Shuru
Apke Nagar Ki App…
***शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार** **शाहजहांपुर।** बंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर गलत काम करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी प्रमोद पुत्र रामसरन निवासी उदयपुर खखरा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 सितंबर को महदूद राजा बिस्कुट चौराहे, थाना सिडकुल क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बंडा थाने में धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विवेक मिश्र
***शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार** **शाहजहांपुर।** बंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर गलत काम करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी प्रमोद पुत्र रामसरन निवासी उदयपुर खखरा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 सितंबर को महदूद राजा बिस्कुट चौराहे, थाना सिडकुल क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बंडा थाने में धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर। थाना बंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से गलत काम करने और शादी की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को शिकायत के आधार पर थाना बंडा में बंडा थाना क्षेत्र निवासी आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर गलत काम करने तथा शादी करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को महदूद राजा बिस्कुट चौराहा, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार,आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।2
- ***25 मुकदमों वाला गैंगस्टर विमलेश गिरफ्तार 👉जमुका तिराहे पर रोजा पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित आरोपी शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे लखीमपुर खीरी निवासी विमलेश पुत्र बाबूराम को जमुका तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी 7 अगस्त से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे 17 सितंबर को सुबह 11:55 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम: थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक समेत पुलिस टीम।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- फाजिलपुर फसल नुकसान मामला: विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, खाली हाथ लौटे किसान शाहजहांपुर। ब्लॉक मदनापुर के ग्राम फाजिलपुर में गोवंशों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। फाजिलपुर फसल नुकसान मामला: विधायक के आश्वासन के बाद भी नहीं मिला मुआवजा, खाली हाथ लौटे किसान शाहजहांपुर। ब्लॉक मदनापुर के ग्राम फाजिलपुर में गोवंशों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है।1
- व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की मांग व्यापार मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ नियमित अभियान चलाने की मांग1
- गांधी भवन शाहजहाँपुर में नामदेव बाल विद्या मंदिर के बच्चों नेकाकुत्स्थ विजय दिवस! सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति गांधी भवन शाहजहाँपुर में नामदेव बाल विद्या मंदिर के बच्चों नेकाकुत्स्थ विजय दिवस! सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी।👇#NamdevBalVidyaMandir #GandhiBhawan #Shahjahanpur #JileKiDhadkan #SchoolDance #CulturalProgram1
- डेढ़ साल पुराने वीडियो मामले में नाबालिग को फंसाने की साजिश का आरोप एसपी को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग के पिता ने लगाई मदद की गुहार शाहजहांपुर। डेढ़ साल पुराने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर दोबारा प्रसारित कर नाबालिग बेटे को अपराधी साबित करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए मोहल्ला मो. दिलावरगंज निवासी सचिन मिश्रा उर्फ दीप पंडित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में सचिन मिश्रा ने बताया कि 13 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके छोटे बेटे आराध्य मिश्रा उर्फ पार्थ, उम्र करीब 15 वर्ष, के नाम से एक वीडियो प्रसारित किया गया था। वीडियो में पार्थ के हाथ में खिलौना जैसी गन दिखाई दे रही थी और उससे फायर करते हुए दिखाया गया था। आरोप है कि किसी व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। सचिन मिश्रा का कहना है कि उस समय मामले की पुलिस-प्रशासन द्वारा जांच की गई थी। जांच के दौरान वीडियो को फर्जी बताया गया तथा मौके से बरामद खिलौना गन को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद 13 जून 2026 को उसी पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा दोबारा खबर के रूप में प्रसारित किया गया। उनका आरोप है कि इस माध्यम से उनके नाबालिग बेटे को अपराधी साबित करने तथा उनकी और उनके बेटे की सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र में सचिन मिश्रा ने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट और उनसे जुड़े लोगों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि खबर को दोबारा प्रसारित कर उनके बेटे को गुनहगार के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे धनराशि की मांग की गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सचिन मिश्रा ने बताया कि वह लंबे समय से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते रहे हैं और त्योहारों के दौरान एसपीओ की भूमिका भी निभाते रहे हैं। इसके बावजूद उनके नाबालिग बेटे को पुराने मामले में फंसाए जाने की आशंका से वह चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि संबंधित लोगों ने बाद में सोशल मीडिया से खबर हटा दी, लेकिन उन्हें आशंका है कि यदि पुरानी सामग्री अलग-अलग माध्यमों से प्रसारित होती रही तो उनके बेटे के भविष्य और सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सचिन मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय स्तर पर मामले का समाधान नहीं हुआ तो वह उच्चाधिकारियों, जिसमें एडीजी बरेली जोन भी शामिल हैं, से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।1
- ***शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार** **शाहजहांपुर।** बंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर गलत काम करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी प्रमोद पुत्र रामसरन निवासी उदयपुर खखरा को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 16 सितंबर को महदूद राजा बिस्कुट चौराहे, थाना सिडकुल क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ बंडा थाने में धारा 69/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1