logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Niraj Kumar
Niraj Kumar
काको, जहानाबाद, बिहार•
2 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    काको, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • जिला विधि सेवा प्राधिकार जहानाबाद के तत्वावधान में काको प्रखंड के धरहरा में राजकीय अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में बाल विवाह उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव पवन कुमार पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में पवन कुमार पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में पढ़ाई को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा स्वतः समाप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बच्चियां अपने माता-पिता पर बोझ नहीं, बल्कि उनका सहारा बनें। इसके लिए जरूरी है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने लक्ष्य निर्धारित करें और कठिन परिश्रम के बल पर जीवन में आगे बढ़ें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देना था। वक्ताओं ने बताया कि कम उम्र में विवाह से न केवल शिक्षा बाधित होती है, बल्कि स्वास्थ्य और भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक बालिका को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान बड़े ध्यानपूर्वक सभी बातों को सुना और बाल विवाह के खिलाफ जागरूक रहने का संकल्प लिया। उपस्थित शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि बच्चों में जागरूकता बढ़े और वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के अंत में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि विद्यालय की छात्राएं शिक्षा के माध्यम से सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    1
    जिला विधि सेवा प्राधिकार जहानाबाद के तत्वावधान में काको प्रखंड के धरहरा में राजकीय अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में बाल विवाह उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव पवन कुमार पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में पवन कुमार पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में पढ़ाई को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा स्वतः समाप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बच्चियां अपने माता-पिता पर बोझ नहीं, बल्कि उनका सहारा बनें। इसके लिए जरूरी है कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने लक्ष्य निर्धारित करें और कठिन परिश्रम के बल पर जीवन में आगे बढ़ें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देना था। वक्ताओं ने बताया कि कम उम्र में विवाह से न केवल शिक्षा बाधित होती है, बल्कि स्वास्थ्य और भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक बालिका को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए। विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान बड़े ध्यानपूर्वक सभी बातों को सुना और बाल विवाह के खिलाफ जागरूक रहने का संकल्प लिया। उपस्थित शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि बच्चों में जागरूकता बढ़े और वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम के अंत में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि विद्यालय की छात्राएं शिक्षा के माध्यम से सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • जिले के एक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शादी की रस्मों के बीच अचानक फायरिंग हुई। चश्मदीदों के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म पूरी कर रहे थे, तभी भीड़ में छिपे एक युवक ने पिस्तौल निकाली और दुल्हन पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। प्रमुख बिंदु: वारदात का समय: घटना उस वक्त हुई जब स्टेज पर जयमाला और फोटो सेशन चल रहा था। आरोपी की पहचान: हमलावर को दुल्हन का कथित प्रेमी बताया जा रहा है, जो शादी से नाराज था। मौके पर कोहराम: गोली चलते ही शादी के मंडप में चीख-पुकार मच गई। मेहमान इधर-उधर भागने लगे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। हालत: घायल दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
    1
    जिले के एक गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शादी की रस्मों के बीच अचानक फायरिंग हुई। चश्मदीदों के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म पूरी कर रहे थे, तभी भीड़ में छिपे एक युवक ने पिस्तौल निकाली और दुल्हन पर निशाना साधते हुए गोली चला दी।
प्रमुख बिंदु:
वारदात का समय: घटना उस वक्त हुई जब स्टेज पर जयमाला और फोटो सेशन चल रहा था।
आरोपी की पहचान: हमलावर को दुल्हन का कथित प्रेमी बताया जा रहा है, जो शादी से नाराज था।
मौके पर कोहराम: गोली चलते ही शादी के मंडप में चीख-पुकार मच गई। मेहमान इधर-उधर भागने लगे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
हालत: घायल दुल्हन को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Job Centre एकंगरसराय, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • हुलास गंज में स्थित एक एटीएम साईबर फ्राड के लिए हुआ कुख्यात विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी है इसका ताजा उदाहरण बन गया है हुलास गंज स्थित इंडिया वन एटीएम।हुलास गंज में अभी तक दर्जनों फ्राड के मामले हुए हैं लेकिन इतफाक है कि सब इसी में हुआ है।हैरत की बात तो यह है कि यह एटीएम किस बैंक द्वारा संचालित है किसी को भी जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोग अपने जरूरत के हिसाब से पैसा निकालने आते हैं तो जाल में फंसे जाते हैं।कार्ड फंसने की घटना होती है उसके बाद खाताधारक का सभी जमा पूंजी गायब हो जाती है। सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है प्रवेश द्वार गायब है।नमो कैमरा है और न ही साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था। लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि हर हाल में एटीएम संचालित करने वाली कंपनी का कोई न कोई बंदा फ्राड में जरूर संलिप्त हैं।
    1
    हुलास गंज में स्थित एक एटीएम साईबर फ्राड के लिए हुआ कुख्यात 
विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी है इसका ताजा उदाहरण बन गया है हुलास गंज स्थित इंडिया वन एटीएम।हुलास गंज में अभी तक दर्जनों फ्राड के मामले हुए हैं लेकिन इतफाक है कि सब इसी में हुआ है।हैरत की बात तो यह है कि यह एटीएम किस बैंक द्वारा संचालित है किसी को भी जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोग अपने जरूरत के हिसाब से पैसा निकालने आते हैं तो जाल में फंसे जाते हैं।कार्ड फंसने की घटना होती है उसके बाद खाताधारक का सभी जमा पूंजी गायब हो जाती है। सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है प्रवेश द्वार गायब है।नमो कैमरा है और न ही साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था। लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि हर हाल में एटीएम संचालित करने वाली कंपनी का कोई न कोई बंदा फ्राड में जरूर संलिप्त हैं।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र में सिनेमा रोड एक घर के पास बिजली के पल में तार में आग मौके पर फायरबिगर की टीम पहुंचे
    1
    पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र में सिनेमा रोड एक घर के पास बिजली के पल में तार में आग मौके पर फायरबिगर की टीम पहुंचे
    user_संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Sudama Yadav sampadak
    1
    Post by Sudama Yadav sampadak
    user_Sudama Yadav sampadak
    Sudama Yadav sampadak
    पालीगंज, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • पटना में UGC एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों और सामाजिक समूहों का बड़ा महाजुटान देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने इस एक्ट को छात्र हितों और सामाजिक संतुलन के विरुद्ध बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में जुटे लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही। आंदोलनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर, पारदर्शिता और न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में युवाओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। आयोजकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं होने पर राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
    1
    पटना में UGC एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों और सामाजिक समूहों का बड़ा महाजुटान देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने इस एक्ट को छात्र हितों और सामाजिक संतुलन के विरुद्ध बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में जुटे लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही।
आंदोलनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर, पारदर्शिता और न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में युवाओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
आयोजकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार नहीं होने पर राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Phulwari, Patna•
    1 hr ago
  • जहानाबाद जिले के शेखपुरा गांव निवासी जेवा प्रवीण नामक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के भाई ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने किसी माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद परिवार को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत बैंक से संपर्क किया गया और खाते को सुरक्षित कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। साइबर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से सुरक्षित रहा जा सके।
    1
    जहानाबाद जिले के शेखपुरा गांव निवासी जेवा प्रवीण नामक महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के भाई ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने किसी माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद परिवार को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत बैंक से संपर्क किया गया और खाते को सुरक्षित कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। साइबर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें, ताकि इस तरह की साइबर ठगी से सुरक्षित रहा जा सके।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.