आज विधायक रामविलास जी ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुरा कलां (भारमल का बास) में होनहार छात्र अमित कुमार मीणा के निवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। RBSE 12वीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर 99.60% अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाशाली बेटी नव्या मीणा से आज फोन पर बात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। नव्या की यह अद्भुत उपलब्धि सिर्फ उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और समर्पण का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उस उज्जवल भविष्य की प्रथम किरण है, जिसकी चमक आने वाले कल में न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करेगी। उनकी इस अनमोल सफलता ने परिवार, विद्यालय और हमारे समाज—सभी का मान बढ़ाया है। नव्या को ढेरों शुभकामनाएं—यूँ ही अपने सपनों को नई उड़ानें देती रहें, नई ऊंचाइयों को छूती रहें। बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए, साथ ही ग्रामीण जनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।
आज विधायक रामविलास जी ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुरा कलां (भारमल का बास) में होनहार छात्र अमित कुमार मीणा के निवास पर पहुंचकर उनका स्वागत किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। RBSE 12वीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर 99.60% अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाशाली बेटी नव्या मीणा से आज फोन पर बात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। नव्या की यह अद्भुत उपलब्धि सिर्फ उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और समर्पण का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उस उज्जवल भविष्य की प्रथम किरण है, जिसकी चमक आने वाले कल में न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करेगी। उनकी इस अनमोल सफलता ने परिवार, विद्यालय और हमारे समाज—सभी का मान बढ़ाया है। नव्या को ढेरों शुभकामनाएं—यूँ ही अपने सपनों को नई उड़ानें देती रहें, नई ऊंचाइयों को छूती रहें। बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए, साथ ही ग्रामीण जनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।
- दौसा। कुण्डल में बन रहा 30 बेड सीएचसी भवन बना विवादों केन्द्र,घटिया निर्माण पर ग्रामीणों का उबाल देखने को मिला कुण्डल तहसील मुख्यालय पर निर्माणाधीन 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में कथित घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। करोड़ों की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से समझौते के आरोपों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 8.25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह सीएचसी भवन क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों और लगभग 50 हजार की आबादी के लिए जीवनरेखा साबित होने वाला है। लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों ने इस उम्मीद पर चिंता की परत चढ़ा दी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं वार रूम कोऑर्डिनेटर जितेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बजरी की जगह मिट्टी का इस्तेमाल, कमजोर गुणवत्ता की ईंटें और जंग लगे लोहे के सरिए इस भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई, तो भविष्य में यह भवन मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खतरे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह सीएचसी बनने के बाद कुंडल, बडोली, निमाली, कालोता, खड़का, सिडोली, भांवता, खानभंकरी, कोलवा, दुडकी, बगडेडा, कालीपहाड़ी, तलवाड़ा, चौबड़ीवाला, मांगाभाटा और धर्मपुरा सहित कई गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी हैं। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल पूरे क्षेत्र की चिंता का विषय बन गए हैं। प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब: विरोध प्रदर्शन में राजेश मीना, अशोक योगी, नरेंद्र मीना, गिर्राज सैनी, लोकेश बैरवा, खेमराज मीणा, रितिकराज, कमलेश मीणा, दीपक सैनी, महेश सैनी, रोहित बैरवा और खुशीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जांच का भरोसा, लेकिन सवाल बरकरार: एनएचएम निर्माण विंग अलवर के अधिशासी अभियंता शिवराम जाटव ने बताया कि वे स्वयं और संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं और शिकायतों की जांच कराई जाएगी। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश कुमार मीणा ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।4
- बस्सी क्षेत्र से बड़ी खबर बांसखोह कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे झाझवाड़ियों के सती माता के मंदिर के पीछे पेड़ में लगी अचानक आग मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन व 2 दमकल व पानी का टैंकर दमकल व टैंकर की सहायता से आग पर काबू पाया बड़ा हादसा टला आग लगने के कारणों का पता नहीं चला4
- गंगापुर सिटी में उदेई मोड़ पर खोदा गया गढ्ढा दे रहा है हादसों को न्यौता, जबकि सुबह शाम पुलिस पर प्रशासन के अधिकारी भाइयों पर निकलते हैं सभी लोग अनदेखी करके चले जाते हैं इस ओर नहीं है ध्यान1
- बालेटा की बेटियों का कमाल: प्रधानाचार्य संगीता गौड़ के कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने रचा इतिहास अलवर। जुनून, जज्बा और कड़ी मेहनत जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालेटा की छात्राओं और स्टाफ ने। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ के कुशल मार्गदर्शन और शिक्षकों के समर्पण ने विद्यालय को सफलता के शिखर पर पहुँचा दिया है। कक्षा 12 के प्रथम बैच ने गाड़े सफलता के झंडे बालेटा विद्यालय के लिए यह वर्ष ऐतिहासिक रहा, क्योंकि यह कक्षा 12 का प्रथम बोर्ड बैच था। छात्राओं ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दिया है। कुल छात्राएं: 13 प्रथम श्रेणी: 12 छात्राएं (92% छात्राएं फर्स्ट डिवीजन) टॉपर्स: शालू और चंचल ने 85% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गार्गी पुरस्कार: विद्यालय की 8 छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है। कक्षा 5, 8 और 10 में भी रहा 'क्लीन स्वीप' सफलता का यह सिलसिला केवल 12वीं तक सीमित नहीं रहा। विद्यालय का कक्षा 5, 8 और 10 का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। कक्षा 10 में छात्रा पायल ने 90% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 10 में कुल तीन छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विपरीत परिस्थितियों में मिली 'स्वर्ण' सफलता प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने बताया कि विद्यालय की वर्तमान स्थिति और सीमित संसाधनों को देखते हुए ऐसा परिणाम लाना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन स्टाफ की मेहनत और छात्राओं की लगन ने इस "मुश्किल" को "मुमकिन" कर दिखाया। सफलता की खुशी में प्रधानाचार्य ने समस्त स्टाफ का मुँह मीठा कराकर उनका आभार व्यक्त किया और उत्तीर्ण छात्राओं को फोन पर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। "यह सब प्रधानाचार्य जी के अथक प्रयास, कुशल नेतृत्व और बच्चों की मेहनत का ही परिणाम है।" > — समस्त ग्रामवासी, बालेटा गांव में जश्न का माहौल विद्यालय की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के बाद बालेटा गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य संगीता गौड़ के 'एजुकेशन विजन' और शिक्षकों की टीम वर्क को दिया है। छात्राओं के घरों पर उत्सव जैसा माहौल है और हर तरफ इन "बेटियों" की चर्चा हो रही है।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में स्कूल संचालक से धमकी और ब्लैकमेलिंग का मामला, पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप गंगापुर सिटी।1
- डॉक्टर भी —पता नहीं कौन सा नशा करते हैं,Right leg का ऑपरेशन करना था, कर दिया Left leg का अब केसे अंदाजा लगाया जाए की डॉक्टर कौन सा अच्छा है और कौन से गलत ये तो जानता हीं बता सकती हैं।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta4
- 🔴 गंगापुर सिटी में स्कूल संचालक से धमकी और ब्लैकमेलिंग का मामला, पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप गंगापुर सिटी। शहर में एक स्कूल संचालक द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें एक व्यक्ति पर लगातार धमकी देने, ब्लैकमेलिंग करने और झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नसिया कॉलोनी निवासी मुनेश चंद मीणा, जो एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं, ने आरोप लगाया है कि पिलौटा निवासी एक व्यक्ति पिछले काफी समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी खुद को पत्रकार बताता है और स्कूल के खिलाफ विभिन्न विभागों में बार-बार शिकायतें कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायतें वापस लेने के नाम पर आरोपी द्वारा अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही है। साथ ही, सरकारी कार्यालयों में उनका पीछा कर उन्हें डराने-धमकाने का भी प्रयास किया जाता है। मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि 23 मार्च को जब पीड़ित बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय में कार्य से गए थे, तब आरोपी वहां भी पहुंच गया और 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। आरोप है कि झूठी जानकारी देकर पुलिस कार्रवाई करवाई गई, जिसके चलते पीड़ित को धारा 170 आईपीसी में गिरफ्तार तक होना पड़ा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा जान से मारने और पिटवाने की धमकियां दी गई हैं, जिससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। इस संबंध में पहले भी 14 मार्च को स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी, धोखाधड़ी और मानहानि सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही खुद और अपने संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि सवाई माधोपुर पुलिस इस गंभीर प्रकरण में क्या कार्रवाई करती है।1