*_इटावा ब्रेकिंग :-_* ⏩बढ़पुरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले ईटों के ट्रेक्टर से होती ₹ 650 की वसूली! ⏩उदी निवासी फ़ौजी द्वारा ईटों के ट्रेक्टरों से वसूला जाता ₹ 650 प्रति ट्रेक्टर गुंडा टेक्स ⏩सूत्र बताते हैं कि बढ़पुरा क्षेत्र का रामशंकर लम्बे समय से ईटों के ट्रेक्टरों से करता आ रहा है अवैध वसूली ⏩ईटों के ट्रैक्टरों से 650 ₹ की अवैध उगाही के कुकृत्य की इस फ़ौजी की पूर्व में कई शिकायतें की गयीं लेकिन यह पुलिस के सिकंजे से दूर रहा ⏩यह फ़ौजी ईटों के ट्रेक्टरों से अवैध उगाही करने के बाद कार्यवाही न होने की गारंटी लेकर चम्बल पुल तक क्रॉस कराने का देता था आश्वासन ⏩किसी स्थानीय द्वारा वीडियो बनाकर कर दिया गया सोशल मीडिया पर वायरल ⏩सोशल मेडिया पर वायरल वीडियो नें खोली ईटों के ट्रेक्टरों से होने वाली अवैध वसूली की पोल ⏩वायरल वीडियो में ईटों से भरे ट्रेक्टर का चालक फ़ौजी द्वारा ₹ 650 लेनें की बात बता रहा है ⏩ट्रेक्टर चालक नें डरते-डरते बताया कि फ़ौजी 650 लेकर निकलवा रहे हैं ट्रेक्टर ⏩एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा वायरल वीडियो ⏩हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

- *(RY) UP : लखनऊ में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग......!!* एक के बाद एक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट। पुलिस,फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद। गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट से फैली आग। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी। टेढ़ी पुलिया के पास झोपड़ियों में लगी आग।1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar2
- विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत असदपुर में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनसेवा केन्द्र के पीछे हाल ही में खड़ंजा उखाड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाली तो बनाई गई, लेकिन उसे दूसरी गली की नाली से जोड़ा नहीं गया। नतीजतन गंदा पानी खुली नाली से बहकर मुख्य गली में जमा हो रहा है, जिससे वहां से निकलना दूभर हो गया है। गली में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में जब ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बजट ही नहीं था, तो नाली निर्माण कार्य शुरू क्यों कराया गया। अधूरी नाली छोड़कर उसे दूसरी गली में खोल देना सीधे तौर पर लोगों को गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर करना है। ग्रामीण अजय कुमार, अविनाश कुमार, रवीश, लालाराम, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, नारायण, गौरव और रविन्द्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मामले में पंचायत सचिव रवि शंखवार ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है और वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।1
- अजीतमल। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विराम दिवस पर आचार्य पंडित सागर दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की मार्मिक कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि सुदामा जी अत्यंत निर्धन होने के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और सच्ची मित्रता का भाव रखते थे। जब सुदामा जी द्वारिका पहुंचे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं दौड़कर अपने मित्र का स्वागत किया, उन्हें गले लगाया और उनके चरण धोकर सच्चे मित्रता धर्म का परिचय दिया। उन्होंने आगे बताया कि सुदामा जी द्वारा लाए गए सादा चावल (पोहे) को भगवान ने अत्यंत प्रेमपूर्वक स्वीकार किया और बिना कुछ मांगे ही उनके जीवन की समस्त दरिद्रता को दूर कर दिया। यह प्रसंग सच्ची मित्रता, समर्पण और प्रेम का अनुपम उदाहरण है। कथा के दौरान परीक्षित पार्वती देवी, जयकरण सिंह सेंगर एवं उनके परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विराम दिवस पर कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडे ने व्यास पीठ का सम्मान कर आचार्य पंडित सागर दास जी महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।1
- जसवंतनगर: बाबा साहेब अम्बेडकर शोभायात्रा में कैस्थ तिराहा पर सराहनीय पेयजल व्यवस्था डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जसवंतनगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान कैस्थ तिराहा पर भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य ने शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत प्रदान की। इस व्यवस्था का नेतृत्व प्रधान भोलू ठाकुर व डॉ. ओमकार सिंह मौर्य ने किया। उनके निर्देशन में सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय युवाओं की टीम ने पूरे उत्साह के साथ राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल लोगों को ठंडा पानी पिलाया। पेयजल सेवा में आकाश जाटव, पवन, अजीत, सुधीर शंखवार, विपिन कथेऱिया, हर्षू ठाकुर, गौरव, बंटी, अनुराग, आलोक, समीर, साहिल, हिमांशु, देव व टीपू सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शोभायात्रा में ललित किशोर, सोनू चौधरी, पिंटू पाल, सुमित, दिलीप बीपी, प्रशांत, अंकित, सूरज जाटव, ओमप्रकाश, जितेंद्र सिंह, रंजीत शाक्य व विकेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 👉 स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- छतरपुर: जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, होटल परिसर में रूम बॉय प्रदीप रैकवार उर्फ रानू रैकवार लोहे की पाइप से बंदर को भगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वे अचानक 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।1
- Post by Urvashi singh1