411, 413 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 4.मु0अ0सं 0723/2018 धारा 363, 366 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 5.मु0अ0सं0 0702/2019 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 6.मु0अ0सं0 0809/2021 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया 7.मु0अ0सं0 0292/2023 धारा 272 भादवि0 व 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली ,देवरिया 8.मु0अ0सं0 224/021 धारा 380, 411, 457 भादवि0 थाना रामपुर काऱखाना जनपद देवरिया 9.मु0अ0सं0 0157/2024 धारा 305(ए) बीएनएस0 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया 10.मु0अ0सं0 203/2024 धारा 305(a), 317, 317, 317 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया। *गिरफ्तार अभियुक्त विशाल शाह का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं01045/2018 धारा 380,411,413,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 2.मु0अ0सं0 702/019 धारा 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया 3.मु0अ0सं0 809/2021 380,411,457 भादवि0 थाना कोतवाली देवरिया। *गिरफ्तार अभियुक्त रोहित का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं0 318/2023 धारा 363, 366, 376, 417 थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया। *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान* दिनांक 22.03.2026, समय 23.10 बजे, स्थान- मलघोल विरैचा गांव के बाहर स्थित बाग *वांछित अभियुक्त का विवरण* 1. किसन जायसवाल पुत्र अशोक जायसवाल निवासी लाहिलपार थाना बरियारपुर जनपद देवरिया ।2
- देवरिया के मशहूर ऑर्थो पेडीक सपाइन सर्जन डॉक्टर एस के शर्मा ने किया सफल कुल्हा प्रत्यारोपण अगर आप हड्डी नस गठिया spain रोग से परेशान है तो एक बार जरूर डॉक्टर साहब से मिले और सलाह ले पता देवरिया बोन ज्वॉइन एन्ड spain केयर सेंटर नियर आईसीआईसीआई बैंक न्यू कॉलोनी देवरिया1
- हाटा, कुशीनगर। सामाजिक कार्यों में सक्रिय विक्रम चौहान को विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। 16 मार्च 2026 को जारी प्रमाण पत्र में संगठन ने उनके समर्पण और कार्यशैली की सराहना की है। पिडरा गांव निवासी चौहान लंबे समय से समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हैं। संगठन ने उनसे जनहित और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह है और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।1
- भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने नई कालोनी देवरिया स्थित भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों का बलिदान करने वाले वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने साहस,त्याग और देशप्रेम की अद्वितीय मिसाल पेश किया। उन्होंने कहा कि युवाओ को इनकी जीवनी से देश सेवा की प्रेरणा लेना चाहिए। भाजपा नेता अम्बिकेश पांडेय ने कहा कि इन क्रान्तिकारियो की जीवनी हमे राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीने और राष्ट्र सर्वोपरी की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्र, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा, डॉ विनोद पांडेय, सुमित कुमार, गोरख प्रसाद, सूरज मिश्रा उपस्थित रहे।1