गंगापुर सिटी में निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य के साथ मिला आध्यात्मिक ज्ञानन गंगापुर सिटी में कुशालगढ़ क्लब और सीपी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान से हायर सेकेंडरी के पास कुशालगढ़ पार्क में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सीपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. क्षितिज गुप्ता एवं ब्लड बैंक इंचार्ज सचिन शर्मा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ उचित उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कुशालगढ़ क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल और वेद प्रकाश पोरवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्लब के चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर के साथ-साथ राजविद्या केंद्र की टीम द्वारा शांति शिक्षा के तहत कैनोपी प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। इस दौरान शांति वक्ता प्रेम रावत के संदेशों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया गया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक जागरूकता का समन्वय देखने को मिला, जिसे लोगों ने सराहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, गजानंद प्रजापत,रोहित गुप्ता, रोहित शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, विवेक खंडेलवाल, बसंत गुप्ता, वेद प्रकाश मंगल,विनोद गौतम, पुरुषोत्तम प्रजापत एडवोकेट दामोदर दास, दिलीप सिंह सहित सीपी हॉस्पिटल टीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- गंगापुर सिटी | गंगापुर सिटी में एक निजी स्कूल संचालक ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकी, अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है। नसिया कॉलोनी निवासी मुनेश चंद मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि पिलौदा हाल निवासी गंगापुर सिटी के धर्मी मीणा लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी स्कूल के खिलाफ अलग-अलग विभागों में बार-बार झूठी शिकायतें करता है। शिकायतें वापस लेने के नाम पर पैसे मांगता है। मुनेश मीणा का आरोप है कि आरोपी शासकीय कार्यालयों में भी पीछा करता है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर निदेशालय बीकानेर तक पहुंच जाता है। दबाव बनाता है। डराने-धमकाने की कोशिश करता है। मारपीट की धमकी देता है। जान से मरवाने की धमकी देता है। परिवार में भय का माहौल है। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मार्च को स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 20 मार्च को समझाइश का प्रयास हुआ। आरोपी का रवैया नहीं बदला। परेशान करना जारी रहा। मुनेश मीणा 23 मार्च को काम से बीकानेर गए थे। आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया। झूठी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। गलत जानकारी के आधार पर उन्हें धारा 170 में गिरफ्तार करवा दिया गया। बाद में जमानत मिल गई। पीड़ित ने कहा कि घटनाक्रम से सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। मानसिक परेशानी हुई। कानूनी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 318 (4) में केस दर्ज किया है। जांच महू चौकी प्रभारी को सौंपी है। पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा की मांग की है।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में स्कूल संचालक से धमकी और ब्लैकमेलिंग का मामला, पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप गंगापुर सिटी।1
- 🔴 गंगापुर सिटी में स्कूल संचालक से धमकी और ब्लैकमेलिंग का मामला, पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप गंगापुर सिटी। शहर में एक स्कूल संचालक द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें एक व्यक्ति पर लगातार धमकी देने, ब्लैकमेलिंग करने और झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नसिया कॉलोनी निवासी मुनेश चंद मीणा, जो एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं, ने आरोप लगाया है कि पिलौटा निवासी एक व्यक्ति पिछले काफी समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी खुद को पत्रकार बताता है और स्कूल के खिलाफ विभिन्न विभागों में बार-बार शिकायतें कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायतें वापस लेने के नाम पर आरोपी द्वारा अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही है। साथ ही, सरकारी कार्यालयों में उनका पीछा कर उन्हें डराने-धमकाने का भी प्रयास किया जाता है। मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि 23 मार्च को जब पीड़ित बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय में कार्य से गए थे, तब आरोपी वहां भी पहुंच गया और 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। आरोप है कि झूठी जानकारी देकर पुलिस कार्रवाई करवाई गई, जिसके चलते पीड़ित को धारा 170 आईपीसी में गिरफ्तार तक होना पड़ा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा जान से मारने और पिटवाने की धमकियां दी गई हैं, जिससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। इस संबंध में पहले भी 14 मार्च को स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और मानहानि सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही खुद और अपने संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि सवाई माधोपुर पुलिस इस गंभीर प्रकरण में क्या कार्रवाई करती है।1
- करौली जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिक्षक मीणा के सेवानिवृत होने के बाद एसीओ लखन लाल कुंतल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद करौली के पद का कार्यभार संभाला। बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक लखन लाल कुंतल द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालने के बाद शहर के लोगों ने उनको माला पहना कर और गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें बधाई दी। आपको बता दे लखनलाल कुंतल हिंडौन पंचायत समिति में विकास अधिकारी रह चुके हैं उनके मिलनसार व्यवहार के लिए लोगों में उनकी पहचान है।1
- एक बार जरूर पधारे1
- RBSE 12वीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर 99.60% अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाशाली बेटी नव्या मीणा से आज फोन पर बात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। नव्या की यह अद्भुत उपलब्धि सिर्फ उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और समर्पण का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उस उज्जवल भविष्य की प्रथम किरण है, जिसकी चमक आने वाले कल में न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करेगी। उनकी इस अनमोल सफलता ने परिवार, विद्यालय और हमारे समाज—सभी का मान बढ़ाया है। नव्या को ढेरों शुभकामनाएं—यूँ ही अपने सपनों को नई उड़ानें देती रहें, नई ऊंचाइयों को छूती रहें। बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए, साथ ही ग्रामीण जनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।1
- गंगापुर सिटी में उदेई मोड़ पर खोदा गया गढ्ढा दे रहा है हादसों को न्यौता, जबकि सुबह शाम पुलिस पर प्रशासन के अधिकारी भाइयों पर निकलते हैं सभी लोग अनदेखी करके चले जाते हैं इस ओर नहीं है ध्यान1