स्वॉट टीम,अपराध शाखा द्वारा थाना इंदिरापुरम के बिल्डर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन की बरामदगी के सम्बन्ध में।उक्त सम्बन्ध में श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय द्वारा बाईट पवन सूर्यवंशी ब्यौरों चीफ़ ऑल एनसीआर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना इंदिरापुरम में उक्त सम्बन्ध में श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय की बाइट ,दिनांक-11/04/2026 को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को शिकायतकर्ता अर्पित गुप्ता के द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमे शिकायकर्ता से अज्ञात नम्बर से किसी व्यक्ति के द्वारा स्वंय को कुख्यात सुंदर भाटी के गैंग का बताकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी जिसे ना देने पर शिकायकर्ता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी उक्त प्रार्थना पत्र की जाँच स्वॉट टीम अपराध शाखा के द्वारा संपादित कि गयी जाँच के दौरान तथ्य सही पाये जाने पर दिनांक 14/04/2026 को थाना इन्दिरापुरम पर मु0अ0स0 294/26 धारा 308(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।आज दिनांक 15/04/2026 को स्वाट टीम अपराध शाखा व थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा थाना वेव सिटी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना व इलैक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में संलिप्त तीन अभियुक्तगण जिसमे एक महिला भी सम्मिलित है, को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में से अभि० रविन्द्र उर्फ रोबिन पुत्र राजवीर सिंह नि०- वेवसिटी।गाजियाबाद ने पूछताछ में बताया कि मैं प्रोपर्टी खरीदने व बेचने का काम करता हूँ। मेरा खुद का वेव सिटी मे आफिस भी है। मैं पिछले करीब 3 वर्ष से अर्पित गुप्ता जो कि एक प्रोपर्टी डीलर है, को अच्छी तरह से जानता हूँ जिसके साथ मैने प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने का कार्य किया है। अर्पित की कम्पनी का नाम Parit Associates OPC Pvt Ltd. जिसका पता सेक्टर 73 एन्थोरियम बिल्डिग आफिस न0 1512, 1511 नोएड़ा मे है जिसकी साइट सेक्टर 49 नोएडा में है। मेरी एक दोस्त है जिसका नाम सविता उर्फ सवी चौधरी पत्नी दिनेश चौधरी नि0 म0न0-3/352 ग्राउड फ्लोर किंग वुड एनक्लेव सैक्टर-03 वेव सिटी उम्र 44 वर्ष है जो कि वेव सिटी मे ही रहती है और प्रॉपर्टी डीलिंग के मैनेजमेंट का कार्य अच्छी तरह से जानती है। मेरे द्वारा करीब 06 माह पहले सवी चौधरी को रजिस्ट्री कराने के कार्य पर अर्पित गुप्ता के आफिस नोयडा मे कार्य दिलवाया गया था। करीब 10 दिन पहले अर्पित गुप्ता द्वारा सवी चौधरी को नौकरी से निकाल दिया गया था जिसके बाद सवी चौधरी ने मुझसे मुलाकात की और बताया की अर्पित गुप्ता का काम बहुत अच्छा चल रहा है। आजकल बहुत मोटे पैसे कमा रहा है जिसके बाद मैने और सवी चौधरी ने अर्पित गुप्ता से रंगदारी मांगने की योजना बनाई जिसमे हम दोनो ने यह तय किया कि अर्पित गुप्ता से मोटी रकम उतारनी है जिसके लिए हम दोनो ने कही से एक मोबाईल फोन व एक सिम कार्ड किसी और की आईड़ी पर लेने की योजना बनाई जिस कार्य के लिए मैंने अपनी मौसी के लडके तुषार बैसौया पुत्र रविन्द्र निवासी मकान नं0 109 तीय तल सेक्टर 04 वेव सिटी से सम्पर्क किया तुषार भी प्रोपर्टी का कार्य करता है जिसका आफिस भी वेव सिटी मे ही है जिसके बाद मे मेरी मौसी का बेटा तुषार भी हमारे साथ इस योजना मे सम्मलित हो गया जिसके बाद तुषार के द्वारा अपने दोस्त अंश मित्तल के माध्यम से मुझे एक सेकेण्ड हैंड मल्टीमीडिया मोबाईल फोन रेड मी कम्पनी उपलब्ध कराया गया। चूंकि मैं पूर्व से ही अर्पित गुप्ता के साथ कार्य कर चुका हूँ तो उसकी सारी जानकारी मेरे पास थी जिसके बाद हम तीनो ने यह योजना बनाई कि हम लोग अलग अलग जगह पर जाकर व्हाटसअप काल व मैसेज के माध्यम से अर्पित गुप्ता से रंगदारी मांगेगे। योजना के अनुसार दिनांक 10/04/2026 को हम तीनो लोगो द्वारा अर्पित गुप्ता से नोग्रडा में जाकर अर्पित गुप्ता के मोबाईल पर व्हाट्सअप काल करके 10 करोड रुपये की रंगदारी मांगी गयी व ना देने पर परिणाम से भुगतने व छोटे बच्चे होने का भय दिखाया गया जिसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा मैसेज भी भेजा गया इसके बाद योजना के अनुसार मेरे व मेरे साथियों द्वारा दिनांक 11/04/2026 को पुनः एक अलग जगह पर जाकर अर्पित गुप्ता को उसके मोबाईल पर मेरे द्वारा पुनः उसी रेड मी के फोन से रंगदारी मांगी गयी जिसमे हम लोगो के द्वारा अर्पित गुप्ता को दो दिन का समय दिया गया। अर्पित गुप्ता द्वारा रंगदारी न देने पर फिर से दिनांक 13/04/ 20 26 को नोयडा में एक अन्य जगह जाकर पुनः व्हाट्सअप काल के द्वारा अर्पित गुप्ता से रंगदारी मांगी गयी।हम लोग अलग अलग जगह जाकर रंगदारी इसलिए मांगते थे ताकि हम लोग पकडे न जा सके। इसी वजह से हम लोगो ने एक मोबाईल फोन व एक सिंम कार्ड का इंतजाम किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर कराया था। इस घटना को हम तीनो के द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया है।अभियुक्त अभिर) रविन्द्र उर्फ रोबिन को दौराने पूछताछ गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन मय सिम के बरामद हुआ है तथा अन्य अभियुक्ता सबी चौधरी व अभियुक्त तुषार वैसेया को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है। सुन्दर भाटी की भूमिका के सम्बन्ध में जाँच पडताल की जा रही है तथा अंश मित्तल जिसके द्वारा अभियुक्तगणो को मोबाईल फोन उपलब्ध कराया गया है उसकी भूमिका की भी जाँच की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-1.रविन्द्र उर्फ रोबिन पुत्र राजबीर सिंह निवासी म0न0 1417 ग्राउंड फ्लोर सेक्टर 2 वेव सिटी मूल पता ग्राम कचैडा थाना दादरी जिला गौतमबुद्दनगर उम्र-39 वर्ष।2. तुषार बैसौया पुत्र रविन्द्र निवासी मकान नं0 109 व्तीय तल सेक्टर 04 वेव सिटी उम्र 25 वर्ष।3. सविता उर्फ सवी चौधरी पत्नी दिनेश चौधरी नि० म०न0-3/352 ग्राउड फ्लोर किंग बुड एनक्लेव सैक्टर-03 वेव,सिटी उम्र 44 वर्ष।अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण-1 घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन रेडमी कंपनी।2 अन्य 04 मोबाईल फोन।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीमः-1. स्वॉट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद 2. थाना इन्दिरापुरम, पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ गाजियाबाद, द्वारा पुरूस्कार की घोषणा की गई- अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय / अपराध द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 50,000 रुपये के नकद पुरूस्कार की घोषणा की गयी है।

- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- *मोदी जी और योगी जी को भगवान मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि उनके पास हमें कुछ देने की क्षमता है.* *पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे, वो आपको कुछ देने वाले नहीं हैं.* - यूपी में BJP विधायक श्याम प्रकाश1
- उन्नाव जनपद के नवाबगंज क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। यहां गैस वितरण व्यवस्था में कथित* अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों ने आम उपभोक्ताओं के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब गैस पर्ची कटवाने पहुंचे एक युवक ने *खुलेआम चल रहे “रकम के खेल*” का विरोध किया—और आरोप है कि इसके बाद उसके *साथ मारपीट की गई।* *प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एजेंसी परिसर में लंबी लाइन लगी हुई थी, लेकिन कई लोगों को नजरअंदाज करते हुए कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी*। आरोप है कि ₹1500 तक की अतिरिक्त रकम लेकर “ब्लैक” में पर्ची काटी जा रही थी, जबकि सामान्य उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहकर भी खाली हाथ लौट रहे थे। "*पीड़ित रमेश, जो नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय के सामने का* निवासी बताया जा रहा है, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—“यहां नियम नहीं, पैसा चल रहा है। जो पैसे दे रहा है, उसे तुरंत गैस मिल रही है, बाकी लोग परेशान हो रहे हैं।” रमेश का कहना है कि जब उन्होंने इस व्यवस्था पर सवाल उठाया, तो एजेंसी कर्मचारियों ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। *घटना के बाद एजेंसी परिसर में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची* और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने केवल मामला शांत कराने तक ही अपनी भूमिका सीमित रखी और किसी भी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। *इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या गैस एजेंसियों पर वाकई खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है*? यदि हां, तो जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप क्यों हैं? आम जनता की शिकायतों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या आम आदमी अपने हक के लिए आवाज उठाने पर सुरक्षित है? *स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी गैस वितरण में गड़बड़ी और फर्जी बुकिंग जैसे आरोप सामने आ चुके हैं,* लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं सिस्टम में बड़ी खामियां हैं और जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं। *अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले, निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे"*। केवल मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कर देना समस्या का समाधान नहीं है। जब तक भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार नहीं होगा, तब तक आम जनता इसी तरह शोषण का शिकार होती रहेगी। 👉 नवाबगंज के लोगों की मांग: “हमें सिर्फ शांति नहीं, न्याय चाहिए जिला उन्नाव रिपोर्टर अमन सिंह RK News24 Media1
- जसवंतनगर: बाबा साहेब अम्बेडकर शोभायात्रा में कैस्थ तिराहा पर सराहनीय पेयजल व्यवस्था डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जसवंतनगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान कैस्थ तिराहा पर भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य ने शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत प्रदान की। इस व्यवस्था का नेतृत्व प्रधान भोलू ठाकुर व डॉ. ओमकार सिंह मौर्य ने किया। उनके निर्देशन में सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय युवाओं की टीम ने पूरे उत्साह के साथ राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल लोगों को ठंडा पानी पिलाया। पेयजल सेवा में आकाश जाटव, पवन, अजीत, सुधीर शंखवार, विपिन कथेऱिया, हर्षू ठाकुर, गौरव, बंटी, अनुराग, आलोक, समीर, साहिल, हिमांशु, देव व टीपू सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शोभायात्रा में ललित किशोर, सोनू चौधरी, पिंटू पाल, सुमित, दिलीप बीपी, प्रशांत, अंकित, सूरज जाटव, ओमप्रकाश, जितेंद्र सिंह, रंजीत शाक्य व विकेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 👉 स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Lavkush1
- *(RY) UP : लखनऊ में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग......!!* एक के बाद एक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट। पुलिस,फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद। गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट से फैली आग। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी। टेढ़ी पुलिया के पास झोपड़ियों में लगी आग।1