डिवाइडर से टकराई कार, पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर डिवाइडर से टकराई कार, पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित आनन्दनगर /महराजगंज।गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्रवात अर्नब के दौरान भैया फरेंदा के बाजारडीह के सामने एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार हाईवे पर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता हैं कि शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे परसौनी, पुरन्दरपुर निवासी सुनील जायसवाल अपनी निजी कार से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाजारडीह स्थित राजन ढाबा के सामने अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक फरेंदा राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बारिश के बीच मौके पर पहुंचे, और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर हाईवे पर आवागमन सुचारु कराया।हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस लीं।
डिवाइडर से टकराई कार, पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर डिवाइडर से टकराई कार, पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित आनन्दनगर /महराजगंज।गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्रवात अर्नब के दौरान भैया फरेंदा के बाजारडीह के सामने एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार हाईवे पर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता हैं कि शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे परसौनी, पुरन्दरपुर निवासी सुनील जायसवाल अपनी निजी कार से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाजारडीह स्थित राजन ढाबा के सामने अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक फरेंदा राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बारिश के बीच मौके पर पहुंचे, और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर हाईवे पर आवागमन सुचारु कराया।हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस लीं।
- डिवाइडर से टकराई कार, पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर डिवाइडर से टकराई कार, पलटने के बाद चारों पहिए हुए ऊपर हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित आनन्दनगर /महराजगंज।गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्रवात अर्नब के दौरान भैया फरेंदा के बाजारडीह के सामने एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार हाईवे पर पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जाता हैं कि शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे परसौनी, पुरन्दरपुर निवासी सुनील जायसवाल अपनी निजी कार से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाजारडीह स्थित राजन ढाबा के सामने अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक फरेंदा राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ बारिश के बीच मौके पर पहुंचे, और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर हाईवे पर आवागमन सुचारु कराया।हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस लीं।1
- महराजगंज: अड्डा बाजार में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण महराजगंज। दीपावली पर्व को देखते हुए अड्डा बाजार में एसडीएम कुणाल और सीओ बसंत सिंह ने लाइसेंसी पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखों के रखरखाव, सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था की बारीकी से जांच की। दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री और भंडारण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- नेपाल की जेल से फिल्मी फरारी, सुरंग खोदकर 6 कैदी फरार, भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट काठमांडू / सिद्धार्थनगर।* जेल की ऊंची चारदीवारी, कड़ा पहरा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम... फिर भी छह कैदियों ने ऐसा रास्ता निकाल लिया कि प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। नेपाल में कैदियों की इस फिल्मी फरारी ने जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला नेपाल के डोल्पा जिले की जेल का है। यहां बंद छह कैदियों ने बैरक के अंदर से जेल की बाहरी दीवार तक करीब 4.63 मीटर लंबी सुरंग खोद डाली। शुक्रवार देर रात वे इसी सुरंग के रास्ते फरार हो गए। जेल प्रशासन को इसकी जानकारी शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुई, जब कैदियों की नियमित गिनती की गई। गिनती में छह कैदी कम मिले तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, जेल में कुल 17 कैदी बंद थे। फरार हुए कैदियों में चार सजायाफ्ता हैं, जो चोरी और जबरन करणी (बलात्कार) जैसे संगीन मामलों में सजा काट रहे थे। वहीं दो कैदी विचाराधीन बताए जा रहे हैं। घटना के बाद डोल्पा जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिले की नाकाबंदी कर जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। इधर फरार कैदियों के भारत में प्रवेश की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सिद्धार्थनगर के बेलहिया बॉर्डर समेत सुनौली, ठूठीबारी और अन्य सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। एसएसबी और नेपाल एपीएफ संयुक्त रूप से सीमा पर आने-जाने वालों की सघन तलाशी ले रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जेल के अंदर इतनी लंबी सुरंग कैसे खोदी गई? सुरंग खोदने के लिए औजार कहां से आए और सुरक्षा कर्मी क्या कर रहे थे? क्या इसमें जेल के अंदर के किसी कर्मचारी की मिलीभगत है? डोल्पा प्रशासन ने इन सभी बिंदुओं पर आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल नेपाल पुलिस की कई टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुटी हैं। सीमा पर भी अलर्ट जारी है ताकि फरार कैदी भारत में दाखिल न हो सकें।2
- महराजगंज में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया-डीएम महराजगंज में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया1
- ऊंची चारदीवारी और पहरेदार भी नहीं रोक पाए, फिल्मी अंदाज में कर दिया यह काम, नेपाल पुलिस हैरान, भारत -नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट? Note : Vairlvideo #reelsvideo #vairlpost #NewsUpdate #Maharajganj #police #ANNEWS #reelsviral #reelsviralシ #reelsfacebook #nepal #dolpda #District #jail #PoliceAction #POLICE ऊंची चारदीवारी और पहरेदार भी नहीं रोक पाए, फिल्मी अंदाज में कर दिया यह काम, नेपाल पुलिस हैरान, भारत -नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट? Note : Vairlvideo #reelsvideo #vairlpost #NewsUpdate #Maharajganj #police #ANNEWS #reelsviral #reelsviralシ #reelsfacebook #nepal #dolpda #District #jail #PoliceAction #POLICE1
- पूर्वांचल व्यापार मंडल ने मनाया लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। 31अक्टूबर को सायं काल 7 बजे कन्हैया टाकिज रोड स्थित पूर्वांचल व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय में महान् स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश पाण्डेय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा राज्यों के एकीकरण एवं सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन पर कोटि कोटि नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता बंका सिंह पटेल ने हैदराबाद को सरदार पटेल द्वारा भारत में शामिल किए गए महत्वपूर्ण भूमिका को याद करते हुए भारत वर्ष के अनेकानेक राज्यों को शामिल किए जाने हेतु उनके योगदान की सराहना की उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल ने स्वतंत्रता सेनानी एवं यशस्वी गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित रवि सिंह पटेल, मनीष पाठक, राजन सिंह पटेल तथा दुर्गेश सिंह पटेल आदि ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।1
- महराजगंज में पुलिस का बड़ा एक्शन! बिना हेलमेट निकले तो कोतवाली पहुंचीं बाइकें, परिसर में लगी कतार! महराजगंज। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शहर में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों को रोककर कोतवाली पहुंचाया गया, जिससे परिसर में मोटरसाइकिलों की लंबी कतार लग गई। अभियान के दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस का साफ संदेश—हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के जरिए स्पष्ट किया गया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आपकी सुरक्षा, आपकी जिम्मेदारी। घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें। क्या बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जरूरी है? कमेंट में बताएं।1
- महराजगंज में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना 📍 महराजगंज। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर से प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य शुरू करेंगे। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। जनगणना कार्य के लिए जिले में 5,543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। प्रशिक्षण का कार्य अंतिम चरण में है। 🔹 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना 🔹 1 दिसंबर से घर-घर जनगणना 🔹 5,543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक तैनात 🔹 दी गई जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा 🔹 प्रगणक के नहीं पहुंचने पर हेल्पलाइन 1855 पर सूचना देने की अपील प्रगणक निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें स्थायी एवं अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों के साथ बेघर व्यक्तियों, हॉस्टल में रहने वाले लोगों और सशस्त्र बलों में कार्यरत व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना में सहयोग करें। जनगणना के आंकड़े भविष्य की सरकारी नीतियों और विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 📢 महराजगंज के नागरिक ध्यान दें—जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से छूट न पाए।1