Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी में नकली यूरिया बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में माल बरामद शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली यूरिया बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सिकंदरा बेरियर के पीछे कथित तौर पर वाहनों में इस्तेमाल होने वाला यूरिया तैयार किया जा रहा था।जानकारी के मुताबिक, एसपी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली यूरिया बरामद किया गया है। मौके पर एसआई अरविंद छारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस द्वारा फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे उत्पाद और वहां मिले सामान की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Dileep kushwah
शिवपुरी में नकली यूरिया बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में माल बरामद शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली यूरिया बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सिकंदरा बेरियर के पीछे कथित तौर पर वाहनों में इस्तेमाल होने वाला यूरिया तैयार किया जा रहा था।जानकारी के मुताबिक, एसपी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली यूरिया बरामद किया गया है। मौके पर एसआई अरविंद छारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस द्वारा फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे उत्पाद और वहां मिले सामान की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- न पढ़ाई ना कोई गुरु जो वहां पर रटी हनुमान चालीसा 4 साल की रागनी को सुनने दौड़ते आ रहे हैं गांव घर से लोग जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरस। श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 190 किलोमीटर दूर स्थित बुढ़ेरा गांव में चार साल की एक मासूम बच्ची इन दिनों ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह है कम उम्र में हनुमान चालीसा का फर्राटेदार पाठ करना. 4 साल की मासूम रागिनी बिना किताब देखें हनुमान चालीसा सुना देती है. बच्ची का पाठ सुनने के लिए आसपास के ग्रामीण उसके घर पहुंचते हैं. कुछ लोग इसे कुदरत का चमत्कार बताते हैं तो कुछ पुरानी याददाश्त से जोड़ते हैं. परिजनों के मुताबिक, रागिनी पिछले करीब 2.5 महीने से हनुमान चालीसा बोल रही है. हैरानी की बात यह है कि बच्ची की उम्र केवल 4 साल है. नियमित रूप से पढ़ाई भी नहीं करती है. परिवार का कहना है कि रागिनी को हनुमान चालीसा किसी व्यक्ति ने बैठाकर नहीं सिखाई और न ही वह इसे किताब में देखकर पढ़ती है. इसके बावजूद वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर लेती है. रागिनी को देखने और सुनने के लिए लगा हुजूम रागिनी के इस हुनर की जानकारी गांव में फैलने के बाद लोग उसे देखने और हनुमान चालीसा सुनने पहुंचने लगे हैं. ग्रामीणों के लिए यह कोतूहल का विषय बना हुआ है. ग्रामीण बंटी धाकड़ क्या कहना है कि, ''जहां बड़े लोग भी पूरी हनुमान चालीसा बिना देखे नहीं बोल पाते वहीं इतनी कम उम्र की बच्ची का लगातार पाठ करना हैरान कर देने वाला है. परिवार ने किया पुरानी याददाश्त का दावा रागिनी के दादा कैलाश शर्मा ने BS टीवी से बातचीत के दौरान बताया कि, ''उनकी नातिन को हनुमान चालीसा आती है. करीब ढाई महीने पहले से बच्ची ने हनुमान चालीसा बोलना शुरू किया. बच्ची को किसी ने हनुमान चालीसा नहीं सिखाया है वह अपने आप ही हनुमान चालीसा बोल लेती है. उनका परिवार खेती किसानी का काम करता है.'' परिजनों ने यह भी संभावना जताई है की रागनी को किसी तरह की पुरानी याददाश्त हो सकती है.2
- सरमथुरा में जाटव समाज की ओर से बाबा महाकाल को चढ़ाया झंडा, सुख-समृद्धि की कामना सरमथुरा कस्बे के प्रसिद्ध *बाबा महाकाल मंदिर* पर आज *जाटव समाज* की ओर से ध्वज (झंडा) चढ़ाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष भादो मास में बाबा महाकाल के लख्खी मेले का आयोजन किया जाता हे लेकिन इस बार आचार संहिता एवं टाइगर रिजर्व सेंचुरी आंदोलन के कारण मेले को स्थगित करने की घोषणा की गई हे हालकी दर्शनों की व्यवस्था यथावत रखी गई हे वही परंपरा अनुसार जाटव समाज के सैकड़ों लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा के मंदिर के शिखर पर झंडा चढ़ाया गया।झंडा चढ़ाने के बाद समाज के लोगों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनके समाज सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।इस मौके पर जाटव समाज के धीरेंद्र मौर्य सहित वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।4
- एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी ने थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को मामलों के त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार जांगिड़, डीएसपी गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- एक ऐसा रोड जो बन चुका है 28 गांव का सपना जनता का भारी आक्रोश। शिवपुरी जिले के छर्च क्षेत्र का रोड बनने का इंतजार अब एक सपना बन चुका है 28 गांव का।1
- नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।1
- शिवपुरी में स्मार्ट मीटर लगने से मच गया हर काम पुराने मित्रों को खींचकर लगा रहे थे नया मीटर तभी होने लगा विरोध और वीडियो वायरल1
- पोहरी पर राधा अष्टमी के दिन मची धूम भगतों मै दिखा उत्साह। पोहरी पर आज राधा अष्टमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। नाच गा के जनता ने किया अभिवादन।2
- सवाई माधोपुर। अवैध देशी शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, सवाई माधोपुर | पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेय के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। मानटाउन थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ग्राम करेला (करैला) से अवैध देशी शराब बेचते हुए आरोपी कमलेश मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम करेला में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में शराब बेचता नजर आया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 180ml के कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी कमलेश मीणा के खिलाफ आबकारी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 3/6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मंगरौनी में लगा शिविर, मौके पर सुनी गईं आमजन की समस्याएं खबर मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट मगरौनी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विशेष जनसुनवाई एवं शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बस स्टैंड स्थित बीसीसी ग्राउंड में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में शिवपुरी जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही करैरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश प्रसाद खटीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में नगर परिषद के सीएमओ, पटवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं। इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन को आमजन के बीच पहुंचाकर उनकी समस्याओं को सुनना और जहां संभव हो, उनका मौके पर समाधान करना है। इसी क्रम में मंगरौनी में आयोजित शिविर में भी अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।1