logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

HT लाइन की चिंगारी से धधकी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान मंडल संवाददाता अमित चौहान एटा | सकरौली थाना क्षेत्र जनपद एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवाओं के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं, जिससे आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों और किसानों के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की। सूखी खड़ी फसल ने आग को और तेजी से फैलने का मौका दिया, जिससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, पानी के टैंकर और अन्य संसाधनों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। घटना की सूचना पर सकरौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजरती हैं। किसानों ने विद्युत विभाग से लाइनों के नियमित रखरखाव और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। स्थान – नीमखेड़ा गांव, थाना सकरौली, जनपद एटा

6 hrs ago
user_Urvashi singh
Urvashi singh
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

HT लाइन की चिंगारी से धधकी सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल, किसानों को भारी नुकसान मंडल संवाददाता अमित चौहान एटा | सकरौली थाना क्षेत्र जनपद एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवाओं के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं, जिससे आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों और किसानों के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग भड़की। सूखी खड़ी फसल ने आग को और तेजी से फैलने का मौका दिया, जिससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और कई परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, पानी के टैंकर और अन्य संसाधनों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। घटना की सूचना पर सकरौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजरती हैं। किसानों ने विद्युत विभाग से लाइनों के नियमित रखरखाव और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। स्थान – नीमखेड़ा गांव, थाना सकरौली, जनपद एटा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत असदपुर में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनसेवा केन्द्र के पीछे हाल ही में खड़ंजा उखाड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाली तो बनाई गई, लेकिन उसे दूसरी गली की नाली से जोड़ा नहीं गया। नतीजतन गंदा पानी खुली नाली से बहकर मुख्य गली में जमा हो रहा है, जिससे वहां से निकलना दूभर हो गया है। गली में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में जब ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बजट ही नहीं था, तो नाली निर्माण कार्य शुरू क्यों कराया गया। अधूरी नाली छोड़कर उसे दूसरी गली में खोल देना सीधे तौर पर लोगों को गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर करना है। ग्रामीण अजय कुमार, अविनाश कुमार, रवीश, लालाराम, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, नारायण, गौरव और रविन्द्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मामले में पंचायत सचिव रवि शंखवार ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है और वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
    1
    विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत असदपुर में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनसेवा केन्द्र के पीछे हाल ही में खड़ंजा उखाड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार नाली तो बनाई गई, लेकिन उसे दूसरी गली की नाली से जोड़ा नहीं गया। नतीजतन गंदा पानी खुली नाली से बहकर मुख्य गली में जमा हो रहा है, जिससे वहां से निकलना दूभर हो गया है। गली में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
इस संबंध में जब ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बजट ही नहीं था, तो नाली निर्माण कार्य शुरू क्यों कराया गया। अधूरी नाली छोड़कर उसे दूसरी गली में खोल देना सीधे तौर पर लोगों को गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर करना है।
ग्रामीण अजय कुमार, अविनाश कुमार, रवीश, लालाराम, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, नारायण, गौरव और रविन्द्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
इस मामले में पंचायत सचिव रवि शंखवार ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है और वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सपेरे के परिजनों ने डिप्टी सीएमओ के निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में जाकर किया हंगामा, परिजनों की मांग पर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, ...... मृतक अपनी बहिन को अस्पताल में देखने जा रहा था, तेज रफ्तार कार चला रहे डिप्टी सीएमओ की टक्कर से हुई मौत, इटावा के स्वास्थ्य विभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र यादव की तेज रफ्तार कार ने सामने से ओवरटेक करते हुए बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, जैसे ही उसको जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत इटावा बरेली हाईवे पर उदयपुर के समीप यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत नगला ढूंढे का रहने वाला है उसका नाम भोपनाथ उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गई, भोपनाथ अपनी इलाज करवा रही बीमार बहन को देखने के लिए जा रहा था, तभी उदयपुर गांव के समीप तेज रफ्तार आ रही अल्टो कार जिसको डॉक्टर सत्येंद्र यादव चला रहे थे उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, इस हादसे के बाद डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने अपने आप को बचाव के लिए घायल दिखाते हुए एक निजी अस्पताल में सिर में चोट लगने की बात कही। मृतक भोपनाथ के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, परिजनों ने सब को ले जाकर डिप्टी सीएम को डॉक्टर सत्येंद्र यादव की निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में पहुंचकर हंगामा किया जहां पुलिस में समझाकर वापस भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम को के खिलाफ पीस की धारा 281 और 106 (1) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया है। मृतक भोपनाथ का भतीजा रामूनाथ ने बताया कि बीमार बहिन को देखने जा रहे थे, डिप्टी सीएमओ सतेंद्र यादव कार चला रहा थे उन्होंने अपनी कार से टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गए उनकी मृत्यु हो गई। एक्सीडेंट की घटना शाम को लगभग 7 बजे की है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ओमकांत राजपूत ने बताया कि एक्सीडेंट में लाए गए भोपनाथ की मृत्यु हो गई है। वह गंभीर अवस्था में लाए गए थे। आरोपित डिप्टी सीएम का सत्येंद्र यादव ने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे एक ट्रक चल रहा था वह भाग गया उसकी वजह से एक्सीडेंट हो गया है, मेरे भी सिर में चोट आई है। बाइट : डॉक्टर सतेंद्र यादव (डिप्टी सीएमओ) बाइट : रामू नाथ (मृतक का भतीजा) बाइट : डॉक्टर ओम कांत राजपूत (चिकित्साधिकारी, इमरजेंसी जिला अस्पताल, इटावा)
    1
    सपेरे के परिजनों ने डिप्टी सीएमओ के निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में जाकर किया हंगामा, परिजनों की मांग पर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई,
...... मृतक अपनी बहिन को अस्पताल में देखने जा रहा था,  तेज रफ्तार कार चला रहे डिप्टी सीएमओ की टक्कर से हुई मौत,
इटावा के स्वास्थ्य विभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र यादव की तेज रफ्तार कार ने सामने से ओवरटेक करते हुए बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, जैसे ही उसको जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत इटावा बरेली हाईवे पर उदयपुर के समीप यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत नगला ढूंढे का रहने वाला है उसका नाम भोपनाथ उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गई, भोपनाथ अपनी इलाज करवा रही बीमार बहन को देखने के लिए जा रहा था, तभी उदयपुर गांव के समीप तेज रफ्तार आ रही अल्टो कार जिसको डॉक्टर सत्येंद्र यादव चला रहे थे उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, इस हादसे के बाद डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने अपने आप को बचाव के लिए घायल दिखाते हुए एक निजी अस्पताल में सिर में चोट लगने की बात कही। मृतक भोपनाथ के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, परिजनों ने सब को ले जाकर डिप्टी सीएम को डॉक्टर सत्येंद्र यादव की निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में पहुंचकर हंगामा किया जहां पुलिस में समझाकर वापस भेज दिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम को के खिलाफ पीस की धारा 281 और 106 (1) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया है।
मृतक भोपनाथ का भतीजा रामूनाथ ने बताया कि बीमार बहिन को देखने जा रहे थे, डिप्टी सीएमओ सतेंद्र यादव कार चला रहा थे उन्होंने अपनी कार से टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गए उनकी मृत्यु हो गई। एक्सीडेंट की घटना शाम को लगभग 7 बजे की है। 
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ओमकांत राजपूत ने बताया कि एक्सीडेंट में लाए गए भोपनाथ की मृत्यु हो गई है। वह गंभीर अवस्था में लाए गए थे।
आरोपित डिप्टी सीएम का सत्येंद्र यादव ने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे एक ट्रक चल रहा था वह भाग गया उसकी वजह से एक्सीडेंट हो गया है, मेरे भी सिर में चोट आई है।
बाइट : डॉक्टर सतेंद्र यादव (डिप्टी सीएमओ)
बाइट : रामू नाथ (मृतक का भतीजा)
बाइट : डॉक्टर ओम कांत राजपूत (चिकित्साधिकारी, इमरजेंसी जिला अस्पताल, इटावा)
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 दिबियापुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 अवैध मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलाया जाएगा। विभाग ने मुनादी कर कब्जेदारों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई मा० उच्च न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है। “मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य” जनहित याचिका में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन अतिक्रमण हटाने जा रहा है। प्रशासन द्वारा चिन्हित सभी मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो कल बुलडोजर कार्रवाई के साथ-साथ अवमानना की कार्रवाई भी की जा सकती है।
    1
    🚨
दिबियापुर में सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 अवैध मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलाया जाएगा। विभाग ने मुनादी कर कब्जेदारों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
यह कार्रवाई मा० उच्च न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है। “मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य” जनहित याचिका में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन अतिक्रमण हटाने जा रहा है।
प्रशासन द्वारा चिन्हित सभी मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है।
यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो कल बुलडोजर कार्रवाई के साथ-साथ अवमानना की कार्रवाई भी की जा सकती है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छतरपुर: जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, होटल परिसर में रूम बॉय प्रदीप रैकवार उर्फ रानू रैकवार लोहे की पाइप से बंदर को भगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वे अचानक 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    1
    छतरपुर: जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, होटल परिसर में रूम बॉय प्रदीप रैकवार उर्फ रानू रैकवार लोहे की पाइप से बंदर को भगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी वे अचानक 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.