*प्रयागराज पावर प्लांट में महा-आंदोलन: शोषण के खिलाफ मजदूरों का 'हल्ला बोल'* संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित बारा क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब यमुनानगर के प्रयागराज पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PPGCL) के बाहर हजारों मजदूरों का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 4000 से अधिक मजदूरों ने कंपनी के मुख्य द्वार को घेरते हुए प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और काम पूरी तरह ठप कर दिया है। मजदूरों का सीधा आरोप है कि कंपनी प्रशासन उनका आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस आंदोलन की सबसे बड़ी वजह ड्यूटी के घंटों को लेकर है; मजदूरों का कहना है कि श्रम नियमों को ताक पर रखकर उनसे जबरन 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है, जबकि वे इसे घटाकर 8 घंटे करने की मांग पर अड़े हैं। बढ़ती महंगाई और पुराने मानदेय ने आग में घी डालने का काम किया है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि वर्तमान वेतन में परिवार का गुजर-बसर करना अब नामुमकिन हो गया है, इसलिए वेतन वृद्धि उनकी अनिवार्य शर्त है। सुबह से ही PPGCL कैंपस 'मैदान-ए-जंग' में तब्दील नजर आ रहा है, जहां 'अपना हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते' जैसे नारों से पूरा बारा इलाका गूंज उठा। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल मौके पर तैनात है और प्रबंधन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। मजदूर अब केवल मौखिक वादों पर मानने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक प्रबंधन उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक प्लांट का चक्का जाम रहेगा। इस गतिरोध के चलते पावर प्लांट में बिजली उत्पादन प्रभावित होने की भी भारी आशंका जताई जा रही है। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इन हजारों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़े इस संकट का समाधान कैसे निकालता है।

- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- *मोदी जी और योगी जी को भगवान मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि उनके पास हमें कुछ देने की क्षमता है.* *पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे, वो आपको कुछ देने वाले नहीं हैं.* - यूपी में BJP विधायक श्याम प्रकाश1
- उन्नाव जनपद के नवाबगंज क्षेत्र स्थित एक गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। यहां गैस वितरण व्यवस्था में कथित* अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों ने आम उपभोक्ताओं के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब गैस पर्ची कटवाने पहुंचे एक युवक ने *खुलेआम चल रहे “रकम के खेल*” का विरोध किया—और आरोप है कि इसके बाद उसके *साथ मारपीट की गई।* *प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एजेंसी परिसर में लंबी लाइन लगी हुई थी, लेकिन कई लोगों को नजरअंदाज करते हुए कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी*। आरोप है कि ₹1500 तक की अतिरिक्त रकम लेकर “ब्लैक” में पर्ची काटी जा रही थी, जबकि सामान्य उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहकर भी खाली हाथ लौट रहे थे। "*पीड़ित रमेश, जो नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय के सामने का* निवासी बताया जा रहा है, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—“यहां नियम नहीं, पैसा चल रहा है। जो पैसे दे रहा है, उसे तुरंत गैस मिल रही है, बाकी लोग परेशान हो रहे हैं।” रमेश का कहना है कि जब उन्होंने इस व्यवस्था पर सवाल उठाया, तो एजेंसी कर्मचारियों ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। *घटना के बाद एजेंसी परिसर में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची* और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने केवल मामला शांत कराने तक ही अपनी भूमिका सीमित रखी और किसी भी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। *इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या गैस एजेंसियों पर वाकई खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है*? यदि हां, तो जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप क्यों हैं? आम जनता की शिकायतों को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल—क्या आम आदमी अपने हक के लिए आवाज उठाने पर सुरक्षित है? *स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी गैस वितरण में गड़बड़ी और फर्जी बुकिंग जैसे आरोप सामने आ चुके हैं,* लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं सिस्टम में बड़ी खामियां हैं और जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं। *अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले, निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे"*। केवल मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कर देना समस्या का समाधान नहीं है। जब तक भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार नहीं होगा, तब तक आम जनता इसी तरह शोषण का शिकार होती रहेगी। 👉 नवाबगंज के लोगों की मांग: “हमें सिर्फ शांति नहीं, न्याय चाहिए जिला उन्नाव रिपोर्टर अमन सिंह RK News24 Media1
- जसवंतनगर: बाबा साहेब अम्बेडकर शोभायात्रा में कैस्थ तिराहा पर सराहनीय पेयजल व्यवस्था डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जसवंतनगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान कैस्थ तिराहा पर भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य ने शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत प्रदान की। इस व्यवस्था का नेतृत्व प्रधान भोलू ठाकुर व डॉ. ओमकार सिंह मौर्य ने किया। उनके निर्देशन में सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय युवाओं की टीम ने पूरे उत्साह के साथ राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल लोगों को ठंडा पानी पिलाया। पेयजल सेवा में आकाश जाटव, पवन, अजीत, सुधीर शंखवार, विपिन कथेऱिया, हर्षू ठाकुर, गौरव, बंटी, अनुराग, आलोक, समीर, साहिल, हिमांशु, देव व टीपू सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शोभायात्रा में ललित किशोर, सोनू चौधरी, पिंटू पाल, सुमित, दिलीप बीपी, प्रशांत, अंकित, सूरज जाटव, ओमप्रकाश, जितेंद्र सिंह, रंजीत शाक्य व विकेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 👉 स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Lavkush1
- *(RY) UP : लखनऊ में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग......!!* एक के बाद एक कई सिलेंडरों में ब्लास्ट। पुलिस,फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद। गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट से फैली आग। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी। टेढ़ी पुलिया के पास झोपड़ियों में लगी आग।1