राजीविका मिशन के तहत 96 लाख की ठगी करने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार कामां रवि कुमार--राजीविका समूह की 29 महिलाओं को रोजगार और मशीन दिलाने का झांसा देकर 96 लाख रुपए की ठगी करने के मुख्य आरोपी को गोपालगढ़ थाना पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गोपालगढ़ थाने लाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही ठगी का शिकार हुई महिलाएं थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस से ठगी की राशि दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले राजीविका की 29 महिलाओं ने मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई और डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा ने कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसआई रामावतार और साइबर टीम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी के मोबाइल से हुई बातचीत और नए नंबरों की जांच की। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम झारखंड पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी शिव सिन्हा पुत्र सुनील सिन्हा निवासी जगनाथ पनडुब्बी, थाना बरवाअड्डा, जिला धनबाद (झारखंड) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को राजस्थान निवासी बताते हुए 'मानवी फाउंडेशन' नाम से एनजीओ बनाकर राजीविका से जुड़ गया। वह महिलाओं को स्वरोजगार की ट्रेनिंग देता था। भरोसे का फायदा उठाकर उसने मशीन दिलाने और रोजगार उपलब्ध कराने का झांसा दिया। गिरफ्तार आरोपी इतना शातिर है कि पहले मानवी फाउंडेशन के नाम से फर्म बनाकर खुद सीखा काम, फिर महिलाओं को ट्रेनिंग दी जांच में सामने आया कि आरोपी पहले गुजरात गया। वहां कपड़े धोने का साबुन, सर्फ और साड़ी बनाने का काम सीखा। दो साल तक वहीं रहा और अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज बनवाए। बाद में जयपुर आ गया। जयपुर में भी फर्जी पहचान बनवाई। यहां वह 500 रुपए में महिलाओं को ट्रेनिंग देने लगा।

- डीग - खबर , 4 अप्रैल :- बे मौसम बरसात ओलावृष्टि को लेकर तहसीलदार ने किया दौरा किसानों को दिया मुआवजा को लेकर दिया आश्वासन अमर दीप सेन डीग जिले में शुक्रवार की शाम हुई बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को चौपट कर दिया जहां वहीं सांवई, खेड़ा कठेरा, कोरेर, घरवारी व सिनसिनी सहित दर्जनों गांवों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है जिससे खेतों में पकी खड़ी करीब 80 से 85 प्रतिशत फसल चौपट हो गयी है ! वहीं डीग जिला कलेक्टर मयंक मनीष के निर्देश पर तहसीलदार जुगिता मीणा ने फ़सल खराबे के क्षेत्रों में जाकर नष्ट हुई फसलों का मौका मुआयना किया और पटवारियों को नष्ट हुई फ़सल की गिरदावरी के मौके पर ही निर्देश दिए ! इधर तहसीलदार के पहुँचने पर किसान भावुक हो गए और रोते हुए अपना दुःख जाहिर करते हुए नष्ट हुई फ़सल के मुआवजे की मांग की ! किसानों का कहना है कि बारिश व ओला वृष्टि से फसलों में 80 से 85% नुकसान हुआ है वहीं किसानों ने बताया कि है कि विगत 3 वर्ष से फसल खराबे का मुआवजा उन्हें नहीं मिला है वहीं किसानों कहना है मुख्यमंत्री गृह जिले के निवासी और एक किसान के बेटे हैं वह हमारा दुःख अच्छी तरह समझते हैं और नष्ट हुई फसल के शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है ! वहीं तहसीलदार जुगिता मीणा ने बताया कि क्षेत्र में ओलावृष्टि व तेज बरसात से फसलों में काफी नुकसान है जिसकी जांच की जा रही है और पटवारियों को गिरदावरी के निर्देश दिए गए हैं तथा शीघ्र ही सरकार तक यह रिपोर्ट जिला कलेक्टर के माध्यम से भेज दी जाएगी ! बाईट - जुगिता मीणा, तहसीलदार - डीग बाईट - किसान, कठेरा - डीग बाईट - किसान - कठेरा, डीग4
- छाता विधानसभा क्षेत्र में ओलों ने बिछाई फसलों पर सफेद चादर! 👉 क्षेत्र के समस्त ग्रामों की कटाई के लिए तैयार फसल चौपट हो गयी 👉भारी बारिश और भारी ओलों ने किसान की मेहनत पानी में मिला दी 👉 खड़ी फसल को तेज रफ्तार आंधी ने झखजोर कर मिट्टी में मिला दिया 👉 किसान को अब तो बस सरकार से मुआवजे की उम्मीद है *वायरल मथुरा की रिपोर्ट*1
- मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र में झमाझम बारिश और ओले से किसने की गेहूं की फसल हुई बर्बाद1
- डीग में कालिका टीम सक्रिय, मनचलों की अब खैर नहीं, लगातार कार्रवाई से माहौल हुआ शांत1
- Post by Subhash Chand1
- Post by माथुर पत्रकार1
- Post by Brajvir Singh1
- #मथुरा - मथुरा का भगोड़ा पूर्व पार्षद तिलकवीर चढ़ा पुलिस के हत्थे 👉5 साथियों समेत नोएडा से गिरफ्तारी 👉नोएडा में दबोचा गया मथुरा का 'डॉन' पार्षद, शादी में गुंडई का वीडियो हुआ था वायरल! 👉फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली 'हवाबाजी' अब पूर्व पार्षद को भारी पड़ गई है और वह सलाखों के पीछे पहुँच गया है #mathurapolice #viralmathura #tilakveer_chaudhary #viralvideo1