logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौहट्टा:नगर पंचायत बनने के बाद भी सड़क से वंचित पश्चिमी टोला, वार्डवासियों ने उठाई निर्माण की मांग सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित पश्चिमी टोला में वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे और जर्जर रास्ते से होकर आने-जाने को लोग मजबूर हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बावजूद अब तक उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। वहीं इस मामले में नवहट्टा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड में जल्द नाले का निर्माण करवाया जाएगा। नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

19 hrs ago
user_Mukesh kr mandal
Mukesh kr mandal
Voice of people Nauhatta, Saharsa•
19 hrs ago

नौहट्टा:नगर पंचायत बनने के बाद भी सड़क से वंचित पश्चिमी टोला, वार्डवासियों ने उठाई निर्माण की मांग सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित पश्चिमी टोला में वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे और जर्जर रास्ते से होकर आने-जाने को लोग मजबूर हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बावजूद अब तक उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। वहीं इस मामले में नवहट्टा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड में जल्द नाले का निर्माण करवाया जाएगा। नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

More news from Saharsa and nearby areas
  • नवहट्टा:देवनवन शिवमंदिर में पहली सोमवारी पर भव्य जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर स्थित देवनवन शिवमंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मुंगेर के गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लाकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं आसपास पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाहपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार पर देवनवन शिवमंदिर में आस्था और श्रद्धा का यह नजारा सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    1
    नवहट्टा:देवनवन शिवमंदिर में पहली सोमवारी पर भव्य जलाभिषेक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर नवहट्टा प्रखंड के शाहपुर स्थित देवनवन शिवमंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने मुंगेर के गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लाकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर एवं आसपास पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शाहपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार पर देवनवन शिवमंदिर में आस्था और श्रद्धा का यह नजारा सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    18 hrs ago
  • *लहुआर में 'नशा मुक्त युवा फोरम विकसित भारत' कार्यक्रम:* छात्रों को किया गया जागरूक, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
    1
    *लहुआर में 'नशा मुक्त युवा फोरम विकसित भारत' कार्यक्रम:* छात्रों को किया गया जागरूक, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
    user_पत्रकार हेमंत चौधरी
    पत्रकार हेमंत चौधरी
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
  • तेजस्वी पर नाराज हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र अब क्या होगा
    1
    तेजस्वी पर नाराज हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र अब क्या होगा
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    7 hrs ago
  • सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज़ को दबाई देने पर नहीं रखा जाता है ध्यान सीएचसी सौर बाजार में मरीजों को होने वाली परेशानी कुछ न कुछ सामने आता ही रहता है। ताजा उदाहरण है मरीज को मिलने वाली दवाई काउंटर से जहां मरीज को दवाई तो दी जाती है मगर उसे दवाई हाथ में पकड़ा दिया जाता है जबकि सरकार द्वारा सुविधा दी जा रही है की दवाई पेपर से बने ठोंगा में दिया जाना है मगर स्वास्थ्य कर्मी ऐसा करते नहीं है नतीजा होता है की घर जाते जाते मरीज के कई दवाई रास्ते में ही गिर जाता है। इसको लेकर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने भी बताया की मरीज को मिलने वाली दवाई पेपर से बने ठोंगा में दिया जाना है मगर इसका पालन नहीं हो पाता है। लोगों का कहना है की छोटी छोटी बातों पर अगर सीएचसी प्रभारी ध्यान देते हैं तो मरीज को ज्यादा सुविधा मिलेगी।
    1
    सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज़ को दबाई देने पर नहीं रखा जाता है ध्यान 
सीएचसी सौर बाजार में मरीजों को होने वाली परेशानी कुछ न कुछ सामने आता ही रहता है। ताजा उदाहरण है मरीज को मिलने वाली दवाई काउंटर से जहां मरीज को दवाई तो दी जाती है मगर उसे दवाई हाथ में पकड़ा दिया जाता है जबकि सरकार द्वारा सुविधा दी जा रही है की दवाई पेपर से बने ठोंगा में दिया जाना है मगर स्वास्थ्य कर्मी ऐसा करते नहीं है नतीजा होता है की घर जाते जाते मरीज के कई दवाई रास्ते में ही गिर जाता है। इसको लेकर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार ने भी बताया की मरीज को मिलने वाली दवाई पेपर से बने ठोंगा में दिया जाना है मगर इसका पालन नहीं हो पाता है। लोगों का कहना है की छोटी छोटी बातों पर अगर सीएचसी प्रभारी ध्यान देते हैं तो मरीज को ज्यादा सुविधा मिलेगी।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बाबू साहब हत्याकांड: पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, बोले- कोई दोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहीं मधेपुरा के चर्चित बाबू साहब हत्याकांड में अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और मौके से ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि 29 जुलाई 2026 को मधेपुरा के आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढ़िया निवासी 24 वर्षीय बाबू साहब की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत फोन कर घर से बुलाया गया, फिर उनकी हत्या कर शव को बोरे में पैक कर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 30 जुलाई को पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला था। घटना के बाद समाजसेवी संजीव कुमार, मुखिया रंजीत कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष वीर विजय कुमार उर्फ बबलू, समाजसेवी प्रीति यादव समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू की। प्रतिनिधिमंडल ने 1 अगस्त को मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की थी। ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसआईटी का गठन कर मामले के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। पुलिस की बढ़ती कार्रवाई और दबाव के बीच इस मामले के एक आरोपी मनी यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच आज सदर विधायक प्रोफेसर चन्द्रशेखर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से ही कोसी रेंज के डीआईजी से फोन पर बात की और स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए और किसी निर्दोष को फंसाया भी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बाबू साहब की मां पहले से ही विधवा हैं और अब उनकी पत्नी निशा भी पति की हत्या के बाद बेसहारा हो गई हैं। इसे देखते हुए उन्होंने जिला अधिकारी से फोन पर बात कर निशा को किसी सरकारी संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके। इसके अलावा, बाबू साहब के 18 महीने के मासूम बेटे के भविष्य को लेकर भी विधायक ने जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने बच्चे को सरकार की सभी पात्र योजनाओं और संरक्षण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है। मुलाकात के अंत में प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल, इस हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है और पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। बाइट --प्रो चंद्र शेखर यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार
    4
    बाबू साहब हत्याकांड: पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, बोले- कोई दोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहीं
मधेपुरा के चर्चित बाबू साहब हत्याकांड में अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सदर विधायक और बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और मौके से ही पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि 29 जुलाई 2026 को मधेपुरा के आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढ़िया निवासी 24 वर्षीय बाबू साहब की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत फोन कर घर से बुलाया गया, फिर उनकी हत्या कर शव को बोरे में पैक कर रतनपुरा-दुधैला सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।
30 जुलाई को पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिला था। घटना के बाद समाजसेवी संजीव कुमार, मुखिया रंजीत कुमार गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष वीर विजय कुमार उर्फ बबलू, समाजसेवी प्रीति यादव समेत कई लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू की। प्रतिनिधिमंडल ने 1 अगस्त को मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की थी।
ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसआईटी का गठन कर मामले के शीघ्र खुलासे का निर्देश दिया। पुलिस की बढ़ती कार्रवाई और दबाव के बीच इस मामले के एक आरोपी मनी यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इसी बीच आज सदर विधायक प्रोफेसर चन्द्रशेखर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विधायक ने मौके से ही कोसी रेंज के डीआईजी से फोन पर बात की और स्पष्ट कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए और किसी निर्दोष को फंसाया भी नहीं जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विधायक ने परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बाबू साहब की मां पहले से ही विधवा हैं और अब उनकी पत्नी निशा भी पति की हत्या के बाद बेसहारा हो गई हैं। इसे देखते हुए उन्होंने जिला अधिकारी से फोन पर बात कर निशा को किसी सरकारी संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
इसके अलावा, बाबू साहब के 18 महीने के मासूम बेटे के भविष्य को लेकर भी विधायक ने जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने बच्चे को सरकार की सभी पात्र योजनाओं और संरक्षण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक के अनुसार, संबंधित अधिकारियों ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।
मुलाकात के अंत में प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। फिलहाल, इस हत्याकांड की जांच एसआईटी कर रही है और पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
बाइट --प्रो चंद्र शेखर यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • झंझारपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज या नारकीय जिंदगी अनुमंडलीय अस्पताल को आईएसओ का दर्जा मिले काफी साल हो गया लेकिन इसका तकदीर व तसवीर नहीं बदला। हालात यह हो गया है कि मरीज को इलाज व स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ता है। जिसका अंदाज संलग्न वीडियो को पूरा देखते ही लग जाएगा। यह भी पता चल जाएगा कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले नेताओं की फौज आखिर इस मुद्दे पर असंवेदनशील क्यों है?
    1
    झंझारपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज या नारकीय जिंदगी
अनुमंडलीय अस्पताल को आईएसओ का दर्जा मिले काफी साल हो गया लेकिन इसका तकदीर व तसवीर नहीं बदला। हालात यह हो गया है कि मरीज को इलाज व स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ता है। जिसका अंदाज संलग्न वीडियो को पूरा देखते ही लग जाएगा। यह भी पता चल जाएगा कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले नेताओं की फौज आखिर इस मुद्दे पर असंवेदनशील क्यों है?
    user_Dharmendra Jha
    Dharmendra Jha
    Local News Reporter झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    16 hrs ago
  • बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रशांत किशोर की शानदार जीत चुनाव जीतने के बाद जन सुराज पार्टी के सुत्र धार प्रशांत किशोर ने मतदाता काआभार व्यक्त किया
    1
    बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रशांत किशोर की शानदार जीत
चुनाव जीतने के बाद जन सुराज पार्टी के सुत्र धार प्रशांत किशोर ने मतदाता काआभार व्यक्त किया
    user_Janta Star News
    Janta Star News
    Photographer सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • नौहट्टा:नगर पंचायत बनने के बाद भी सड़क से वंचित पश्चिमी टोला, वार्डवासियों ने उठाई निर्माण की मांग सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित पश्चिमी टोला में वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे और जर्जर रास्ते से होकर आने-जाने को लोग मजबूर हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई होती है। वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बावजूद अब तक उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। वहीं इस मामले में नवहट्टा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड में जल्द नाले का निर्माण करवाया जाएगा। नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
    1
    नौहट्टा:नगर पंचायत बनने के बाद भी सड़क से वंचित पश्चिमी टोला, वार्डवासियों ने उठाई निर्माण की मांग
सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित पश्चिमी टोला में वर्षों से सड़क नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे और जर्जर रास्ते से होकर आने-जाने को लोग मजबूर हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाई होती है।
वार्डवासियों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बावजूद अब तक उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
वहीं इस मामले में नवहट्टा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड में जल्द नाले का निर्माण करवाया जाएगा। नाले का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.