logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबू साहब हत्याकांड: पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, बोले- कोई दोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहीं मधेपुरा के चर्चित बाबू साहब हत्याकांड में अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और मौके से ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि 29 जुलाई 2026 को मधेपुरा के आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढ़िया निवासी 24 वर्षीय बाबू साहब की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत फोन कर घर से बुलाया गया, फिर उनकी हत्या कर शव को बोरे में पैक कर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 30 जुलाई को पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला था। घटना के बाद समाजसेवी संजीव कुमार, मुखिया रंजीत कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष वीर विजय कुमार उर्फ बबलू, समाजसेवी प्रीति यादव समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू की। प्रतिनिधिमंडल ने 1 अगस्त को मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की थी। ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसआईटी का गठन कर मामले के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। पुलिस की बढ़ती कार्रवाई और दबाव के बीच इस मामले के एक आरोपी मनी यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच आज सदर विधायक प्रोफेसर चन्द्रशेखर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से ही कोसी रेंज के डीआईजी से फोन पर बात की और स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए और किसी निर्दोष को फंसाया भी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बाबू साहब की मां पहले से ही विधवा हैं और अब उनकी पत्नी निशा भी पति की हत्या के बाद बेसहारा हो गई हैं। इसे देखते हुए उन्होंने जिला अधिकारी से फोन पर बात कर निशा को किसी सरकारी संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। इसके अलावा, बाबू साहब के 18 महीने के मासूम बेटे के भविष्य को लेकर भी विधायक ने जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने बच्चे को सरकार की सभी पात्र योजनाओं और संरक्षण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। मुलाकात के अंत में प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल, इस हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है और पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट --प्रो चंद्र शेखर यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार

17 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
17 hrs ago

बाबू साहब हत्याकांड: पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, बोले- कोई दोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहीं मधेपुरा के चर्चित बाबू साहब हत्याकांड में अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और मौके से ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि 29 जुलाई 2026 को मधेपुरा के आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढ़िया निवासी 24 वर्षीय बाबू साहब की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत फोन कर घर से बुलाया गया, फिर उनकी हत्या कर शव को बोरे में पैक कर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे

फेंक दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 30 जुलाई को पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला था। घटना के बाद समाजसेवी संजीव कुमार, मुखिया रंजीत कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष वीर विजय कुमार उर्फ बबलू, समाजसेवी प्रीति यादव समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू की। प्रतिनिधिमंडल ने 1 अगस्त को मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की थी। ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसआईटी का गठन कर मामले के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। पुलिस की बढ़ती कार्रवाई और दबाव के बीच इस मामले के एक आरोपी मनी यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही

है। इसी बीच आज सदर विधायक प्रोफेसर चन्द्रशेखर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से ही कोसी रेंज के डीआईजी से फोन पर बात की और स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए और किसी निर्दोष को फंसाया भी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बाबू साहब की मां पहले से ही विधवा हैं और अब उनकी पत्नी निशा भी पति की हत्या के बाद बेसहारा हो गई हैं। इसे देखते हुए उन्होंने जिला अधिकारी से फोन पर बात कर निशा को किसी सरकारी संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने का

a6ed6f62-29a3-43ab-a64d-8a7711e30480

आग्रह किया, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। इसके अलावा, बाबू साहब के 18 महीने के मासूम बेटे के भविष्य को लेकर भी विधायक ने जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने बच्चे को सरकार की सभी पात्र योजनाओं और संरक्षण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। मुलाकात के अंत में प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल, इस हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है और पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट --प्रो चंद्र शेखर यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार

More news from बिहार and nearby areas
  • शिवमंदिर रौता में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का किया वितरण कुमारखंड। प्रखंड के रौता पंचायत स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मुक्तेश्वर महादेव मंदिर रौता परिसर में सोमवार और मंगलवार को समाजसेवी मुकेश यादव के नेतृत्व में सावन के पहली सोमवारी के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में जलाभिषेक करने आने वाले भक्तजन और श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन किया गया है। सावन की पहली सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन किया और पूजा अर्चना कर खीर के रूप में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हर हर महादेव के नारे से वातावरण गूंजता रहा । मौके पर पूर्व मुखिया अशोक मेहता, समाजसेवी मुकेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, रविन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, शिवम यादव, हरिनंदन यादव, कपिल यादव सहित पंचायत के युवा और हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
    1
    शिवमंदिर रौता में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का किया वितरण 
कुमारखंड। प्रखंड के रौता पंचायत स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मुक्तेश्वर महादेव मंदिर रौता परिसर में सोमवार और मंगलवार को समाजसेवी मुकेश यादव के नेतृत्व में सावन के पहली सोमवारी के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में जलाभिषेक करने आने वाले भक्तजन और श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन किया गया है। सावन की पहली सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन किया और पूजा अर्चना कर खीर के रूप में महाप्रसाद ग्रहण किया।  इस दौरान हर हर महादेव के नारे से वातावरण गूंजता रहा । मौके पर पूर्व मुखिया अशोक मेहता, समाजसेवी मुकेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, रविन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, शिवम यादव, हरिनंदन यादव, कपिल यादव सहित पंचायत के युवा और हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • छातापुर:अपराध की राह छोड़ हरियाली का इतिहास रच दिया,त्रिवेणीगंज निवासी योगेंद्र वियोगी , अपने अनोखा बाग में लगाया अमेरिकन फुल,देखें और क्या क्या लगाये है
    1
    छातापुर:अपराध की राह छोड़ हरियाली का इतिहास रच दिया,त्रिवेणीगंज निवासी योगेंद्र वियोगी , अपने अनोखा बाग में लगाया अमेरिकन फुल,देखें और क्या क्या लगाये है
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    9 hrs ago
  • *लहुआर में 'नशा मुक्त युवा फोरम विकसित भारत' कार्यक्रम:* छात्रों को किया गया जागरूक, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
    1
    *लहुआर में 'नशा मुक्त युवा फोरम विकसित भारत' कार्यक्रम:* छात्रों को किया गया जागरूक, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
    user_पत्रकार हेमंत चौधरी
    पत्रकार हेमंत चौधरी
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • नवहट्टा:देवनवन शिवमंदिर में पहली सोमवारी पर भव्य जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर स्थित देवनवन शिवमंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मुंगेर के गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लाकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं आसपास पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाहपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार पर देवनवन शिवमंदिर में आस्था और श्रद्धा का यह नजारा सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    1
    नवहट्टा:देवनवन शिवमंदिर में पहली सोमवारी पर भव्य जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर स्थित देवनवन शिवमंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने मुंगेर के गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लाकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं आसपास पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाहपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार पर देवनवन शिवमंदिर में आस्था और श्रद्धा का यह नजारा सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    19 hrs ago
  • ग्राम पंचायत में सड़क और स्ट्रीट लाइट योजना 🚨 BREAKING NEWS 🚨 ग्राम पंचायत में सड़क और स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे सवाल! ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और स्ट्रीट लाइट के नाम पर सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हुआ। कई जगह सड़क अधूरी है और स्ट्रीट लाइटें बंद या लगी ही नहीं हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    ग्राम पंचायत में सड़क और स्ट्रीट लाइट योजना
🚨 BREAKING NEWS 🚨
ग्राम पंचायत में सड़क और स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे सवाल!
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और स्ट्रीट लाइट के नाम पर सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हुआ। कई जगह सड़क अधूरी है और स्ट्रीट लाइटें बंद या लगी ही नहीं हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Md Sahil
    Md Sahil
    धमदाहा, पूर्णिया, बिहार•
    16 hrs ago
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एएनएम को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश कुमारखंड। सीएचसी स्थित सभा भवन में मंगलवार को सभी एएनएम व जीएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर वरुण कुमार ने सभी एएनएम व जीएनएम से अपने पोषक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी पोर्टल से संबंधित समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर माइक्रोप्लान के अनुसार निर्धारित तिथि को लक्षित बच्चे एवं गर्भवती महिला का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का निर्देश दिए गए। बैठक में बीएचएम कुमार धनंजय ने कहा कि टीकाकरण के दौरान खसरा रुबैला के टीके लगाने पर जोर देने, 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर टीबी लक्षण वाले लोगों को चिह्नित करने, सोमवार से फिर शुरू हुए आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड में नाम वाले लोगों एवं वय वंदन कार्ड 70 वर्ष आयु वाले लोगों का बगैर राशन कार्ड के कार्ड बनाए जाने पर जोर देने, एनसीडी जांच कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर जीएनएम सुमेधा व चंद्रप्रभा पिंकी ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एएनएम को घर घर जाकर जांच करने और गर्भवती महिलाओं को ख़ून की कमी रहने पर उसे सीएचसी में इलाज कराने की सलाह देने की जानकारी दी। मौके पर बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, एएनएम पल्लवी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पूनम कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा प्रवीण, शिवानी कुमारी, निरुपमा कुमारी, नीतू कुमारी, नेहा कुमारी, मिली कुमारी, रंजू कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित सभी एएनएम व जीएनएम मौजूद थी।
    1
    साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एएनएम को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश 

कुमारखंड। सीएचसी स्थित सभा भवन में मंगलवार को सभी एएनएम व जीएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर वरुण कुमार ने सभी एएनएम व जीएनएम से अपने पोषक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी पोर्टल से संबंधित समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर माइक्रोप्लान के अनुसार निर्धारित तिथि को लक्षित बच्चे एवं गर्भवती महिला का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का निर्देश दिए गए। बैठक में बीएचएम कुमार धनंजय ने कहा कि टीकाकरण के दौरान खसरा रुबैला के टीके लगाने पर जोर देने, 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर टीबी लक्षण वाले लोगों को चिह्नित करने, सोमवार से फिर शुरू हुए आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड में नाम वाले लोगों एवं वय वंदन कार्ड 70 वर्ष आयु वाले लोगों का बगैर राशन कार्ड के कार्ड बनाए जाने पर जोर देने, एनसीडी जांच कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर जीएनएम सुमेधा व चंद्रप्रभा पिंकी ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एएनएम को घर घर जाकर जांच करने और गर्भवती महिलाओं को ख़ून की कमी रहने पर उसे सीएचसी में इलाज कराने की सलाह देने की जानकारी दी। मौके पर बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, एएनएम पल्लवी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पूनम कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा प्रवीण, शिवानी कुमारी, निरुपमा कुमारी, नीतू कुमारी, नेहा कुमारी, मिली कुमारी, रंजू कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित सभी एएनएम व जीएनएम मौजूद थी।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • नौहट्टा:नगर पंचायत बनने के बाद भी सड़क से वंचित पश्चिमी टोला, वार्डवासियों ने उठाई निर्माण की मांग सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित पश्चिमी टोला में वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे और जर्जर रास्ते से होकर आने-जाने को लोग मजबूर हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बावजूद अब तक उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। वहीं इस मामले में नवहट्टा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड में जल्द नाले का निर्माण करवाया जाएगा। नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
    1
    नौहट्टा:नगर पंचायत बनने के बाद भी सड़क से वंचित पश्चिमी टोला, वार्डवासियों ने उठाई निर्माण की मांग
सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित पश्चिमी टोला में वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे और जर्जर रास्ते से होकर आने-जाने को लोग मजबूर हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई होती है।
वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बावजूद अब तक उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
वहीं इस मामले में नवहट्टा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड में जल्द नाले का निर्माण करवाया जाएगा। नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    19 hrs ago
  • फिर गंगा का जलस्तर उफनाई, बाढ़ पीड़ितों में दहशत का माहौल, बाढ़ की तैयारी जोड़ों पर। गंगा एवं गंडक नदी फिर उफनाने लगी है। जिससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो की चिंता बढ़ गई है। जल स्तर बढ़ने से फिर निचले इलाके में बसे गांवों में पानी फैलने लगा है। पिछले चार दिनों से गंगा व गंडक नदी का जल स्तर काफी घट गया था। लेकिन दो-चार दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से जल स्तर में वृद्धि होने से रामपुर, बोरना, गोगरी एवं बन्नी के निचले इलाके में बसे परिवारों के घर के आसपास पानी फैलता जा रहा है। बोरना सरपंच नवल किशोर सिंह ने बताया कि गंगा के जल स्तर में वृद्धि होने से बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो की चिंता बढ़ता जा रहा है। वही फिर गांवों में पानी फैल रहा है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासनिक स्तर पर नाव की सुविधा मुहैया नही कराया जा रहा है। अगर फिर लगातार जल स्तर में वृद्धि हुआ तो दो तीन दिनों में रामपुर बोरना सहित कई पंचायत बाढ़ के चपेट में आने से इंकार नही किया जा सकता है। वही नगर परिषद क्षेत्र के शारदा नगर में भी बाढ़ की पानी फैलने से निचले इलाके में बसे परिवारों को भय सताने लगा है। गंगा के बढ़ते जल स्तर से शारदा नगर में रहनेवाले परिवारों को परेशानी होने लगा है। वे लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए है। गंगा के बढ़ते जल स्तर से बोरना, इमादपुर बिंद टोली, कटघरा, बन्नी आदि इलाको के लोग फिर बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुट गए है। पशुपालक फिर अपने पशुओ को चारागाह के लिए जगह ढूंढने लगे है।बोरना के सरपंच नवल किशोर सिंह ने बताया कि जल स्तर वृद्धि होने से बाढ़ प्रभावित परिवार दहशत में आ गए है। लेकिन फिर जल स्तर में वृद्धि को देख काफी चिंतित हो रहे है। प्रशासनिक स्तर से बाढ़ की तैयारी को लेकर जीएन बांध पर मिट्टी पैकेट में भरकर तैयारी में जोर-सोर से जुटे हुए हैं। गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने बताया कि गंगा के जल स्तर में वृद्धि को देख सरकारी कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। जल स्तर का लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है।
    1
    फिर गंगा का जलस्तर उफनाई, बाढ़ पीड़ितों में दहशत का माहौल, बाढ़ की तैयारी जोड़ों पर।
गंगा एवं गंडक नदी फिर उफनाने लगी है। जिससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो की चिंता बढ़ गई है। जल स्तर बढ़ने से फिर निचले इलाके में बसे गांवों में पानी फैलने लगा है। पिछले चार दिनों से गंगा व गंडक नदी का जल स्तर काफी घट गया था। लेकिन दो-चार दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने की वजह से जल स्तर में वृद्धि होने से रामपुर, बोरना, गोगरी एवं बन्नी के निचले इलाके में बसे परिवारों के घर के आसपास पानी फैलता जा रहा है। बोरना सरपंच नवल किशोर सिंह ने बताया कि गंगा के जल स्तर में वृद्धि होने से  बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो की चिंता बढ़ता जा रहा है। वही फिर गांवों में पानी फैल रहा है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासनिक स्तर पर नाव की सुविधा मुहैया नही कराया जा रहा है। अगर  फिर लगातार जल स्तर में वृद्धि हुआ तो दो तीन दिनों में रामपुर बोरना सहित कई पंचायत बाढ़ के चपेट में आने से इंकार नही किया जा सकता है। वही नगर परिषद क्षेत्र के शारदा नगर में भी बाढ़ की पानी फैलने से निचले इलाके में बसे परिवारों को भय सताने लगा है। गंगा के बढ़ते जल स्तर से शारदा नगर में रहनेवाले परिवारों को परेशानी होने लगा है। वे लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए है। गंगा के  बढ़ते जल स्तर से बोरना, इमादपुर बिंद टोली, कटघरा, बन्नी आदि इलाको के लोग फिर बाढ़ से बचाव की तैयारी में जुट गए है। पशुपालक फिर अपने पशुओ को चारागाह के लिए जगह ढूंढने लगे है।बोरना के सरपंच नवल किशोर सिंह ने बताया कि  जल स्तर वृद्धि होने से बाढ़ प्रभावित परिवार दहशत में आ गए है।
लेकिन फिर जल स्तर में वृद्धि को देख काफी चिंतित हो रहे है। प्रशासनिक स्तर से बाढ़ की तैयारी को लेकर जीएन बांध पर मिट्टी पैकेट में भरकर तैयारी में जोर-सोर से जुटे हुए हैं। 
गोगरी सीओ आमिर हुसैन ने बताया कि गंगा के जल स्तर में वृद्धि को देख सरकारी कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। जल स्तर का लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • तुम दिल की धड़कन में ऐसे बस जाते हो,जैसे सांसों के बिना हम जी नहीं पाते हो।तेरी हर एक अदा पर दिल कुर्बान करते हैं,तुम रूह में ऐसे छुप-कर मुस्कुराते हो
    1
    तुम दिल की धड़कन में ऐसे बस जाते हो,जैसे सांसों के बिना हम जी नहीं पाते हो।तेरी हर एक अदा पर दिल कुर्बान करते हैं,तुम रूह में ऐसे छुप-कर मुस्कुराते हो
    user_Gaurav kumar mehata
    Gaurav kumar mehata
    रानीगंज, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.