Shuru
Apke Nagar Ki App…
एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण
पत्रकार
एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण
More news from राजस्थान and nearby areas
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में निकला लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च किशनगढ बास । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद किशनगढ़ बास में एनएसयूआई के नेतृत्व में लोकतंत्र जिंदाबाद मार्च निकाला गया मार्च में सैकड़ो युवाओं ने भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यह मार्च एनएसयूआई राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमवीर रहीसा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र के पक्ष में नारे लगाए और शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन भावना का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए1
- कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत पवाना अहीर के अटल सेवा केंद्र में मंगलवार को मैसनरी स्टोन क्लस्टर माइनिंग परियोजना (एम.एल. संख्या 04/2024) की जनसुनवाई हंगामेदार रही। मैसर्स गिरधारी द्वारा संचालित इस परियोजना का पवाना अहीर व अजीतपुरा कलां के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध किया। जनहानि और पर्यावरण संकट का लगाया आरोप :- सरपंच पुरणमल खटीक, नेतराम ताखर व कुजोता सरपंच मीरा देवी सहित भारी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने अधिकारियों को लिखित आपत्ति पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के नजदीक खनन क्षेत्र रिहायशी ईलाकों, उपजाऊ कृषि भूमि और पशुपालन गतिविधियों के बेहद करीब है। खनन के दौरान होने वाले धमाकों (ब्लास्टिंग) से स्थानीय मकानों में दरारें आने और जन-धन की हानि की गंभीर आशंका है। उड़ने वाली धूल से फसलें, पीने के पानी के स्त्रोत, मवेशी और आमजन का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होगा। प्रस्तावित खनन क्षेत्र के बीच से मुख्य एमडीआर सड़क गुजरती है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जायेगा। ईआईए रिपोर्ट पर उठाए सवाल :- ग्रामीणों ने पर्यावरण प्रभाव आंकलन रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसमें स्थानीय समस्याओं, जल स्त्रोतों और सड़क सुरक्षा का सही मूल्यांकन नहीं किया गया है। उन्होंने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से मांग की है कि इस परियोजना को किसी भी हाल में पर्यावरणीय स्वीकृति ना दी जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो वे कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन और उग्र करेंगे। जनसुनवाई में मौजूद एडीएम ओमप्रकाश सहारण व प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार सेहरा ने ग्रामीणों की सभी आपत्तियों को रिकॉर्ड पर लिया। उन्होंने आक्रोशित जनता को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आमजन की भावनाओं और हितों के अनुरूप ही आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।1
- gurjar samaj nahi pata hai ki nahi pata hai ki nahi pata hai ki nahi pata y1
- खाना खिलाने वाले जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे! | CJP प्रोटेस्ट से जुड़ा बड़ा मामला | Latest Hindi News CJP प्रोटेस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। जुनैद ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें करीब 6 घंटे तक हिरासत में रखा और उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है।1
- किशनगढ़ बास में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, व्यापारिक संगठनों के साथ किया निरीक्षण किशनगढ़ बास। कस्बे में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशिक्षु आरपीएस एवं थाना अधिकारी नेहा मीना तथा एसडीएम सतवीर सिंह यादव ने मंगलवार को खैरथल रोड और तिजारा रोड का संयुक्त निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क किनारे ठेले, रेहड़ी और अन्य अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को समझाइश देते हुए अपने ठेले एवं सामान को सड़क से पीछे करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभियान के दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लखयानी सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन की पहल का समर्थन करते हुए व्यापारियों से बाजार व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समझाइश के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया। प्रशासन का कहना है कि कस्बे में सुचारु यातायात, बाजार व्यवस्था और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- अलवर। रामरतन मीणा। गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने तथा गोवंश संरक्षण को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को अलवर जिला कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में गौ-सेवकों, संतों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। हिंदूवादी नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा तथा संत समाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखीं। प्रदर्शन में राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज,जानकी दास महाराज, डॉ. विजय पाल, अजय अग्रवाल,बी.एल. यादव,तेज सिंह यादव, रामदयाल सिंह,मातादीन भाटी,नाहर सिंह पंचाल, विजेंद्र गुप्ता,प्रेम सिंह,गरिमा गोयल,एडवोकेट रचना गोयल,गोलू बॉक्सर,गौसेवक मोहित शर्मा,बृजवासी गो रक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा (ट्रस्टी,पथमेडा गौशाला),पंडित राजेंद्र आचार्य,वार्डन सुरेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गौ-सेवक एवं गौभक्त मौजूद रहे। पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि यह अभियान देश के 758 जिलों और ग्राम पंचायतों तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गोमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए, प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला एवं नंदीशाला की स्थापना की जाए तथा गोवंश की सेवा और संरक्षण करने वाले गौ-सेवकों एवं किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि गोवंश से संबंधित आयोग को मंत्रालय का दर्जा दिया जाए, ताकि गोसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अभियान से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से देशव्यापी हस्ताक्षर एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने बताया कि अभियान में संत समाज भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है तथा गौरक्षा यात्रा पर निकले संत मंगलवार को भ्रमण करते हुए भरतरी धाम पहुंचेंगे। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने गोवंश संरक्षण के लिए ठोस सरकारी कदम उठाने की मांग दोहराई और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर माचाड़ी राम भजो गौशाला अध्यक्ष लालाराम शर्मा, गौसेवक हेमंत मीणा,अंजना दीवान,सुरेंद्र सैनी,उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज सहित अनेक गौशालाओं के गौ-सेवक एवं गौभक्त उपस्थित रहे। गौसेवक राजेश जोशी ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में करीब 5.51 लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सरकार को सौंपा गया है।2
- चंडीगढ़। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता किरण चौधरी ने IANS से बातचीत करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है, इसलिए उनकी आकांक्षाओं, चुनौतियों और सपनों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। किरण चौधरी ने कहा कि आज के युवा नई सोच और नई ऊर्जा के साथ देश को आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। सरकार का उद्देश्य उन्हें ऐसा वातावरण और अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होंगे तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।।1
- bus se Basi Bal Bal ladki Revadi Haryana1