वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय में डॉ.अंबेडकर की धूमधाम से मनी जयंती भारत के संविधान जनक व महान समाज सुधारक थें बाबा साहेब : डॉ. मनीष बिक्रमगंज /रोहतास : मंगलवार को स्थानीय शहर के वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया । जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि सह सीनेट सदस्य डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । साथ ही दो मिनट का मौन रख उन्हें याद किया । अवसर पर डॉ. मनीष ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक और महान समाज सुधारक महान पुरुष थे । उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद के खात्मे और दलितों,पिछड़ों व महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया । बाबा साहेब ने भारत के संविधान का निर्माण 29 अगस्त 1947 से 26 नवंबर 1949 के बीच किया था । जिसके बाद उन्हें संविधान सभा की 'प्रारूप समिति' का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसकी मुख्य जिम्मेदारी संविधान का लिखित मसौदा तैयार करना था । जो भारतीय संविधान को तैयार करने में कुल 2 साल,11 महीने और 18 दिन का समय उन्हें लगा था । इसके प्रारूप समिति गठन के आलोक डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में इस समिति की स्थापना भारत में 29 अगस्त 1947 को हुई थी । वह एक प्रखर अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ और समाजशास्त्री के रूप में बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों को 'शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो' का प्रभावशाली नारों के साथ अथक प्रयासों से भारतीय संविधान में समानता और न्याय का अलख जगाया । जो आज आधुनिक भारत के निर्माण में एक मार्गदर्शक स्तंभ के रूप में जयंती के दिन उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बताए समतामूलक समाज के मार्ग पर चलने का संकल्पित अवसर माना जाता है । मौके पर प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह,प्रो.संगीता कुमारी,प्रीतम कुमार,शशि कुमार,चंदेश्वर पांडेय, अनिल कुमार,अरुण कुमार,गोलू कुमार,दिलीप कुमार,सतीश कुमार, पवन कुमार,विश्वजीत कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थें ।

- भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में सोन नदी के तट पर बिहार का पहला द्रविड़ शैली का श्री बालाजी नरसिंह मंदिर स्थापित किया गया है। करीब 11 करोड़ की लागत से 9 महीनों में बने इस भव्य मंदिर में भगवान बालाजी नरसिंह समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान हैं। मंदिर के गर्भगृह की मुख्य प्रतिमा मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित है, जबकि अन्य विग्रह महाबलीपुरम और तिरुपति से लाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे स्वामी सम्भवाचार्य जी महाराज ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित है, जिसके बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने इसे “बैकुंठ धाम” बताते हुए सनातन धर्म के प्रसार का केंद्र कहा। यह मंदिर आने वाले समय में आस्था के साथ-साथ भोजपुर को नई पहचान दिलाएगा।4
- सूर्यपूरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ज्ञान सरोवर इंग्लिश पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यालय के निर्देशक सुदामा पांडे के अध्यक्षता और सरपंच शिव यश भगत के संचालन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह आयोजित हुआ। मौके पर उपस्थित अतिथि ,विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। दावथ के समाजसेवी रघुनाथ सिंह, शिक्षक उमाशंकर सिंह, शक्ति कुमार शोले, प्रधानाध्यापक विकास कुमार, पत्रकार बीरेंद्र शर्मा, मुकेश सिंह ने अपने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन चरित्र उनके आदर्श, शिक्षा के प्रति समर्पण, राष्ट्र प्रेम उनके प्रेरणादाई व्याख्यान पर चर्चा किया। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में शिक्षक कन्हैया प्रसाद, चंदन सिन्हा, दीपक कुमार, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विनीता कुमारी, अंजली कुमारी, अंशु, रागिनी, त्रिशा सहित कई गणमान्य लोग और अविभावक थे।2
- हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के जलपुरा गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर बाल विकास संस्थान की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया1
- तिलौथू- रोहतास मुख पथ पर मंगलवार की सुबह तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के स्थित माँ तुतला भवानी गेट के पास करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिलौथू की ओर से आ रही गिट्टी से भरी तेज रफ्तार हाईवा, सामने आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक राहत कार्य शुरू किया।1
- बाबा साहेब के अनमोल योगदान,हम सभी भारतीयों को सामान्य रूप से जीवन जीने का,और शिक्षित बनो संगठित हो और और संघर्स करो का जीवंत नारा दिये जो आज भी प्रेरणा देता है, प्रशांत किशोर1
- बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वी एवं P..C जोशी की 119 वीं जयंती पर अरवल में मार्च निकालते CPI अरवल।4
- रोहतास : बिक्रमगंज में काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज के घर पर नारी शक्ति बंधन अभियान में हस्ताक्षर करती महिलाएं, रोहतास भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने क्या कहा आईए जानते हैं क्या कहा2
- सूर्यपुरा थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने की, जबकि संचालन एसआई अनामिका सुधा ने किया। ज्ञात हो कि हाल ही में जिला पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस अंचल निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में बिक्रमगंज के अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव का स्थानांतरण डेहरी अंचल कार्यालय में किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार, दावथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा, नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार, भानस के विजय कुमार एवं सेमरा के सुसंत कुमार ने शेर सिंह यादव के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। उन्होंने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में भावुक होते हुए शेर सिंह यादव ने कहा कि बिक्रमगंज अनुमंडल के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा मेरे दिल में रहेगा। यहां कार्य करते हुए जो अनुभव मिला, वह मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी है। मैं जहां भी रहूंगा, यहां की यादें हमेशा साथ रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-माला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। मौके पर टी एक्का, एसआई अनामिका सुधा, एएसआई जितेंद्र नारायण विहंगम, सत्येंद्र कुमार, पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह, भागीरथी सिंह, सुदामा पांडेय, पिंटू कुमार, जिस्नु कुमार, दावथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।2